Kavita Charan Sparsh

चरण स्पर्श क्यों | Kavita Charan Sparsh

चरण स्पर्श क्यों

( Charan Sparsh )

 

एक हि अग्निपिंड से है बना ब्रम्हांड
होता रहता इनमे अखंड नाद
रहती इक दूजे मे ऊर्जा सदा प्रवाहित
करती आदान प्रदान निज गुणों के साथ

होता कण कण प्रभावित इक दूजे से
होकर देह से विसर्जित हो जाती वसुधा मे
सिर शिखा से हो पद तल से जाती जमी
संग व्यक्ती के गुणों से युक्त बढ़ती जाती

इसी से बना नियम श्रेष्ठ के चरण स्पर्श का
गुरु, पितु मातु , संत सम पूज्य जन का
श्रेष्ठ संग ऊर्जा का प्रवेश हो लघु के भीतर
हों सफल, ले आशीर्वाद, प्रगति हो निरंतर

अलौकिक शक्तियों का संचार रहता सदा
संपूर्ण ब्रम्हांड कि गतिशीलता जुड़ती सदा
इसी के लाभार्थ चरण स्पर्श की प्रथा चली
आधुनिकता मे अविश्वास की कुरीति है पली

समझना होगा संस्कृति को अपने हित में
रीति, रिवाज, प्रथा, मान्यता रहे लोकहित मे
चिंतन, मनन, कुछ भी नही व्यर्थ चलन में
स्विकारिये सहर्ष, चाहते यदि उत्कर्ष जीवन में

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

उसकी औकात | Kavita Uski Aukat

Similar Posts

  • मैं फिर आऊँगा | Kavita Main Phir Aunga

    मैं फिर आऊँगा ( Main phir aunga )   सुनो..तुम याद रखना मैं फिर आऊँगा टूटा हुआ विश्वास लौटाने टूटी हुई उम्मीद पाने को अपने बीच पड़ चुकी अविश्वास और नाउम्मीदी की गाँठ को खोलने के लिए…. मैं फिर आऊँगा एक न एक दिन ये तुम्हें यकीन दिलाता हूँ कि लौटना कठिन क्रिया नहीं है…

  • परिवार | Parivar par kavita

    परिवार ( Parivar )   चाहे कोई कितना भी हो पास, चाहे तुम हो किसी के कितने भी खास। छोटी-बड़ी बातों को पल में जो भुला दे, वो परिवार ही होता है। टूटने लगे जब हर आस, छूटने लगे जब तन से साँस, फिर भी हर आवाज़ में तुम्हें पुकारे, उस पिता के साये में…

  • एकता व देश प्रेमी लौहपुरुष | Loh purush par kavita

    एकता व देश प्रेमी लौहपुरुष ( Ekta va desh premi loh purush )    काश अगर मैं एक गायक होता, हमारे सामने भी एक माइक होता। माइक वह पूरा लोहे का ही बना होता, लोहा सरदार वल्लभभाई पटेल को कहा जाता ।।   उनकी याद में हम-सब फूल चढ़ाते, अन्याय यह बिलकुल सहन नही करतें।…

  • नई उमंगें सज रहीं | Nayi Umange

    नई उमंगें सज रहीं ( Nayi Umange saz rahi  )   नई उमंगें सज रहीं,बाईस जनवरी अभिनंदन में पुनीत पावन जन चितवन, सर्वत्र शुभता सरित प्रवाह । अयोध्या पूजित दिव्य अक्षत, रामलला निमंत्रण गवाह । विग्रह स्थापना अनूप दर्शन, घर द्वार उत्सविक वंदन में । नई उमंगें सज रहीं,बाईस जनवरी अभिनंदन में ।। अंतःकरण रचित…

  • शक की बीमारी | Poem shak ki bimari

    शक की बीमारी ( Shak ki bimari )    कोई व्यक्ति ना पालना ये शक वाली बीमारी, छीन लेती है सुकून घर परिवार का ये हमारी। इसी शक से हो जाती अक्सर रिश्तों में दरारें, शक पर सुविचार एवं लिख रहा हूं में शायरी।।   आज-कल हर आदमी है इसी शक के घेरे में, पहले…

  • मूर्ख दिवस | Kavita Murkh Divas

    मूर्ख दिवस ( Murkh Divas )   हम मुर्ख बने मुर्ख रहे आज भी मुर्ख बनें हैं मुर्ख हैं सोचे हि नहीं कभी तात्पर्य इस मूर्खता का कर लिए स्वीकार्य हंसकर चली गई चाल थी यह हमारी संस्कृत्ति के तोड़े जाने की पावन पुनीत चैत्र प्रतिपदा को मुर्ख दिवस साबित करने की हा, हम मुर्ख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *