Chini par Kavita

चीनी है मीठा ज़हर | Chini par Kavita

चीनी है मीठा ज़हर

( Chini hai meetha zehar ) 

 

गुड़ सभी खाओ लेकिन यह चीनी कोई न खाओ,
समझो और समझाओं यह बात सबको बताओ।
यही चीनी है दुनिया मे सभी के लिए हानिकारक,
बिमारियों का घर बना देती है यारों इसे छुडाओ।।

यह चीनी शरीर में ट्राइ-ग्लिसराइड को बढ़ाता है,
जिससे पक्षाघात लकवा अटैक ख़तरा बढ़ता है।
ये कोलेस्ट्रॉल मोटापा व ब्लडप्रेशर भी बढ़ाता है,
एवम शरीर को खोखला व अनियंत्रित करता है।।

ये चीनी है मीठा ज़हर‌ धीरे-धीरे बना ‌देती बीमार,
कई हानिकारक रसायनों से इसको करतें तैयार।
डायबिटीज़ एवं मधुमेह का प्रमुख कारण है यही,
फिर भी खानें व जीवन शैली में ना करते सुधार।।

चिकित्सा मे इसकी मिठास को सुक्रोज़ है कहते,
जिसको इन्सान व जानवर दोनों पचा ना सकते।
अब हर इन्सान को इसके बारे में जानना चाहिए,
नुकसान ही नुकसान है फ़ायदे कुछ नही इसके।।

अंग्रेजों ने बिछाया था यही चाय, चीनी का जाल,
यें देशी गुड़ छुड़वाकर खडे़ कर गए कई सवाल।
चीनी बनाने में गन्धक का प्रयोग सर्वाधिक होता,
फिर भी आज मनुष्य इसका कर रहा इस्तेमाल।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • तलाश | Talaash par Kavita

    तलाश ( Talaash )   हर्षित मन में उठती लहरें, लगता कोई खास है। जन्मो जन्मो का नाता है, जिसकी हमें तलाश है।   खिल उठा विश्वास मन का, जो अजब एहसास है। ह्रदय के कोने कोने में, मोहक मधुरता का वास है।   लगे सुहानी शाम हर पल, जिंदगी रोशन सारी। ढूंढ रही पलकें…

  • कुछ | Kuch

    कुछ ( Kuch )    चल आज कुछ सुनाती हूं लफ्जों मे अपने बया करती हूं ज़िंदगी का यह बहुत प्यारा अहसास है दूर होकर भी सब के दिल के पास है मानो खुशियों का मेला है, यह जीवन भी कहां अकेला है सब ने गले से लगाया है मुझे तोहफों से सजाया है मुझे…

  • चुनाव परीक्षा पर्व | Kavita Chunav Pariksha Parv

    चुनाव परीक्षा पर्व  ( Chunav Pariksha Parv )   कल चुनाव परीक्षा पर्व है हमारा आप पर गर्व है तैयारी करो तन मन से उत्तीर्ण होना परीक्षा पर्व है मानस बना दो चित्त से अंक अनंत परीक्षा पर्व है हर बूथ परीक्षा क़ेंद्र मज़बूत करना मतदान परीक्षा पर्व है तरक़्क़ी वास्ते परीक्षा पास ज़रूरी बनोगे…

  • राम आयेंगे- राम आयेंगे | Ram Aayenge

    राम आयेंगे- राम आयेंगे   ” राम आयेंगे- राम आयेंगे” राम गये ही कब थे जो राम आयेंगे राम कहीं गये हैं क्या ? अयोध्या छोड़ कर राम तो — युगों-युगों से यहीं हैं सरयू जी के निर्मल नीर से पूछो राम बनवास गये तो भी यहीं रहे पादुकाओं के रूप में राम किसी विशेष…

  • Bhojpuri Vyang नेतागिरी

    नेतागिरी (व्यंग ) ( Netagiri – Vyang )   हमहू करबई नेतागिरी झट से आए हमरो अमीरी नेतागिरी में आराम बा सबसे बढ़िया काम बा एक बार जब जीत के जाईब जिवन भर पेंशन हम पाईब जब तक रहिब विधायक सांसद, खूबई पैसा लेब कमाईब हमहू करबई जम के लूट बोलब जनता से खूब झूठ…

  • कागा काव्य किरन | Kaga Kavya Kiran

    मज़दूर दिस एक मई मज़दूर दिवस मोज मस्ती से मनायें,अपना भविष्य मज़दूर दिवस शानो शोक्त से मनाये। करते ख़ून पसीने की कमाई हाढ़ तोड़ ह़लाल,तपती धूप दुपहरी में अपनी अच्छी बस्ती बनायें। सर्दी में ठिठुर अलाव पर हाथ पैर तपाते,तन बदन पर पहने फट्टे चीत्थड़े हस्ती बनायें। धूल भरी चलती आंधियां सरपट लू के थपेड़े,बरसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *