Khaak mein na milao watan ko

खाक में न मिलाओ वतन को कोई | Khaak mein na Milao Watan ko

खाक में न मिलाओ वतन को कोई!

( Khaak mein na milao watan ko koi )

 

आग कहीं पे लगाना मुनासिब नहीं,
होश अपना गंवाना मुनासिब नहीं।
दे के कुर्बानी किए चमन जो आजाद,
ऐसी बगिया जलाना मुनासिब नहीं।

तुमने जो भी किया आज देश है खफ़ा,
हक़ किसी का मिटाना मुनासिब नहीं।
सबकी आँखें छलकती हैं निर्वस्त्रों पे,
उन्हें जिन्दा जलाना मुनासिब नहीं।

कितने आंगन वहाँ पे हैं सूने पड़े,
अपनी संस्कृति कुचलना मुनासिब नहीं।
झाँकती हैं दीवारें बे – पर्दा वहाँ,
जिन्दा गलियाँ जलाना मुनासिब नहीं।

कहाँ तय था घरों में जलेंगे चराग़,
उन्हें छल से बुझाना मुनासिब नहीं।
कांप जाती है रुह ये उन्हें देखकर,
कतरा – कतरा रुलाना मुनासिब नहीं।

उनके जख्मों की बोली सुनो तो जरा,
क़त्ल अपनों का करना मुनासिब नहीं।
मौत की जद में कोई कहाँ तक रहे,
रोज आंसू पिलाना मुनासिब नहीं।

किस कदर कांपती है वो आबो -हवा,
उल्टी गंगा बहाना मुनासिब नहीं।
खाक में न मिलाओ वतन को कोई,
माँ का आँचल जलाना मुनासिब नहीं।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/moksh/

Similar Posts

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

  • सब मौन क्यों | Poem sab maun kyon

    सब मौन क्यों ? ( Sab maun kyon ) *****  गिरी जीडीपी! बढ़ी महंगाई, डीजल पेट्रोल के मूल्य हैं हाई। कोरोना का हुआ आगमन, ताली थाली से हुआ स्वागतम! पहले शर्माया, फिर पूरी तैयारी कर आया। अब कहर ढा रहा है, दिनों-दिन रूला रहा है। बढ़ी हुई है बेकारी, चहुंओर है मारामारी। युवाओं की है…

  • तुम तुम हि हो | Kavita Tum Tum Hi Ho

    तुम तुम हि हो ( Tum Tum Hi Ho )   कौन कहाँ है, कितनी दूर है पहुुंचेगा कब यह आपका नही उसका विषय है आप कहाँ हो कितनी दूर हो और पहुँचना कैसे है यह तुम्हे स्वयं सोचना है, क्योंकि मंजिल तुम्हारी है जीतना या पराजित होना तुम्हे है और की देखा देखी मे…

  • जीवन का आनंद (दोहे)

    जीवन का आनंद **** (मंजूर के दोहे) १) उठाओ पल पल जग में, जीवन का आनंद। चिंता व्यर्थ की त्यागें, रहें सदा सानंद।।   २) खुशी खुशी जो बीत गए,क्षण वही अमृत जान। बिना पक्ष और भेद किए,आओ सबके काम।।   ३) यह आनंद जीवन का, कस्तूरी के समान। साथ रहे व संग चले, कठिन…

  • रात मेरी सियाह होती है | Raat Meri

    रात मेरी सियाह होती है ( Raat meri siyah hoti hai )    जब इधर वो निग़ाह होती है प्यार की उसके चाह होती है दी सनम ने नहीं यहाँ दस्तक रात मेरी सियाह होती है प्यार की इम्तिहां हुई इतनी हर घड़ी उसकी राह होती है एक भी फोन वो नहीं करता रोज़ जिसकी…

  • जज्बात | Jazbaat poetry

    जज्बात ( Jazbaat )   मचलते दिल में कुछ अरमान मेरे, जग रही ही अब। दबा था दिल जो वो प्यास शायद, जग रही ही अब।   तरन्नुम में कहु तो, हाल ए दिल बेचैन है दिलवर, तुम्ही पे मर मिटू हुंकार ये चाहत, जग रही है अब।   ये रातें नाग बनकर डंस रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *