Chhatrapati Shahu Maharaj

छत्रपति शाहू महाराज | Chhatrapati Shahu Maharaj

छत्रपति शाहू महाराज

( Chhatrapati Shahu Maharaj )

 

दीन-दुखियों का शाहू महाराज आधार थे,
आधुनिक महाराष्ट्र के शिल्पकार थे।
तब समाज में फैली थी बड़ी विषमता,
सही रूप से अछूतों के तारणहार थे।

दलितों और शोषितों को दिए अधिकार,
उन सबकी रक्षा- कवच की दीवार थे।
हरेक की पढ़ाई का किये थे बन्दोबस्त,
जो तोड़ते कानून उनके लिए खार थे।

अशिक्षित समाज के दीये में डाले तेल,
वो तत्कालीन चमन के गुल-बहार थे।
लोकप्रिय मराठा राजा तो थे ही वो,
अस्पृश्य समाज के दर्द का उपचार थे।

सरकारी नौकरी दिए थे दलितों को भी,
वो समाज के अति पिछड़ों के पहरेदार थे।
करते हैं शत-शत नमन शाहू महाराज को,
आज के लोकतंत्र का मानों आधार थे।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

मोहब्बत की दरिया | Mohabbat ki Dariya

Similar Posts

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • साहित्य कुल भूषण सम्मान से सम्मानित हुए सैनिक कवि गणपतलाल उदय

    भरतपुर के कस्बें नगर में काव्य गोष्ठी मंच जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काव्य के मोती भाग 2 साझा काव्य संकलन का भव्य लोकार्पण हुआ जिसमें देशभर के नामचीन 74 कवि कवियित्रियों की चार चार चुनिंदा रचनाएं एवं परिचय प्रकाशित है। इस पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि राजस्थान…

  • आगों में | Aagon mein kavita

    आगों में ( Aagon mein )   कभी  तानों  में  कभी  रागों  में । हम तो उलझे ये गुना भागों में ।। आँधियों से बुझे नहीं दीपक । तेल था ही नहीं चिरागों में ।। वक़्त में सील नहीं पाया कपड़ा । लड़ाई  छिड़  रही  थी  धागें में ।। तेज  जेहन  था  पर रहे पीछे…

  • कर्म | Karm

    कर्म ( Karm)    कर्म करो तुम हे मानव, तू क्यो संताप में डूबा हैं। फल देना है काम मेरा, तू कर जो तेरी पूजा है। मैं हर युग का नारायण जो, हर पल तेरे साथ रहा, संसय त्याग के कर्म करो, उस सा कर्म न दूजा है। मैने ही खंम्भे को फाड कर, के…

  • किसानों का दर्द | Kavita Kisano ka Dard

    किसानों का दर्द ( Kavita Kisano ka Dard )      देख कर फसलों की सूरत जीवित है कौन? टूटकर  बिखरा  है   हृदय तन मन है मौन   छींट  कर  बीजों  को  मैंने उम्मीद पाली, काट दिया अब हाथ जैसे यह वर्फ जाली।   कष्ट भरा किससे कहें हम अपनी कहानी, ले   गया   आशाएं  सारा…

  • शैतान चूहे | Bal Sahitya

    शैतान चूहे ( Shaitan choohe  )   चूहें होते हैं बड़े ही शैतान चीं-चीं चूँ-चूँ कर शोर मचाते इधर-उधर उछल-कूद कर हरदम करते सबको परेशान । छोटे-छोटे हाथ पैरों वाले नुकीले धारदार दाँतों वाले बहुत कम बालों वाली इनकी मूँछ सपोले जैसी छरहरी होती पूँछ । वैसे तो गहरे बिलों में होता इनका घर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *