नववर्ष | Poem in Hindi on New Year

नववर्ष

नई उम्मीदें लिए हुए आ रहा नूतन नववर्ष,
हर्षोल्लास की मधुर तरंगे करती हृदय स्पर्श।

इस अवसर पर आओ मिलजुल खुशियां मनाएं,
नव वर्ष का स्वागत करें हम सब बाहें फैलाएं।

बीत रहा जो वर्ष उसके रंजो गम छोड़िए,
आने वाले नववर्ष के स्वागत की सोचिए।

गुजरा हुआ साल चाहे कैसा भी रहा हो,
कितने उसमें गम मिले या विषाद रहा हो।

ये वर्ष तो बीत रहा इसका मलाल क्या करना,
नववर्ष मंगलमय रहे बस इसकी दुआ करना।

नए साल से नई खुशियों की उम्मीदें हम करते हैं,
दुख दूर होकर खुशियां आएं यही प्रार्थना करते हैं।

सारे सपने हमारे पूरे हों इस आने वाले साल में,
सफलताओं के तिलक लगे हम सबके भाल में।

नववर्ष हम सबकी झोलियां खुशियों से भर जाए,
कामयाबी कदम चूमे और सब अपनी मंजिलें पाएं।

रचनाकार  –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )


 

नववर्ष-स्वस्तिवाचन।

( दोहा छंद )

 

अनुभव कटु-मधु दे गया,सन बाइस का साल।
करें दुआ नववर्ष में,रहे सभी खुशहाल।

नित-नित हो नववर्ष में,सबका नया विहान।
मंगलमय माहौल हो,मुखरित हो मुस्कान।

बंजर धरती पर उगे,अरमानों के फूल।
सब चिंता इस साल में,साबित हों निर्मूल।

नए साल में बॉंसुरी,छेड़े नूतन तान।
हुनर हौसले को मिले,नई-नई पहचान।

चिंताओं की धुंध से,ढके न मन का रूप।
उर के ऑंगन में खिले,उम्मीदों की धूप।

सुखद,सुमंगल,सुभग हो,सन तेइस का साल।
सुयश बढ़े इस देश का,सब जन हों खुशहाल।

जमशेदपुर, झारखंड

यह भी पढ़ें :-

लोक आस्था का महापर्व छठ | Chhath puja poem in Hindi

Similar Posts

  • शारदे मां का वंदन

    शारदे मां का वंदन ज्ञान की देवी मातु शारदे, मां मैं तुझको प्रणाम करूं,निशदिन तुझे प्रणाम करूं,तेरे चरणों में मैं शीश धरुं।जग का भाग्य बनाने वाली मां,मेरा भी जग नाम करो,इतनी बुद्धि दे देना मां शारदे,आठों पहर तेर नाम धरूं।। मां मेरी अभिलाष यही,जग में ज्ञान की ज्योति जगाऊं मैं,तेरे आशीर्वाद से मां बस जग…

  • कुछ अनछुए अहसास | Anchue Ehsas

    कुछ अनछुए अहसास ( Kuch anachue ehsas )   अलख तेरा सितारों में, प्रणय की बंदिनी हो तुम मेरी हर मुस्कुराहट हो, समग्र सब जिंदगी हो तुम, तुम्हें ही सोचता हूं मैं, तुम्हें ही जीवता हूं मैं, मेरी हर प्यास को आस, मेरी तिश्नगी हो तुम तुम्हारे हाथ का मेरे हाथों से स्पर्श स्पन्दन करेगा…

  • घर की देवी | Ghar ki devi par kavita

    घर की देवी ( Ghar ki devi )   ज्ञान के आभूषण से अलंकृत महत्वकांक्षी,आत्मसम्मान से भरी जीवन के संघर्षो से नही हारी सशक्त हूं तृष्णाओं से परे हूं ।।   ओज की ज्वाला जलाकर मैं मर्यादा के गहनों से ही अपनी नित देह को सजाती हूं स्त्री हूं रिश्ते सभी निभाती हूं।।   तपकर…

  • पातुक | Patuk par Kavita

    पातुक ( Patuk )    नशें में बेसुध आदमी की बगल में पड़े बोतल पव्वों को कचरा बिननें वाले ने उठाकर रखा अपनी पीठ पीछे लदे प्लास्टिक के झोले में तो सभी बोतल पव्वे ठहाके लगाकर हँसने लगे एक पव्वा कहने लगा देखो… देखो… ये है नशेड़ी आदमी की औकात जिसको लांघकर व लताड़कर निकल…

  • स्त्री | Stree

     ” स्त्री “ ( Stree )    स्त्री – वो नहीं जो तुम्हारी कल्पनाओं में है और स्त्री वो भी नहीं जिसे जानते हो तुम! एक स्त्री को जानने -समझने की शक्ति किसी पुरुष में कैसे हो सकती है भला। पति हो या प्रेमी पढ़ सकता नहीं किसी स्त्री के मन को वह ढाल नहीं…

  • शेर सिंह हुंकार की कविताएं | Sher Singh Hunkaar Poetry

    पीड़ा ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं।कई राज दिल में छुपाए हुए हैं।ये सदियों की पीड़ा उभरने लगी हैं,जो हिन्दू हृदय में दबाए हुए हैं। हमे ना सीखाओ हमे ना दिखाओ।जुल्म क्या हैं होता हमें ना बताओं।जो हमने सहा हैं कहाँ वो लिखा हैं,मगर सच हमारा जहाँ को बताओ। जो दिल मे जख्म हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *