Poem Bacha lo Khuda

बचा लो खुदा | Poem Bacha lo Khuda

बचा लो खुदा

( Bacha lo Khuda ) 

 

बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर,
देखा नहीं तूने लाशों को जाकर।

साया वो मौत का पीछे पड़ा है,
नाटो के साथ देखो वो भी खड़ा है।
तबाही का मंजर बहुत ही बुरा है।
पीछे पड़ा दुश्मन हाथों को धोकर,
देखा नहीं तूने लाशों को जाकर
बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर।

गम -ए -जुदाई का कितना सहें हम,
बताओ गिला तुमसे कितना करें हम।
काटूं क्यों जीवन जो बोया नहीं मैं,
पाला है शौक वो नफ़रत जिलाकर,
देखा नहीं तूने लाशों को जाकर
बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर।

हस्ती हमारी तो कुछ भी नहीं है,
कश्ती भंवर में देखो फंसी है।
बारूद पे कब तक सोयेगी दुनिया,
पाएगा क्या आखिर दुनिया जलाकर,
देखा नहीं तूने लाशों को जाकर
बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

Similar Posts

  • चला जायेगा साल तेईस | Chala Jayega 2023

    चला जायेगा साल तेईस ( Chala Jayega 2023 )    चला जायेगा साल तेईस आ गया है दिसंबर दो बातें याद है मुझे एक आपकी शक्ल एक आपका नम्बर चला जायेगा साल तेईस कुछ नहीं हुआ ऐसे बीता जैसे और बीतते थे एक बदलाव आया है मुझे बाप जैसा दोस्त खोया है रविन्द्र गासो चला…

  • राम वैभव | Ram Vaibhav

    राम वैभव ( Ram vaibhav )   वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास काल, अगाथ…

  • अहीर रेजिमेंट | Ahir Regiment par kavita

    अहीर रेजिमेंट! ( Ahir Regiment )   सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। यदुवंशियों की है लंबी कहानी, चीन भी देखा है इनकी जवानी। आओ उस हक़ को वापस दिलाएँ, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ, सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। आँसू से आँचल कभी…

  • कुम्हार | Kumhar kavita

    कुम्हार ( Kumhar )   बाबू ले लो ना दिए घर तेरा रोशन हो जाएगा। एक वक्त की रोटी के लिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा। मेरी भूख तब मिटेगी जब तेरा हर कोना जगमग आएगा। ले लो ना बाबू जी कुछ दिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा। छोटे बड़े दीपक से अंधकार मिट जाएगा…

  • सुदामा | Kavita

    सुदामा ( Sudama )   त्रिभुवनपति के दृगन में जल छा गया है। क्या कहा ! मेरा सुदामा आ गया है।। अवन्तिका उज्जयिनी शिप्रा महाकालेश्वर की माया, काशी वासी गुरु संदीपन ने यहां गुरुकुल बनाया। मथुरा से श्रीकृष्ण दाऊ प्रभास से सुदामा आये, गुरु संदीपन विद्यावारिधि को सकल विद्या पढ़ाये।। शास्त्र पारंगत विशारद पवित्रात्मा आ…

  • एक नज़र देखों गाॅंव की ओर | Gaon par Kavita

    एक नज़र देखों गाॅंव की ओर ( Ek nazar dekho gaon ki ore )   एक नजर देखो गाँवो की और हालत ठीक नही है चारों और। ज़हर उगल रहा कोरोना आज गांव भी सुरक्षित नही है आज।। गुस्सा भरा है हर एक-एक ठोर सभी पड़े है अपनी-अपनी ठोर। खाने को अनाज नही अब और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *