Muhabbat na Jaane

मुहब्बत न जाने | Muhabbat na Jaane

मुहब्बत न जाने

( Muhabbat na jaane ) 

 

करेगा मुहब्बत शराफत न जाने
परस्तिश इबादत अकीदत न जाने।

मिरा दिल चुराया उसी आदमी की
चली क्यूं सदा बादशाहत न जाने।

किया नाम दिल है उसी के मगर क्यूं
वही एक अपनी वसीयत न जाने।

नज़र आ गया ईद का चांद लेकिन
दिखे कब तलक उस कि सूरत न जाने।

जुबां खोल कर सच ज़रा कह दिया है
हुई क्यूं बड़ी है शिकायत न जाने।

उसी की खिलाफ़त उसी से अदावत
उसी से हुई क्यूं मुहब्बत न जाने

कई दिन हुए याद वो आ रहा है
नहीं दिल सुने क्यूं नसीहत न जाने।

ज़रा बेखुदी में सरकने से चिलमन
हुई क्या शहर में कयामत न जाने।

नयन दिल लगाना नहीं काम आसां
बिगड़ने लगी क्यूं तबीयत न जाने।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

भूलना होगा | Ghazal Bhoolna Hoga

Similar Posts

  • हर दिन | Har Din

    हर दिन ( Har din )    ज़िन्दगी हर दिन एक नयी चाल है इंसा दिन-ब-दिन हो रहा बेहाल है। कोई चराग बन जल रहा हर पल जाने किसका घर करे उजाल है। जो खो गया नाकामयाबी में कहीं देता कहाँ कोई उसकी मिसाल है। ख्वाहिशों का अपनी बोझ ढोते ढोते हर दिन वो कितना…

  • रंग ए हयात बाक़ी है | Rang e Hayat Baki Hai

    रंग ए हयात बाक़ी है ( Rang e Hayat Baki Hai ) अब भी रंग-ए-हयात बाक़ी हैहुस्न की इल्तिफ़ात बाक़ी है आ गये वो ग़रीबख़ाने तकउनमें पहले सी बात बाक़ी है चंद लम्हे अभी ठहर जाओऔर थोड़ी सी रात बाक़ी है तोड़ सकता नहीं वो दिल मेराउसमें इतनी सिफ़ात बाक़ी है हाँ यक़ी है मिलेंगे…

  • घर आबाद रखना | Ghar Aabaad Rakhna

    घर आबाद रखना मुसलसल दिल को अपने शाद रखनामेरी यादों से घर आबाद रखना गुज़ारी है ग़मों में यूँ भी हँसकरमुझे है प्यार की मरजाद रखना मिलेंगे हम ख़ुशी से फिर यहीं परलबों पर बस यही फ़रियाद रखना वफ़ा के फूल ख़ुद खिलते रहेंगेसदा देते इन्हें तुम खाद रखना बहारें दे रहीं हैं दस्तकें फिरसनम…

  • आपकी तस्वीर पर | Aapki Tasveer Par

    आपकी तस्वीर पर ( Aapki Tasveer Par ) लीजिए ऐ रश्के जन्नत आपकी तस्वीर पर।लिख दिया हमने मुह़ब्बत आपकी तस्वीर पर। आप से कैसे कहें हम शर्म आती है हमें।दिल फ़िदा है जाने राह़त आपकी तस्वीर पर। दिल लगाने के लिए है दिल लगाना चाहिए।लोग करते हैं सियासत आपकी तस्वीर पर। जान जाए या रहे…

  • मौजू सुहाने आ गये

    मौजू सुहाने आ गये वो बहाने से हमें हर दिन बुलाने आ गयेशायरी के वास्ते मौजू सुहाने आ गये इस कदर डूबे हुए हैं वो हमारे प्यार मेंउनकी ग़ज़लों में हमारे ही फ़साने आ गये अनसुनी कर दी जो हमने आज उनकी बात कोहोश इक झटके में ही उनके ठिकाने आ गये उस घड़ी हमको…

  • याद आया | Yaad Aya

    याद आया ( Yaad Aya ) आज वो गुज़रा सफ़र याद आया साथ हर चलता बशर याद आया बेच बिरसे को बसे शहरों में फिर न बेटों को वो घर याद आया दूर पल में हुए थे ग़म मेरे गर्दिशों का जो समर याद आया क़त्ल कर के जो गया हसरत का संग जैसा वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *