Duniya hai Khoobasoorat

दुनिया है खूबसूरत | Duniya hai Khoobasoorat

दुनिया है खूबसूरत!

( Duniya hai khoobasoorat )

 

दुनिया है खूबसूरत हमें जीने नहीं आता,
रूठे हुए लोगों को मनाने नहीं आता।
न कोई साथ गया है और न ही जाएगा,
सलीके से देखो हमें जीने नहीं आता।

जरूरत पड़ेगी चार कंधों की तुम्हें भी,
गर दिल मिला नहीं,हाथ मिलाने नहीं आता?
जरा ठहरो जिन्दगी की हकीकत भी समझो,
लुटाने तुम्हें आता है, बचाने नहीं आता।

किस निजाम से चल रही दुनिया,पता नहीं,
मजलूमों का संत्रास मिटाने नहीं आता।
बोना है तो संस्कार बो धरती के अंदर,
आतंक से हरेक को टकराने नहीं आता?

ओढ़-बिछा रहे धरती- आसमां को कितने,
वजीर के सामने आवाज उठाने नहीं आता।
खून से लथपथ हो चुका है नील गगन,
अमन का फूल क्यों बाँटने नहीं आता।

हाकिमों का पेट न जाने क्यों नहीं भरता?
देश को सुपरपावर बनाने नहीं आता।
चंद सालों में मिट जाती देश से मुफलिसी,
रिश्वतखोरी का सिलसिला तोड़ने नहीं आता।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

छत्रपति शाहू महाराज | Chhatrapati Shahu Maharaj

Similar Posts

  • पालक | Paalak

    पालक ( Paalak )   जीवित रहना तो उम्र गुजारना है आपके जीवन का निष्कर्ष तो कर्म और व्यवहार से ही प्रतिपादित होता है….. ऊंचा आसन या प्रतिष्ठित कुल मे बनाम लेना आपके प्रारब्ध का फल है हो रहा क्षीण जो पल प्रति पल भविष्य निर्णय तो वर्तमान की नींव पर ही होता है…. किसी…

  • चामुण्डा बरस पड़ी | Hasya kavita

    चामुण्डा बरस पड़ी ( Hasya kavita )   बहुत बड़ा कवि नहीं हूं मामूली कलमकार हूं अंगारों की सड़क पर बहती ठंडी बयार हूं   कविता करते-करते श्रीमती ने मुझे रोका अनजाने में बिफरकर बार बार मुझे टोका   कविता में बाधा देख कर मुझे गुस्सा आ गया मैं श्रीमती को एक जोरदार तमाचा लगा…

  • इस होली का क्या कहना | Kavita Holi ka Kya kahna

    इस होली का क्या कहना ( Is holi ka Kya kahna )   देखो राधा संग खेले नंदलाल इस होली का क्या कहना देखो उड़े चहूँ ओर गुलाल इस होली का क्या कहना हर गोपी संग दिखते कान्हा इच्छा पूरी करते कान्हा चले सब पर मायाजाल इस होली का क्या कहना कौन है कान्हा समझ…

  • वाह रे अभिनेता महान | Kavita Wah re Abhineta Mahan

    वाह रे अभिनेता महान ( Wah re abhineta mahan )    बड़े-बड़े अदाकारा बड़े-बड़े अभिनेता कर रहे विज्ञापन पियो कोकोकोला और खेलो रम्मी समय नष्ट करने मस्तिष्क में बसा है एक मायाजाल चकित भ्रमित रहा उम्र का नहीं ख्याल माता पिता के बैलेंस धीरे-धीरे खत्म करा बच्चे डूब गए इसमें उम्र गुजार देते है वह…

  • महाराणा प्रताप | Maharana Pratap par Kavita

    महाराणा प्रताप ( Maharana Pratap )    पिता जिनके राणाउदय सिंह, और दादो सा राणा सांगा थे. जयवन्ता बाई माता जिनकी, प्रताप महाराणा कहलाएं थे।। शिष्टता, दृढ़ता एवम् वीरता, जिसकी प्रताप यें मिसाल थे। मुगलके खिलाफ लड़नें वाले, एक अकेले बहादूर योद्घा थे।। अपनों के प्रेमी एवं देश-प्रेमी, आज़ादी अलख जगाने वाले। जीवन अंत तक…

  • माँ का भय

    माँ का भय मैंने बेटा जनाप्रसव पीड़ा भूल गयी वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगामैंने स्त्री होना बिसरा दिया उसने तुतली भाषा में माँ कहामैं हवा बनकर बहने लगी वह जवान हुआमैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ उसके सिर सेहरा बंधामुझे याद आयामैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थीइसके पिता संग कुछ दिनों बाद मैंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *