Pushp par Kavita

पुष्प की अभिलाषा | Pushp par Kavita

पुष्प की अभिलाषा

( Pushp ki abhilasha ) 

 

मै हूँ एक छोटा सा यह फूल,
निकल आता पौधे पर फूल।
पहले होता में बाग व बग़ीचे,
आज लगाते घर गमले बग़ीचे।।

मैं एक फूल अकेला हूँ ऐसा,
खिलते तोड़ लिया मुझे जाता।
वन माली मुझको पानी है देता,
खाद और रखवाली भी करता।।

कभी-कभी टूटने से बच जाता,
और फिर बीज में बन जाता।
जिससे फिर एक पौधा बनता,
और मेरा वंश आगे को बढ़ता।।

आज धन्य में हो गया ईश्वर,
हर जन्म मुझे पुष्प ही बनाना।
सुबह २ आपके शरण में आता,
आपके चरण पखारे फिर जाता।।

सिर में लगाते गजरा सजाके,
कोई मुझे क्रिया क्रम में लगाते।
कोई बधाई में भेट मुझे करता,
कोई विवाह के मंडप सजाता।।

सबसे बड़ी खुशी मुझे मिलती,
शहीदों के सम्मान काम आता।
एक अभिलाषा पढ़ी फूल पर,
आज उदय फिर लिखे पुष्प पर।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • जो जग का करतार प्रभु | Jo Jag ka Kartar Prabhu

    जो जग का करतार प्रभु ( Jo jag ka kartar prabhu )   आस्था विश्वास श्रद्धा से, मनमंदिर में दीप जलाओ। उजियारा हो हृदय में, हरि भजन में मन लगाओ। नीली छतरी वाला ईश्वर, वो जगदीश्वर अंतर्यामी है। सारी दुनिया का रखवाला, सकल चराचर स्वामी है। नानी बाई को भात भरने, सांवरियो खुद आयो हो।…

  • हे नववर्ष अभिनन्दन है | Hindu nav varsh par kavita

    हे नववर्ष अभिनन्दन है ( He navavarsh abhinandan hai )   हिन्दू नववर्ष तुम्हारा अभिनन्दन है  हर्षित है जग सारा करता तुम्हारा वन्दन है  सूरज की नवल किरणें करती जग वन्दन है  अभिनन्दन अभिनन्दन नववर्ष तुम्हारा वन्दन है     फूले किंशुक पलाश फूली सरसों पीली  फूले फूल तीसी नीली नीली हुलसित  पक गई खेतों में…

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

  • राम हे राम | Ram Hey Ram

    राम हे राम मेरे राम राम हे राम मेरे राम तुम आओ म्हारे घर में मेरे भाग खुल जाए तुम आओ म्हारे दिल में मेरा जीवन सफल हो जाए राम हे राम मेरे राम मैं डुबा हूं इस जीवन में मुझे तो तारो राम औरों को तारा मुझे भी निकालो मेरे राम राम हे राम…

  • न्याय की पुकार

    न्याय की पुकार उपेक्षित को आज तक न्याय नहीं मिला,अपेक्षित को आज तक न्याय नहीं मिला। सालों से होते ज़ुल्मो सितम ग़रीबों से,ग़रीब को आज तक न्याय नहीं मिला। सुनते नहीं पुकार कानों में ठोंसा कपास,शोषित को आज तक न्याय नहीं मिला। बहिन बेटियों से होते बलात्कार सरे आम,अछूत को आज तक न्याय नहीं मिला।…

  • पूजे जाते हैं | Puje Jate Hain

    पूजे जाते हैं ( Puje Jate Hain ) कहीं भगवान वना पूजे जाते हैं पत्थर।कहीं ठोकर दर ठोकर खाते हैं पत्थर। लिखे थे उसकी किस्मत में शायद पत्थर।तभी लोगों ने मिलकर उसे मारे पत्थर। मिले जो गले आ कर उसने भी नहीं गिला।शिकवा उनसे नहीं हाथ में थे जिनके पत्थर। ख्वाबों में डूबी झील को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *