Kavita koi mol nahi us veer ka

कोई मोल नही उस वीर का | Kavita koi mol nahi us veer ka

कोई मोल नही उस वीर का

( Koi mol nahi us veer ka )

 

 

जो औरों के लिए जिएं ज़िन्दगी मुकम्मल है वही,

बन जाएं मरहम किसी का सच्चा इन्सान है वही।

बिना रूके बिना थके जिसका जीवन चलता रहें,

कोई मोल नही उस वीर का देश की शान है वही।

 

यह सरहदें भी क़ायम है उसके खून व पसीने से,

कागज नही वह पेन है जो स्याही छोड़ देते वही।

मां भारती भी रोती है जब जवान शहीद होता है,

उनकी कुर्बानियों पर गर्व करें सच्चा वीर है वही।।

 

मुल्क हिफाजत करते रहते है जांबाज मरते-दम,

चाहे कठिनाइयां आती रहे इनको कदम-कदम।

भिड़ जाते फौलाद बनकर मातृ भूमि के खातिर,

अडिग रहते डटे रहते अपने कर्तव्यों पर हरदम।।

 

जैसे दीपक अंधेरे में रहकर सबको प्रकाश देता,

संघर्ष की कसौटी पर यही जवान खरा उतरता।

वतन की आन बान शान पर आंच ना आने देता,

दीया तले अंधेरा रहता वैसा पाठ ये पढ़ा जाता।।

 

सदैव देश धर्म तिरंगे संविधान की ये रक्षा करता,

हिंद हमारा है हमारा रहेगा आवाम को जगाता।

सेवा भक्ति और विश्व शांति का यही संदेश देता,

आपातकाल भूकंप बाढ़ में सबको यह बचाता।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नमन | Naman

    नमन ( Naman )   भारत की प्राचीनता ही उसकी महानता है बहुआयामी शोध मे ही उसकी परिपक्वता है चंद्रयान का चांद पर उतरना नव आरंभ है गतिशीलता इसमें पुरातन से ही प्रारंभ है.. चौदह लोकों तक भ्रमण वर्णित है शास्त्रों मे नभ से पताल तक सब अंकित है शब्दों मे यह तो नव प्रभात…

  • दर्द अपने सनम | Kavita Dard Apne Sanam

    दर्द अपने सनम ( Dard Apne Sanam ) दर्द अपने सनम पराए क्यों हो गए। रिश्ते हमने है निभाए क्यों खो गए। पीर पर्वत से भारी हुई क्यों सनम। खुशियां बांटी हमने छुपाए है गम। खिल जाता चेहरा देख हमको जरा। दिल दीवाना कहो कहां वो प्यार भरा। बदली दुनिया तुम ना बदलना सनम। कैसे…

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

  • ऐसी होती है महिला | Mahila

    ऐसी होती है महिला ( Aisi hoti hai mahila )   दुःख को आधा कर देती और आनन्द को दोगुना, ऐसी होती है महिला मां बेटी पत्नी एवम बहिना। सबके घर वंदनवार सजाते जब आये यह अंगना, बिगड़े काम संवार देती ये बात है सबका कहना।। साहस संयम और करूणा जिसमें है यह भरमार, तकदीर…

  • संम्भाल अपने होश को | Prerna Dene Wali Kavita In Hindi

    संम्भाल अपने होश को ( Sambhal apne hosh ko )     उत्साह भर कर्मों में अपने जीवन जीना सीख ले, छोड़ अपनों का सहारा खुद भाग्य रेखा खींच ले।   भीड़ में है कौन सीखा जिंदगी के सीख को, हाथ बांधे ना मिला है मांगने से भीख को।   ढाल ले खुद को ही…

  • सांवलिया सेठ है दयालु | Sanwaliya Ji par Kavita

    सांवलिया सेठ है दयालु ( Sanwaliya seth hai dayalu )   देश के कोने-कोने से जहां पर आतें है कई श्रद्धालु, रोग-कष्ट सबका हर लेते वह सांवरिया सेठ दयालु। विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है वह राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में, जहां विराजे कृष्ण-अवतार सांवलिया सेठ कृपालु।। जिनका सम्बन्ध बताया जाता है भक्त मीरा बाई से, वें है गिरधर गोपाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *