Sanwaliya Ji par Kavita

सांवलिया सेठ है दयालु | Sanwaliya Ji par Kavita

सांवलिया सेठ है दयालु

( Sanwaliya seth hai dayalu )

 

देश के कोने-कोने से जहां पर आतें है कई श्रद्धालु,
रोग-कष्ट सबका हर लेते वह सांवरिया सेठ दयालु।
विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है वह राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में,
जहां विराजे कृष्ण-अवतार सांवलिया सेठ कृपालु।।

जिनका सम्बन्ध बताया जाता है भक्त मीरा बाई से,
वें है गिरधर गोपाल जिनको पूजती थीं वो दिल से।
सन १८४० में भोला राम को ऐसा एक स्वप्न आया,
खुदाई के दौरान पाया उसने वह तीन मुर्ति वही से।।

जिनको इस मंदिर में सर्वसम्मति से स्थापित किया,
देखते ही देखते यह बात आग की तरह‌ फ़ैल गया।
जहां पे मेवाड़ राज परिवार ने भव्य मंदिर बनवाया,
आगे चलकर यें जगह सांवरियासेठ से जाना गया।।

ऐसे तो यहां हर वक्त लगा ही रहता लोगों का मेला,
लेकिन ख़ास सितम्बर है जलझूलनी का वह मेला।
ख़ुद पधारकर भरा था उन्होंने नानीबाई का मायरा,
काफ़ी आस्था दूर-दूर तक जहां आते है कई चेला।।

बड़े-बड़े व्यापारी भी आज मानते बिजनेस-पार्टनर,
मुनाफे का हिस्सा चढ़ाते लाभ और वृद्धि जानकर।
पहले माथा टिकाते इस मंदिर में फिर कमानें जातें,
श्रद्धालु प्रसन्न होते अपनी मनोंकामना पूर्ण पाकर।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

  • विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

    विदाई का पल ( Bidai ka pal )    एक एक करके मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती चिड़िया जा रही है मुझसे दूर…. नयें आशियानें में तुम्हें याद है प्रिया बेटा जब कोचिंग संस्थान में तुम्हें छोड़ते समय मैंने देखी थी तुम्हारी भरी भरी आँखें और पूछते ही मेरे सीने से लगकर तुम रोने…

  • प्रदूषण की समस्या | Poem on Pollution in Hindi

    प्रदूषण की समस्या ( Pradushan ki samasya )  हिन्दुस्तान में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली हैं प्रदूषण का आगाज़, मजहबी इमारतों में शोर गुल सूरज से पहले है प्रदूषण का आगाज़।। शादी-ब्याह हो या सियासतदानों की रैली जुलूस तो है प्रदूषण, कलश यात्रा, शोभायात्रा में बजते डीजे होती ऊंची आवाज़ तो प्रदूषण।। तीनों सूबों और नजदीक इलाकों…

  • संस्कार | Sanskar par kavita

    संस्कार! ( Sanskar )   राम का संस्कार फिर देश में लाया जाए, पीकर आँसुओं को न जीवन बिताया जाए। खत्म हुआ समाज से छोटे- बड़े का अदब, भरत का वो कठोर तप सबको बताया जाए। लोग खौफजदा हैं आजकल के माहौल से, बाग की बुलबुल को बहेलिए से बचाया जाए। ठीकेदार बन बैठी घरों…

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल | Sardar Vallabh Bhai Patel Par Kavita

    सरदार वल्लभ भाई पटेल ( Sardar Vallabh Bhai Patel )   स्वाभिमानी भाल दमकता अदम्य साहस भरपूर। राष्ट्रदीप जोत ज्योत जला देश प्रेम में रहते चूर।   एकता का सूत्र पिरोकर मातृभूमि से प्यार किया। लौहपुरुष सच्चे सपूत तन मन धन सब वार दिया।   अखंड भारत निर्माता दूरदर्शी उच्च विचारधारा। क्रांतिकाल कर्मठ योद्धा वल्लभभाई…

  • सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा | Vishwakarma

    सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा ( Sarvapratham vastukar hai vishwakarma )    दुनियां के सर्व प्रथम, वास्तुकार विश्वकर्मा, १७ सितम्बर को जन्में भगवान विश्वकर्मा। हर वर्ष कन्या संक्रांति को मनातें है जयंती, कर्म प्रधान है पहले इन्जिनियर विश्वकर्मा।। इस दिन हम करते है इनका विशेष भजन, अस्त्र-शस्त्र उद्योग मशीन व फैक्ट्री पूजन‌। वास्तुदेव की अंगिरसी पत्नी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *