काव्य जगत के नन्हें दीप

Hindi Kavita | Hindi Poetry -काव्य जगत के नन्हें दीप

काव्य जगत के नन्हें दीप

( Kavy Jagat Ke Nanhen Deep )

 

नया कुछ गीत गाए हम
बच्चों संग बच्चा बन जाएं हम
उलझन की इस बगीया में
खुशीयो के फूल खिलाये हम

 

बाते चाद सितारो की ना
ना बाते जमी आसमाँ की हो
बाते जगमग जुगुनू की और
रंग बिरंगी तितली की हो

 

नन्हें नन्हें सपनो की हों
मासूम मुस्कानों की बाते हों
छलकपट से दूर निर्झर
झरने से बहते पानी की हो

 

कुछ नन्हें हाथो मे देखो
कलम दिखाई दे रही है
शब्दो को माला में रखकर
कानो में रस घोल रही है

 

एसे प्यारे बच्चो संग
आज लगाऐं मेला मिलकर
उनके निर्मल मुखमण्डल से
आभा झरती प्रखर होकर

 

दीप से दीप जलने जैसा
रोशन समा आज बनाया
इन नन्हें प्रहरी ने देखो
नई भोर का सूर्य उगाया

 

हैं छोटे सिपाही कलम के
कद ऊँचा जग में कर रहे
भारत भूमि से वंदन तुमको
शुभआशीष तुम्हें नित दे रहे

??


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

Saraswati vandana | Hindi Kavita- सरस्वती वन्दना

Similar Posts

  • दिल तोड़कर | Geet dil tod kar

    दिल तोड़कर ( Dil tod kar )   दिल तोड़कर ग़म से ही प्यार कर दिया! दिल इस क़दर  मेरा आजार कर दिया ये क्या हाये  तूने ये यार कर दिया क्यूं बेसहारा यूं  बेदर्द कर दिया   ये जिंदगी अकेली ऐसी हो गयी के भीड़ में तन्हाई का अहसास हो ऐसा मिला मुहब्बत में…

  • अब लगेगा स्टार तुम्हारे | Ab Lagega Star Tumhare

    अब लगेगा स्टार तुम्हारे ( Ab Lagega Star Tumhare ) रख हौंसला वीर जवान ग़म के दिन गुज़र जाएंगे,ख़तरो के मंडराते हुए यह बादल भी टल जाएंगे। पसीना बहाना रक्त बचाना अच्छे दिन भी आएंगे,जब लगेगा स्टार तुम्हारे लोग तालियां बजाएंगे।। इन ऑंसुओं को पीते पीते तुमने वर्षों गुज़ार दिए,बस बहुत हो गयी नौकरी फिर…

  • नरक चतुर्दशी | Narak chaturdashi kavita

    नरक चतुर्दशी ( Narak chaturdashi )     नरक चतुर्दशी नाम है सुख समृद्धि का त्यौहार रूप चौदस कहते इसे सुहागने करती श्रंगार   यम का दीप जलाया जाता सद्भाव प्रेम जगाया जाता बड़े बुजुर्गों के चरण छू कर खूब आशीष पाया जाता   छोटी दिवाली का रुप होती रोशनी अनूप होती सजावट से रौनक…

  • वादा कर लो | Prerna kavita

    वादा कर लो ( Wada karlo )   जब लक्ष्य बना ही ली हो, तो हर कीमत पर  उसे पाने का भी अब वादा कर लो   और कर लो वादा कभी हार ना मानने का, एक जज्बा जगा लो दिल में,    एक जुनून खुद में ला लो, समर्पित कर दो स्वयं को,  …

  • कोई प्रहरी | Geet Koi Prahari

    कोई प्रहरी ( Koi Prahari ) कोई प्रहरी काश लगा दे,ऐसा भी प्रतिबंध । किसी ओर से बिखर न पाये,धरती पर दुर्गंध ।। दिया हमीं ने नागफनी अरु,बबूल को अवसर क्यों बैठे हम शाँत रहे, सोचा कभी न इस पर कभी तो कारण खोजो आये,कैसे यहाँ सुगंध ।। गुलमोहर -कचनार-पकड़िया , आम -नीम-पीपल आज चलो…

  • बदगुमानी के धागे | Badgumani ke Dhage

    बदगुमानी के धागे ( Badgumani ke Dhage )   बदगुमानी के कुछ धागे गुथे-गुथे स्मृतियों के मोती बिखरे हुए जैसे किसी मियाद के किसी पृष्ठ में रखा सूखा गुलाब कोई अतीत-सा प्रतिचित्र कुछ चंद नज़्म कहीं रूठी-सी आधी अधूरी-सी। अनायास लिखते-लिखते कहीं से कोई सदा मन के शांत कोने में गुजर जाती है। ये तन्हा-सा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *