Nari par Kavita

नारी हो तुम | Nari par Kavita

“नारी हो तुम “

( Nari ho tum ) 

 

जगत मैं आई हो तो,
संसार का कुछ उद्धार करो!
अपने अस्तित्व की एक नई ,
फिर से तुम शुरुआत करो
जो जग में जाने जाते हैं ,
वही वीर कहलाते हैं
तुम नारी हो शक्ति स्वरूपा
नारायणी जैसा तुम काम करो !

हो समाज की ढाल तुम्हीं ,
है तुम्हारे हाथो में सब
पुरुस्कृत हो या न हो
जगत कल्याण के लिए तुम
सदैव सद मार्ग को चुनों,
तुम भी प्रतिक हो शक्ति का
अपनी गरिमा को पहिचानों
अपना फिर से इतिहास पड़ो।।

सत्य की आंच पर तपकर
कई बार परीक्षाएं दी है तुमने
अब अपनी सत्य की कसौटी पर
तुम अब अपना संसार चुनों,
होगी जीत तुम्हारे हर लक्ष्य की,
अपने नए विचारों से तुम,
नई दिशा में कदम रखो ,
उड़ने के लिए विशाल है आसमां
अपने पग से नाप लो ये जमीं
कर्म का तुम सही मार्ग चुनों ।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

नेताजी सुभाष चंद्र बोस | Subhash Chandra Bose par Kavita

 

 

Similar Posts

  • शीत का प्रथम स्पर्श

    शीत का प्रथम स्पर्श जब शीतल पवन ने कानों को छुआ,आँगन में अलसाई धूप ने अंगड़ाई ली।पत्तों पर ओस की मोती-सी बूंदें,धरती ने मानो सर्द चादर ओढ़ ली। सूरज भी अब मद्धम मुस्कुराने लगा,दोपहर का आलस लंबे साए में छुपा।हाथों में गर्म चाय की प्याली सजी,संवेदनाओं का अंश हर कण में बसा। पगडंडियों पर कोहरे…

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

  • जागो! मेरे देश के युवा

    जागो! मेरे देश के युवा आओ! हम रचे नवगीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ साधु बन घूमते रावणकरने सीता का वरण।आए दिन अब हो रहा,द्रोपदी का चीर-हरण॥करे पापियों का अब नाश, हो अच्छाई की जीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ छलावी चालें चल रहेकपटी-काले मन।नित झूठे लूट रहेंसच्चाई का धन॥बन पार्थ…

  • होली प्रेम | Holi Prem

    होली प्रेम ( Holi Prem )   महक उठा फिर से टेशू, फूलों से अपने प्रिय लाल ! फागुन में उड़ने लगा फिर प्रेम से बने रंग का गुलाल ।। जब पिचकारी मोहे पिया ने मारी रंग डारी मोहे सभी रंगों से सारी, रगड़ रगड़ मोहे ऐसे रंग लगाया निकल गई थकन,सारी बीमारी ।। मचाया…

  • कभी रुको जरा | Kabhi Ruko Zara

    कभी रुको जरा ( Kabhi ruko zara )   जिंदगी दौड़ती, भागती कहती है रुको थमो जरा पलट के तुम  देखो जरा पद चापो को सुनो जरा  फिर बचपन में आओ जरा  दरख़्त दरवाजे, खिड़कियां  सीढिओ को पहचानो जरा एक दिन बचपन जी लो जरा खिलखिलाहटों को सुनो जरा लगता है जैसे सब मिल गया…

  • कत्ल कलम से | Kavita

    कत्ल कलम से ( Qatal kalam se )   हो ना जाए कत्ल कलम से, शमशीरो सी वार सा। दोषी  को  सजा  दिलवाना, फर्ज कलमकार का।   कलम ले दिल दुखाए, तीखे शब्द बाण चलाए। खून के आंसू रुलाए, बिना बात विवाद बढ़ाए।   निर्दोषी पर आरोप लगाना, कर्म नहीं दरबार का। सच्चाई की खातिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *