Samay par Kavita

समय | Samay par Kavita

समय

( Samay ) 

 

मूल्यवान है समय की कीमत

 इसको    व्यर्थ   गवाओं   ना

 

 समय  समय पर डोले धरती

 समय  पर  सूरज  चांद  उगे

  समय  समय  पर चले हवाएं

  समय  पर   सुंदर  नाद  लगे,

 

कर सदुपयोग कर्म कर अपना

पीछे      पैर     हटाओ    ना।

 

पेड़   समय  पर  फल  देता  है

समय   समय  पर  बौरे   आम

समय -समय  पर  घोर  अधेरा

 समय -समय  पर  प्रातः  शाम,

 

  चलो समय के साथ हमेशा

  विघ्नों   से   घबड़ाओ  ना।

 

जन्म समय  पर मरण समय पर

उम्र   समय    संग    बढ़ता   है

आना   जाना  सब  कुछ  तय है

समय  ही  सब  कुछ  करता  है,

 

 छोड़ समय का साथ कभी भी

 और   कहीं   मुड़  जाओ  ना।

 

कभी   नही   वह  हार  हारता

समय  – साथ   जो  चलता  है

अपना  दो  पल का जीवन वह

समय   संग    तब    गढ़ता  है,

 

समय समय की बात निराली

  मन  को  तुम  समझाओ ना।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • महामारी | Kavita

    महामारी ( Mahamari )   विकट समय में आज परीक्षा मानवता के नाम की चंद  सांसों  का  खेल  सारा संपदा किस काम की भूखे को भोजन मिल जाए क्या करना भंडार का अच्छे कर्मों की चर्चा चलती कहना है संसार का रोगी को दवा और सेवा मिल जाए अच्छी बात मानवता  अब गर्त में सोई…

  • हे भोले हे भंडारी | Kavita he bhole he bhandari

    हे भोले हे भंडारी ( He bhole he bhandari )   हे भोले हे भंडारी   वो दुनिया थी और अब आ गया कलयुग घोर   ज़हर जो तूने समा लिया था कंठ में वो अब फैल गया है सब ओर   अब क्या सोच रहा है कुछ नहीं क्यों बोल रहा है   क्या…

  • मुझे दिवाली मनानी है

    मुझे दिवाली मनानी है आओ ना दिकु, ये दिवाली मुझे तेरे संग सजानी है,तेरी हंसी की रोशनी से हर रात को जगमगानी है। दीप जलें हैं चौखट पर, तेरे स्वागत की आस में,अब बस तेरी महक को साँसों में समेट लानी है। सजाई है रंगोली, जिसमें तेरी छवि उभर आई है,तेरी यादों की खुशबू से…

  • अभी दिल भरा नहीं | Poem abhi dil bhara nahin

    अभी दिल भरा नहीं ( Abhi dil bhara nahin )    अभी दिल भरा नही, अभी मन भरा नही, क्यो जाते हों छोड़ के, अभी कुछ हुआ नहीं।   अभी मन मिले नही, अभी अधर मिले नही, मंजिल अभी दूर है, सच्चे साथी मिले नही।   दिल के फूल खिले नही, मन के मैल धुले…

  • उम्मीद के चिराग

    उम्मीद के चिराग ***** उम्मीद के चिराग जलाए रखिए, मन-मानस में सदैव संजोए रखिए। लाएगी सुंदर सुखद खबर शीघ्र- ना होईए अधीर; बदल देगी पल में बिगड़ी हुई तकदीर। उम्मीद का चिराग- आशा है , किरण है , सपना है, इसकी ताक में सदा रहना है। देखें कब यह जलता है? आपका किया हुआ कैसे…

  • सच्चाई की ताकत

    सच्चाई की ताकत ***** मैं सच कहता रहूंगा ज़ालिम! चाहे उतार लो- मेरी चमड़ी खिंचवा लो मेरे नख होउंगा नहीं टस से मस? मजबूत हैं मेरे इरादे चाहे जितना जोर लगा लें पीछे नहीं हटूंगा सच कहता हूं कहता ही रहूंगा। जुल्म के आगे तेरे नहीं मैं झुकूंगा मरते दम तक सच ही कहूंगा। मरने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *