जामुनी रंग | Jamuni Rang par Kavita

जामुनी रंग

( Jamuni rang ) 

 

निडरता वफादारी का रंग जामुनी भाता है।
ताजगी तरूणाई को सुंदरता से सजाता है।

हदय रोगों में गुणकारी धड़कने गुण गाती है।
कैंसर भी कम हो जाता नई जवानी आती है।

आलू बुखारा जामुन का सोच समझ सेवन करें।
मधुमेह शमन करें जामुनी काया कंचन सी बने।

दूरदर्शी होते वो लोग जामुनी रंग जिनको प्यारा।
क्या नफा क्या नुकसान पारदर्शी बने सितारा।

भीड़ का हिस्सा नहीं विलक्षणता को दर्शाते हैं।
जिम्मेदारी परेशानी से पल-पल वो घबराते हैं।

नकल नहीं करें औरों की हटकर वो दिखलाते हैं।
याद करती सारी दुनिया काम प्रखर कर जाते हैं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सांवरिया बेगो आज्या रे | Saawariya Rajsthani Geet


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *