चीर हरण (ककहरा)

चीर हरण | Cheer Haran Par Kavita

चीर हरण ( ककहरा )

( Cheer haran )

 

कुरुवंश सुवंश में आगि लगी

कुरुपति द्युत खेल खेलावत भारी।

 

 

खेलने बैठे हैं पांच पती

दुर्योधन चाल चलइ ललकारी।

 

 

गुरुता गुरु द्रोण की छीन भई

संग बैठे पितामह अतिबलकारी।

 

 

घर जारत है फुफकारत है शकुनी

जस मातुल कुटिल जुवारी ।

 

 

चुपके-चुपके कछु बात करें

दुर्योधन करन लजात नहीं है।

 

 

छिपती डरती हम जात मरी

अंधरा बहिरा मरि जात नहीं है।

 

 

जिनके बलभार संसार डरे

पांच पती बतियात नहीं है।

 

 

झकझोरि मरोरि के खींचत है

दुशासन मानत बात नहीं है।

 

 

टूटिहीं पनवां जइहीं जनवां

बिरना तब आई के का करब्य।

 

 

ठठरी हमरी जइही उघरी

बहिन गोह राइ का पइब्य।

 

 

डटि चीर दुशासन खींचत है

अब देर लगाइ के का पइब्य।

 

 

ढरकी अंखियां न फटी छतिया

ई सुदर्शन ताइ के का करब्य।

 

 

तकती रहिया हम हारि गयी

लजिया अब जाइ रही बनवारी।

 

 

थतिया हमरी अंगुरी में बंधी

सुतवा मुरवा सब काहे बिसारी।

 

 

दस सहस बल हारि रहे

अब चीर बढ़ाई रहे गिरधारी।

 

 

धरती पर पाप उतारन के हित

बहु अवतार लिये हैं मुरारी।

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

कशमकश | Kashmakash shayari

Similar Posts

  • रामधारी सिंह दिनकर | Ramdhari Singh Dinkar

    रामधारी सिंह दिनकर ( Ramdhari Singh Dinkar )   हिंदी के प्रख्यात कवियों लेखकों मे जिनका नाम, देशभक्ति रचनाऍं रचकर पाऍं वो राष्ट्रीय सम्मान। सामान्य किसान घर जन्मे रामधारी सिंह था नाम, रश्मिरथी उर्वशी कुरूक्षेत्र कृतियों से मिला मान।। कवि लेखक साहित्यकार एवं आप थें निबंधकार, स्वतंत्रता सेनानी संसद सदस्य रहें आप पत्रकार। २३ सितम्बर…

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • संसार एक जाल | Sansar ek Jaal

    संसार एक जाल ( Sansar ek jaal )   चारों तरफ फैली हुई धोखेबाजी और मक्कारी है, भोले भाले लोगों को लूटना इनकी कलाकारी है। सोच समझ करो भरोसा आज के तुम इंसानों पर, न जाने कब फेर दे पानी वो तुम्हारे अहसानों पर। जरूरतमंद जान तुम जिसका भला करने जाओगे, हो सकता है उसी…

  • लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

    लीलाधारी श्रीकृष्ण ( Liladhari Shreekrishna )   लीलाधारी श्री कृष्ण लीला अपरंपार आकर संकट दूर करो प्रभु हे जग के करतार लीलाधारी श्री कृष्ण चक्र सुदर्शन धारी हो माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता हे अगम अगोचर अविनाशी जग कर्ता विश्व विधाता कोई तुमको छलिया कहता…

  • मेरे श्री राम | kavita mere shri Ram

    मेरे श्री राम ( Mere Shri Ram )   त्याग तपस्या मर्यादा के प्रति पालक मेरे श्रीराम जन जन आराध्य हमारे सृष्टि संचालक प्रभु राम   हर लेते है पीर जगत की दीनबंधु दयानिधि राम मंझधार में अटकी नैया पार लगाते मेरे प्रभु राम   दुष्टों का संहार करें प्रभु सकल चराचर के स्वामी घट…

  • सड़क

    सड़क   पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं, श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात दिन रात अटखेलियां खेलती हूं, पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।। अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब जब मेरे कतरों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *