बेटी

बेटी | Beti par kavita

बेटी

( Beti ) 

 

सृष्टि की संचरित संवेदनित आधार है बेटी।
गृहस्थी है समष्टी है वृहद् संसार है बेटी।।
स्वर्ग सा ये घर लगे आने से तेरे।
मधुर किलकारी सुनी अति भाग्य मेरे।

मूर्ति ममतामयी है सहज है संस्कार है बेटी।। गृहस्थी ०

सबको बेटी नियति देती है कहां।
बेटी न होगी तो बेटा है कहां।

घोर अधियारें में भी दीप सा उजियार है बेटी।।गृहस्थी०

बिना बेटी कोख कलुषित सी बने।
शुद्ध हो जाये अगर बेटी जने ।

सुधर जा अब होश में आ गर्भ में न मार बेटी।। गृहस्थी ०

दो घरों का मान है सम्मान है।

बेटी से ही तो तेरी पहचान है।

कर रही है किसलिए फिर आज क्यों चित्कार बेटी।।गृहस्थी०

हर कदम पर आजमायी जा रही है।
बेटी ही आखिर जलायी जा रही है।

बेटी संख्या घट रही क्यों “शेष” सोच विचार बेटी।।गृहस्थी०

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

चल अकेला | Geet chal akela

 

Similar Posts

  • लहर | Lehar

    लहर ( Lehar )   सागर की उठती गिरती लहरें भी देती हैं सीख हमे जीवन की करना है तैयार अगर मोती तो धरनी होगी राह संघर्ष की पर्याय नही कुछ सिवा प्रयास के रखना होगा विश्वास खुद पर भी वक्त के साथ संयम भी चाहिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए कल कोरी कल्पना ही…

  • जय कन्हैया लाल की | Jai Kanhaiya Lal ki

    जय कन्हैया लाल की ( Jai Kanhaiya Lal ki )    कलयुग में हो रहा, द्वापर सा अहसास नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की । श्री हरि आठवें अवतार, जय राधा रमण गोपाल की । हिंद धरा हृदय पटल , अप्रतिम कन्हाई उजास । कलयुग में हो रहा,द्वापर सा अहसास ।। जन भाव…

  • बांटकर | Baantakar

    बांटकर ( Baantakar )   बंजर हुई धरा सत्य की  चमन झूठ का हरशायाहै रिश्ते नाते सब दूर हुए जैसे  कपट  छल ने मन भरमाया है  अपने ही अपनों में लगी है बाजी जीत हार में सब है जूझ रहे   खोकर  प्रेम भाव हृदय का  अपने ही अपनों को है गिर रहे  घर के…

  • मित्र | Mitra par kavita

    मित्र ( Mitra )   अर्पण दर्पण और समर्पण मित्र तेरी यह पहचाने है l दुख में भय में और सुखों में हाथ मेरा वह थामें हैl वादों, रिश्तो से और नातो से ऊंचे उसके पैमाने हैंl गलत सही जो मुंह पर कह जाए दोस्त वही सुहाने हैंl ताकत साहस और ढाढस, में मित्र ही…

  • वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ | Vrikshamitra

    वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ ( Vrikshamitra Shravan Kumar Jakhar )   वृक्षमित्र संजीवनी संवाहक श्रवण कुमार जाखड़। धन्य आपका जुनून जज्बा मृदुवाणी मधुर भाषण। पेड़ लगाते पेड़ बांटते जब हरियाली धरा पर छाई। आओ वृक्ष लगाएं हम मिलकर मुहिम एक चलाई। शिक्षक सरल स्वभाव शांति के सदा रहे उपासक। आयोजन में धर्म निभाएं पेड़ों की…

  • गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु | Kavita

    गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु ( Gurur brahma gurur vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं   माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता   चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *