Geet Natkhat Kanha

नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा

( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga ) 

 

अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा।

नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।

 

चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम।

नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री श्याम।

गोकुल मथुरा वृंदावन में प्रेम भरा रस प्याला होगा।

नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।

 

नीली छतरी वाला बैठा है प्रभु की लीला अपरंपार।

सारी दुनिया का रखवाला सारे जग का वह करतार।

जिनके हाथों डोर सबकी वो जादूगर मतवाला होगा।

नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक-ग्वाला होगा।

 

बजे चैन की निशदिन बंसी सुख के भर देता है भंडार।

मुरलीधर के दर्शन प्यारे उमड़ पड़ता ये सारा संसार।

सबकी नैया पार कर देता कृष्ण मुरलिया वाला होगा।

नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

क्षितिज पार नया उजाला | Naya Ujala Poem in Hindi

Similar Posts

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • मोम सा जिगर | Geet Mom sa Jigar

    मोम सा जिगर ( Mom sa jigar )   हम हैं कांटों से तय यह करते हैं आदमी खंजर है जिससे डरते हैं। हँसते चेहरे में लोग तो मिलते हैं फिर भी यकीन नहीं हम करते हैं। लूट गई बेटी कल पड़ोसन की रात में कम सफर हम करते हैं। उतर जाता है दीवार से…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • चल अकेला | Geet chal akela

    चल अकेला  ( Chal akela )    चल अकेला चल अकेला छोड़ मेला। चलने में झिझकन ये कैसी जब तूं आया है अकेला।‌।चल० कंचनजड़ित नीलमणित महल सब अध्यास हैं ये, सत्य कंचन मनन मंथन मणि तुम्हारे पास हैं ये, तूं अमर पथ पथिक जबकि जगत है दो-दिन का मेला।।चल० गगनचुंबी सृंग अहं किरीट मनस मराल…

  • गीतों की गगरी | Geeton ki Gagari

    गीतों की गगरी ( Geeton ki Gagari ) गीतों की गगरी छलका कर,सर्वत्र सुधा बरसाता हूँ। अपने अधरों पर प्यास लिये, औरों की प्यास बुझाता हूँ।। मैं सोम-सुधा पीने वाला ,खाली है मेरा घट-प्याला । सजती रहती है नयनों में ,मेरे सपनों की मधुशाला । साँसों की तालों पर छेडूँ ,मधुरिम गीतों की स्वर माला…

  • आंखों से झलकता प्यार | Geet aankhon se jhalakta pyar

    आंखों से झलकता प्यार ( Aankhon se jhalakta pyar )     बातों में रसधार टपकती, आंखों से छलकता प्यार। दिल दीवाना मस्ती में झूमा, बजे सारे दिलों के तार। आंखों से छलकता प्यार मदमाती चाल मस्तानी, गोर वर्ण चेहरा नूरानी। बलखाती सरिता सी दौड़े, आई हो मद की दीवानी। धवल चांदनी प्यारी सी, गौरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *