Pitaji

पिताजी आप कहाॅं चलें गए | Pitaji

पिताजी आप कहाॅं चलें गए

( Pitaji aap kaha chale gaye ) 

 

अनेंक उपकार करके पिताजी आप कहाॅं चलें गए,
अपनें दुःख ग़म को छुपाकर आप संग ही ले गए।
निश्छल आपका प्यार हम पर बरसा कर चलें गए,
हज़ारों खुशियां हमको देकर आप कहाॅं चलें गए।।

जीवन के कई उतार-चढ़ाव मुझको सिखाकर गए,
कितना भी हो कठिन काम पूर्ण करें बताकर गए।
हिम्मत-हौंसला नही हारना ऐसा जोश भरकर गए,
असीम कृपा, आशीर्वाद हम पर जो बनाकर गए।।

जाग जागकर कई रातें ख़्वाब हमारे पूरे करतें गए,
अपनें लिए न लेकर ज़रुरत हमारी पूरी करतें गए।
अपनी परेशानियां भूलकर हमको सदा हॅंसाते गए,
सही ग़लत का पथ दिखाकर आप कहाॅं चलें गए।।

स्कूल-कॉलेज की फीस हमारी वक्त से ही देते गए,
पेन-पेंसिल और किताबें हमको सभी दिलाते गए।
तपती गर्मी में शीतल छाव आप मेरी बनते ही गए,
कष्टों का सामना करते-करते आप कहाॅं चलें गए।।

जवाबदारी समझकर आप फ़र्ज़ सभी निभातें गए,
दीपक बनकर प्रकाशवान मेरे जीवन को कर गए।
पिता का जीवन में महत्व क्या है आप समझा गए,
लेकिन मुझे अकेला छोड़कर आप कहाॅं चलें गए।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • चाहता हूँ | Ghazal chahta hoon

    चाहता हूँ ( Chahta hoon )     प्यार का अपने पिला दे ए सनम पानी मुझे तू बना ले ज़िंदगी भर के लिये जानी मुझे   प्यार की करके फुवारे हर किसी पर हाँ मगर नफरतें हर शख्स के दिल से करनी  फ़ानी मुझे   इसलिये ही बढ़ गयी रिश्ते वफ़ा में दूरियां दे…

  • दुःख होता है | Dukh hota hai

    दुःख होता है ( Dukh hota hai )     तेरे हंसने पर मैं भी हँसने लगता हूँ तेरे दुःख से मुझे भी दुःख होता है तेरे दुःखी होने पर भी मुझे दुःख होता है तेरे रोने पर मुझे भी रोना आता है।   पर, मैं तेरे साथ रो नहीं पाता हूँ…. इसका ग़म मुझे…

  • वेश्याएं | Veshyaen

    वेश्याएं ( Veshyaen )    उनकी गलियों में, दिन के उजाले में जाना, सभ्य समाज को, अच्छा न लगता, इसलिए छद्म वेश में , रात्रि के अंधियारे में , छुप-छुप कर वह जाता है , सुबह दिन के उजाले में, सभ्यता का लबादा ओढ़े , सदाचरण पर भाषण देता, लोग उसे देवता समझ , फूल…

  • प्रथम-गुरू | Pratham guru kavita

    “प्रथम-गुरू” ( Pratham guru )   गुरु है ब्रम्हा-गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा प्रथम गुरु मेरे मात-पिता, दिया जनम दिया आसरा उनके जैसा धरती में क्या, नहीं अम्बर में भी दूसरा पाल-पोस कर बड़ा किया, नहीं होने दी कमी कोई प्यार नहीं कोई उनके जैसा, न ही मिलावट है कोई गुरु है ब्रम्हा,गुरु…

  • धरातल | Dharatal

    धरातल ( Dharatal )   समय के सामूहिक धरातल पर आपकी व्यक्तिगत चाहत बहुत कीमती नही होती… बात जब परिवार,समाज,देश की हो शिक्षा,संस्कृति,संस्कार की हो सभ्यता,स्वभाव,व्यवहार की हो… आपका उत्तरदायित्व आप तक ही सिमट नही सकता जरूरतें,जरूरत पर ही पूरी नही होती कर्म और सहयोग भी जरूरी है… गलत ठहराने से ही आप सही नही…

  • ख़ुद पर विश्वास क्यों नहीं करते | Kavita Khud Par

    ख़ुद पर विश्वास क्यों नहीं करते ( Khud par vishwas kyon nahi karte ) ख़ुद पर विश्वास, क्यों नहीं करते? जो करना है, आज क्यों नहीं करते ? छूना चाहते हो आकाश यदि, तो फिर तुम,प्रयास क्यों नहीं करते ? कुछ भी नहीं , इस जग में असंभव। इस बात पर, विश्वास क्यों नहीं करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *