Geet Dilbar wo Hamare

दिलबर वो हमारे | Geet Dilbar wo Hamare

दिलबर वो हमारे

( Dilbar wo hamare )

 

मेरे मन में बसी छवि दिलदार की सनम।
प्यार हद से भी ज्यादा उनसे करते हम।
वो दिलकश नजारे, प्रियतम हमे पुकारे।
महकती वादियों में, आये नदिया किनारे।
दिलबर वो हमारे

फूल खिलने लगे हैं, दिल मिलने लगे हैं।
बहारों के मौसम भी, रंग बदलने लगे हैं।
धड़कनें गीत गाती है, दिलबर ओ प्यारे।
तार दिल के जुड़े हैं, हम हो गए तुम्हारे।
दिलबर वो हमारे

प्रीत की सारी गलियां, हो चली दीवानी।
चेहरों की रंगत कहती, दिल की कहानी।
ओढ़ धानी चुनरिया, धरा रूप को संवारे।
दिलकश वो बेला, श्रंगार कुदरत ने धारे।
दिलबर वो हमारे

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हरा रंग | Hara Rang par Kavita

Similar Posts

  • हिंदी दिवस | Hindi diwas kavita

    हिंदी दिवस ( Hindi diwas )   मै हाल-ए-दिल अपना किसको सुनाऊँ, अपनी घुटन को कहाँ ले के जाऊँ। बुलंदी पे अपना कभी मर्तबा था , मै चाहू उसे फिर भी वापस ना पाऊँ । मै हिन्दी हूँ ,मुझको किया गैर सबने, मै अपनो की जिल्लत को कैसे भुलाऊँ । एक शाम मै बहुत खुश…

  • दरख़्त का दर्द | Poem darakht ka dard

    दरख़्त का दर्द ( Darakht ka dard )   मैंने पूछा पेड़ प्यारे तुम हमें शीतल छाया देते हो प्राणवायु जीवनदायिनी जीवन रक्षा कर लेते हो   बोला पेड़ पीढ़ियों से हम परोपकार करते आए दर्द सहा जाने कितना किंतु बोल नहीं हम पाए   अंधाधुंध कटाई कर दी नर को लालच ने मारा है…

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

  • वाणी और पानी -ध्रुव-1

    वाणी और पानी – ध्रुव-1 वाणी की मधुरताहमारे ह्रदय द्वारको सही सेखोलने की कुंजी हैपानी जीवन पर्यन्तहमारे साथ सदैवरहने वाला होता हैवह हमारे जीवन मेंरिश्ते भी काफीमहत्वपूर्ण होते हैंपहन ले हम चाहेकितने भी क़ीमतीवस्त्र या आभूषणपर वाणी बता देती हैकि व्यक्ति कितने पानी मेंजैसे कोयल और कागदिखते एक जैसेबोल मीठे सुनकोयल के दिल जीत लेतेपर…

  • खाक में न मिलाओ वतन को कोई | Khaak mein na Milao Watan ko

    खाक में न मिलाओ वतन को कोई! ( Khaak mein na milao watan ko koi )   आग कहीं पे लगाना मुनासिब नहीं, होश अपना गंवाना मुनासिब नहीं। दे के कुर्बानी किए चमन जो आजाद, ऐसी बगिया जलाना मुनासिब नहीं। तुमने जो भी किया आज देश है खफ़ा, हक़ किसी का मिटाना मुनासिब नहीं। सबकी…

  • कह देना चाहिए | Kah Dena Chahiye

    कह देना चाहिए ( Kah dena chahiye )    जीवन में कह देना चाहिए हां बहुत प्यार करते हैं हम बच्चों को बहुत डांटते गुस्सा तो कभी चिल्लाते हैं हर काम पर उनके हम सदा कमियां निकालते हैं पर वह कब बड़े हो जाते हैं वह बिगड़ ना जाए इसलिए हम प्यार का इजहार करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *