इस होली का क्या कहना | Kavita Holi ka Kya kahna

इस होली का क्या कहना

( Is holi ka Kya kahna )

 

देखो राधा संग खेले नंदलाल इस होली का क्या कहना
देखो उड़े चहूँ ओर गुलाल इस होली का क्या कहना
हर गोपी संग दिखते कान्हा
इच्छा पूरी करते कान्हा
चले सब पर मायाजाल
इस होली का क्या कहना
कौन है कान्हा समझ ना पाए
एक दूजे पर रंग लगाए
देखो बिगड़ी सब की चाल
इस होली का क्या कहना
ब्रज की होली इतनी निराली
देवों को भी मोहित कर डाली
सब गोपी बन देते ताल

इस होली का क्या कहना
बरसाने की गोपियाँ निराली
लठ्ठ लेकर निकली सारी
गोप रखे सिर पर ढाल
इस होली का क्या कहना
ब्रज धूली सब अंग में सोहे
भूत बने कान्हा फिर भी मोहे
मिले ना दुनिया में इसकी मिसाल
इस होली का क्या कहना
देखो राधा संग खेले नंदलाल इस होली का क्या कहना

आशा झा
दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

जल दिवस | Geet Jal Divas

Similar Posts

  • वक्त | Poem waqt

    वक्त ( Waqt )   वक्त से ना बड़ा कोई पहले हुआ, वक्त से ना बड़ा कोई हो पायेगा। वक्त से कोई पहले हँस ना सका, वक्त से कोई पहले ना रो पायेगा।।   ना किसी के लिए रुका है कभी ना किसी के लिए झुका है कभी उसके अंतस में क्या है समझ न…

  • श्री राम की वंशावली | Shree Ram ki Vanshavali

    श्री राम की वंशावली ( Shree Ram ki vanshavali )    धर्म मर्यादा शौर्य अथाह,प्रभु राम की वंशावली में हिंदू धर्म परम आराध्य श्री राम, वंदित ब्रह्मा जी सप्तषष्टि वंश । सरित प्रवाह उमंग उल्लास सर्वत्र, निर्वहन रीति नीति संस्कार रंश । मान सम्मान परंपरा सदा शीर्ष, रज रज बिंब नैतिक शब्दावली में । धर्म…

  • बड़े भैया | Bade Bhaiya

    बड़े भैया ( Bade Bhaiya )   लिख देती हूं हर रोज एक पैगाम , मन के जुड़े तार से, पढ़ लेता है वो मन की बात, और संभाल लेता बड़े प्यार से, कहने को तो बहुत दूर है मुझसे, लेकिन करीब लगता ज्यादा सांसों से, मैंने कभी जो सोचा नहीं सपनों में, बड़े भैया…

  • अस्तित्व | Astitv

    अस्तित्व ( Astitv )    समाज ही होने लगे जब संस्कार विहीन तब सभ्यता की बातें रह जाती हैं कल्पना मात्र ही सत्य दब जाता है झूठ के बोझ तले अवरुद्ध हो जाते हैं सफलता के मार्ग चल उठता है सिर्फ दोषा रोपण का क्रम एक दूसरे के प्रति मर जाती है भावनाएं आपसी खत्म…

  • ये बहके बहके से कदम | Kavita ye Behke Behke se Kadam

    ये बहके बहके से कदम ये बहके बहके से कदम थाम लो तुम जरा। लड़खड़ा ना जाए कहीं संभलना तुम जरा। चकाचौध की दुनिया चमक दमक लुभाती। भटक ना जाए तरुणाई चिंता यही सताती। मधुर मधुर रसधारो में छल छद्मों का डेरा है। डगर डगर पे चालाकियां अंधकार घनेरा है। झूठा आकर्षण झूठे वादे केवल…

  • आर या पार | हास्य कविता

    आर या पार ( Aar ya paar )   बीवी का जन्मदिन था यार, मेरे लिए था बड़ा त्यौहार। लेकिन जन्मदिन इस बार , लाया संग मुसीबत अपार। देना था मुझे उसे उपहार, लेकर आया मैं एक हार। आ रहा है तुम पर प्यार, इसको तुम पहन लो यार। देख हाथ में हीरो का हार,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *