Kavita Betiyon ko Padhne do

बेटियों को पढ़नें दो | Kavita Betiyon ko Padhne do

बेटियों को पढ़नें दो

( Betiyon ko padhne do ) 

 

आज बेटियों को सब पढ़नें दो,
और आगें इनको भी बढ़नें दो।
खिलने दो और महकनें भी दो,
अब पढ़ाई से वंचित न होने दो।।

इनको बनकर तारें चमकने दो,
परचम इनको अब लहराने दो।
हंसने दो और मुस्कराने भी दो,
अब पढ़ाई से वंचित न होने दो।।

चाहें बेटे हो अथवा बेटियाॅं दो,
अत्याचार नहीं अब होने न दो।
इन्हें ऊॅंची उड़ान अब भरने दो
अब पढ़ाई से वंचित न होने दो।।

अब पिंजरे मे इन्हें न रहनें दो,
आज़ाद पक्षी बनकर उड़नें दो।
झाॅंसी जैसा इतिहास रचानें दो,
अब पढ़ाई से वंचित न होनें दो।।

ज्वालामुखी सा इन्हें बनने दो,
अब अबला से सबला होने दो।
और आत्म-सम्मान से जीनें दो,
अब पढ़ाई से वंचित न होने दो।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • गुरुद्वार | Kavita Guru Dwar

    गुरुद्वार ( Guru Dwar ) जहाँ सूर्य किरण हो । वहीं प्रकाश होता है । जहाँ असीम अनन्त हो। वहीं आकाश होता है ।। जिसे प्रभु-प्रेम होता है। वही भव पार होता है । जहाँ संतो की वाणी हो। वहीं उद्धार होता है।। जहाँ प्रेम की भाषा हो। वहीँ परिवार होता है । जिससे सामाजिक…

  • सौंदर्य | Saundarya Kavita

    सौंदर्य ( Saundarya )   सौन्दर्य समाहित ना होता, तेरा मेरे अब छंदों में। छलके गागर के जल जैसा, ये रूप तेरा छंदों से। कितना भी बांध लूं गजलों मे,कुछ अंश छूट जाता है, मैं लिखू कहानी यौवन पे, तू पूर्ण नही छंदों में।   रस रंग मालती पुष्प लता,जिसका सुगंध मनमोहिनी सा। कचनार कली…

  • चाय के घूंट | Chai ke Ghoont

    चाय के घूंट ( Chai ke ghoont ) चाय के गौरव का क्या कहना,नाम आते ही चेहरे पर शबाब आया।पिलाने वाले साकी की बातनही टाली जाती,करके तौबा इसे पीली जाती है।नीलगिरी की वादियों में हैं,चाय के बागान।सुहाना था इसकी आन‌ शान,रहें थे इक‌ दिन हम इस बाग के –आशियाने में।देखें सुबह की धुंध,बालकनी पर दो…

  • लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

    लफ़्ज़ों की हकीकत ( Lafzon ki Haqeeqat )    मैं तुम्हें लफ़्ज़ों में समेट नही सकती क्योंकि— तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से गृहण करना चाहती हूँ किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में कितना भयप्रद है। नकार देती…

  • तबस्सुम | Poem on Tabassum

    तबस्सुम ( Tabassum )    तरोताजगी भर जाती तबस्सुम महफिल को महकाती तबस्सुम दिलों के दरमियां प्यारा तोहफा चेहरों पे खुशियां लाती तबस्सुम गैरों को अपना बनाती तबस्सुम रिश्तो में मधुरता लाती तबस्सुम खिल जाता दिलों का चमन सारा भावों की सरिता बहाती तबस्सुम घर को स्वर्ग सा सुंदर बनाती तबस्सुम सुंदरता में चार चांद…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Kavita -जीवन अमृत

    जीवन अमृत (Jeevan Amrit ) ** बाद मुद्दत के एक ख्याल आया है जिंदगी से उठा एक सवाल आया है हमने कैसे कांटे बोये कैसे काटा यह जीवन कैसे हम ने बाग लगाए कैसे पाए थे कुछ फल ** भीगी चुनरिया जब फागुन में कैसे हमने रंग चढ़ाएं धानी रंग में रंगा स्वयं को इंद्रधनुष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *