Shakahari divas par kavita

अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस | Shakahari divas par kavita

अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस

( Antarrashtriya shakahari divas ) 

 

अपनी सभी बिमारियों को दूर आप भगाओ,
आज अभी से शाकाहारी भोजन अपनाओ।
देखते है इन्सान होने का प्रमाण कौन देते है,
मांस मछली छोड़कर शाकाहारी बन जाओ।।

जियो एवं जीने दो वन्यजीव पशु पक्षियों को,
नहीं मारकर खाओ कोई भी इन्सान इनको।
क्यों निमंत्रण दे रहें है भयंकर बिमारियों को,
इस प्रकृति से उत्पन्न वस्तुएं ढ़ेर है खानें को।।

यें विश्व दिवस मनाने का मक़सद भी यही है,
जीव-हत्या पर रोक एवं स्वयं भी स्वस्थ रहें।
सब्जी में प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट वसा भरपूर है,
शाकाहारी भोजन करके मोटापा से दूर रहें।।

यही पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ्यवर्धक होती है,
जो पचने में जल्दी और बुद्धिमान बनाती है।
जिसमें आवश्यक विटामिन एन्टीआक्सीडेंट,
अमीनोएसिड जैसे तत्व भी शामिल रहते है।।

आयुर्वेदानुसार बढ़ते है मांस खाने से ये रोग,
कैंसर लकवा श्वास बीमारियां एवं हृदयरोग।
मधुमेह यकृत गुर्दा बिमारी एवं विस्मृति रोग,
इसीलिए शाकाहारी भोजन का करें प्रयोग।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

    मंजूर के दोहे **** 1. शूल समान तू तेज हो, भेदो हरेक बाधा पहुंचोगे तुम शीर्ष पर, लक्ष्य कठिन नहिं ज्यादा 2. पथिक तू चलते चला जा, लक्ष्य दूर न ज्यादा आशा भाव मन मा लिए, हर लोगे तुम बाधा 3. धरा हमारी उर्वरा, फसलन की नहिं सोच लाओ बीज कंद मूल के, उगालो मिट्टी…

  • अधीर | Adheer

    अधीर ( Adheer )   बह जाने दो अश्रु को अपने कुछ तो दिल के छालों को राहत मिलेगी बातों के बोझ को भी क्या ढोना कुछ तो सोचने की मोहलत मिलेगी बांध रखा है फर्ज ने वजूद को उसे खोकर भी जिंदा रहना नहीं है अदायगी के कर्ज को चुकाना भी जरूरी है पथ…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • थिरकती है दुनिया | Thirakti hai Duniya

    थिरकती है दुनिया ( Thirakti hai duniya )   थिरकती है दुनिया, युवाओं की तान पर राष्ट्र धरा अनंत आह्लाद, यथार्थ रूप स्वप्न माला । नैराश्य नित ओझल पथ, हर कदम दर्शित उजाला । उत्साह उमंग उर सागर , सतत श्रम लक्ष्य ध्यान कर । थिरकती है दुनिया,युवाओं की तान पर ।। सकारात्मक सोच विचार,…

  • अपनी गलती पर अंधभक्त | Andhbhakti par Kavita

    अपनी गलती पर अंधभक्त ( Apni Galti Par Andhbhakt )   सारे ख़ामोश हो जाते हैं, ढ़ूंढ़ने पर भी नजर नहीं आते हैं। बोलती हो जाती है बंद, आंखें कर लेते हैं अंध। सिर झुकाते हैं, मंद मंद मुस्कुराते हैं; दांत नहीं दिखाते हैं! पहले भी ऐसा होता था… कह चिल्लाते हैं। अब तकलीफ क्यों…

  • बेटी और पिता | Beti aur pita par kavita

    बेटी और पिता ( Beti aur pita : Kavita )   एक बेटी के लिए दुनिया उसका पिता होता है पिता के लिए बेटी उसकी पूरी कायनात होती है बेटी  के  लिए  पिता  हिम्मत  और  गर्व  होता  है पिता के लिए बेटी उसकी जिन्दगी की साँसे होती है बेटे से अधिक प्यार पिता अपने बेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *