Sangeet par kavita

संगीत बिना गीत सुना | Sangeet par Kavita

संगीत बिना गीत सुना

( Sangeet bina geet suna ) 

 

संगीत बिना हर गीत यह सूना,
ढोलक और बांसुरी यह वीणा।
चेहरे पर आ जाती है खुशियां,
बजती है जब प्यारी यह वीणा।।

माता शारदे का रहता आशीष,
कण्ठ में विराजे बनकर संगीत।
होंठों पर लाती मिट्ठी मुस्कान,
गीतों के साथ जब बजे संगीत।।

जब किसी ने लिखा कोई गीत,
उसे मिला प्यारा-प्यारा संगीत।
सुर और ताल बजते जब दोनों,
उठते है पांव यह ऐसी है प्रीत।।

संगीत को जिस जिसने समझा,
संगीत की महिमा उसने जाना।
रीत है यह कई वर्षो की पुरानी,
माता सरस्वती है सुर की रानी।।

गीत ‌जन्मा तब संगीत यह बना,
साजबाज बजा चार चांद लगा।
वाद्ययंत्रों ने बढ़ाया सबका मान,
बोलें मीठी वाणी सुर यह शान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavitri-subhadra-kumari-par-kavita/

Similar Posts

  • इन्द्र का दर्प | Kavita

    इन्द्र का दर्प ( Indra ka darp )   इन्द्र… हाँ ! इन्द्र, आज फिर क्रूध हो चुका है ! डुबोना चाहता है सारी धरती ! क्योंकि इन्होंने चुनौती दी है, उसके ऐश्वर्य एवं सत्ता को ! डूबने को हैं मजदूर, किसान एवं नौजवान । दर्द एवं दहशत इतना कि आवाज भी नहीँ दे पा…

  • औरत समपर्ण है | Aurat Samarpan Hai

    औरत समपर्ण है ( Aurat Samarpan Hai )   औरत को एक जन्म में समझना चाहते हो ग़लत फ़हमी में हो औरत को समझने के लिये एक जन्म नहीं, कई जन्म चाहिए औरत का दिल समन्दर की तरह है मोम की तरह है, पत्थर की तरह है औरत समपर्ण है आकर्षण है पारे जैसा दर्पण…

  • प्रार्थना बल देती है | Prarthana par kavita

    ईश प्रार्थना बल देती है ( Eesh prarthana bal deti hai )      ईश्वर की आराधना हमें बल देती है, हमारी सभी परेशानियाॅं हर लेती है। हर कण-कण में है जिसका ‌निवास, ये प्रार्थना ही दलदल से उभारती है।।   चाहें कितना भी हो  मुश्किल कार्य, ईश्वर कृपा से वो आसान हो जाता। सच्चे…

  • भगवान विष्णु अवतार परशुराम | Parashuram

    भगवान विष्णु अवतार परशुराम ( Bhagwan Vishnu Avatar Parashuram )   भगवन हरि विष्णु के आप थें ऐसे छठवें अवतार, राम समान शक्तिशाली थें रखते फरसा हथियार। वीरता का साक्षात उदाहरण एवम नाम परशुराम, अहम भूमिका निभाये थें जो त्रेतायुग एवं द्वापर।। जो अपना गुरु भगवान शिव-शंकर को मानते थें, महेन्द्र गिरी पर्वत जाकर कठोर…

  • तटरक्षक बल | Tatrakshak Bal par Kavita

    तटरक्षक बल ( Tatrakshak bal )    समुद्री सेवा प्रदान करता है तटरक्षक, डूबते की जान बचाता है तटरक्षक। तटरक्षक बल है सशस्त्र बल के ही जैसा, समुद्री कानून की रक्षा करता है तटरक्षक।   करता है नौसेना का वो महानिदेशक नेतृत्व, तालमेल से अपना फर्ज निभाता है तटरक्षक। तटरक्षक जहाज होता है नौ सेना…

  • अज़ान | Poem on Azaan in Hindi

    अज़ान ( Azaan ) *****   मोमिनों की शान खुदा का फरमान बुलावे की कलाम होती पांच वक्त अज़ान। जब हो जाए नमाज़-ए-वक्त, मुअज्जिन लगाते- आवाज़ -ए- हक़। सुन नमाज़ी दौड़ पड़ते- मस्जिदों की ओर, कुछ नहीं भी पढ़ते दिखाकर अपनी बीमारी कामों की फेहरिस्त और व्यस्तताओं का हवाला दे करते हैं इग्नोर । अभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *