Kavita Parde ke Peechey

पर्दे के पीछे | Kavita Parde ke Peechey

पर्दे के पीछे

( Parde ke peechey )

 

रंगमंच है ये सारी दुनिया पर्दे के पीछे क्या होता।
दिखता है वो बिकता है मंचों पर अभिनय होता।

भांति भांति किरदार लिए लाना रूप धरे जाते हैं।
नाटक में डूबी दुनिया मुखौटो पे मुखोटे आते हैं।

पता नहीं ऐसा लगता है कलाकार जब आते हैं।
पर्दे के पीछे से कोई रह रहकर संवाद सुनाते हैं।

रणनीति राजनीति में कई पर्दे के पीछे होते हैं।
मोहरे बन जाते हैं लोग शतरंजी बिछौने होते हैं।

शह मात उठा पटक का रच जाता है माहौल जहां।
डांवाडोल कुर्सी डोले किरदारों की खुले पोल वहां।

हर कोई ऊंचे ओहदे पे किरदार निभाना चाहता है।
हर कोई सत्ता सुख का रस भोग लगाना चाहता है।

पर्दे के पीछे से कोई जब खींच लेता पर्दे की डोर।
नाटक सारे धरे रह जाते कुर्सी ले जाए कोई और।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मां तेरी लाल चुनरिया | Kali Maa ka Geet

 

Similar Posts

  • स्त्री मन सदा कुंवारा

    स्त्री मन सदा कुंवारा कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर अनंत मंगल धार । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, धैर्य संघर्ष जीवन सार । सृजन अठखेलियों संग, अनामिक अविरल धारा । स्त्री मन सदा कुंवारा ।। अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि पटल, स्नेहगार दया उद्गम स्थल । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि सजल । आत्मसात नित्य यथार्थ बिंदु,…

  • रब की अदालत

    रब की अदालत   1. वो मजलूमों को बेघर कर बनाया था अलीशां मकां यहां, गरीब,लचारों की बद्दुवा कबूल हो गई रब की अदालत में वहां अब बरस रहा बद्दुवाओं का कहर देखो , जमींदोज हो रहा अलीशां मकां यहां। 2.     हुआ घमंड जब-जब वो गिराते रहे बार-बार, हुआ तालीम, परोपकार जब-जब उन्हीं दुवाओं…

  • पिता के संग | Pita ke sang

    पिता के संग ( Pita ke sang ) पिता के संग देखे है कई रंग जीवन की आंख मिचोली वक्त के भिन्न रंग दिल में दबे पिता के अरमान आँखों में सजे सपने भूतकाल की जमीं गर्द भविष्य के उजले सवेरे की उम्मीद बांहों में खेलने से लेकर उनके काँधे तक पहुंचने का सफर जिंदगी…

  • doha dashak | -दोहा दशक | Hindi Poetry On Life | Hindi Poetry

    दोहा दशक ( Doha Dashak )     किया वतन की शान से, जिसने भी खिलवाड़। मिले दंड कठोर उसे, जाये जेल तिहाड़।   कृषक जनों की भीड़ में, शामिल कुछ शैतान। कभी नहीं वो चाहते, बढ़े वतन की शान।   डायन प्रथा के विरुद्ध, लड़कर हुई महान। छुटनी देवी को मिला, पद्मश्री ससम्मान।।  …

  • चरण स्पर्श क्यों | Kavita Charan Sparsh

    चरण स्पर्श क्यों ( Charan Sparsh )   एक हि अग्निपिंड से है बना ब्रम्हांड होता रहता इनमे अखंड नाद रहती इक दूजे मे ऊर्जा सदा प्रवाहित करती आदान प्रदान निज गुणों के साथ होता कण कण प्रभावित इक दूजे से होकर देह से विसर्जित हो जाती वसुधा मे सिर शिखा से हो पद तल…

  • मोहब्बत का जादू | Kavita Mohabbat ka Jadu

    मोहब्बत का जादू ( Mohabbat ka Jadu ) तेरी मोहब्बत का जादू, जैसे बहार की पहली किरण, तेरे बिना ये दिल मेरा, जैसे सूनी हो हर बगिया की चिरन। तेरे हंसने की आवाज़, संगीत की मधुर लहर है, तेरे बिना ये जीवन, जैसे बिना रंगों का सफर है। तेरे संग बिताए लम्हे, वो चाँदनी रातों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *