Zinda Dili

ये जिंदादिली दिखाओ | Zinda Dili

ये जिंदादिली दिखाओ

( Ye zinda dili dikhao ) 

 

अगर ज़िंदा हो तो यारों तुम जिंदादिली दिखाओ,
हौंसले हिम्मत को अपना हथियार सभी बनाओ।
थोड़ी बहुत यह मानवता अपनी-अपनी दिखाओ,
अपनें अनमोल जीवन को सार्थक सभी बनाओ।।

बैर भाव, छल कपट ईर्ष्या अपनें मन से मिटाओ,
मनुष्य जीवन बड़ा दुर्लभ है इसे न कोई गंवाओ।
ये भरकर जोश दिल में ऐसा देश हेतु मिट जाओ,
इंकलाब का बिगुल बजाके दुश्मनों ‌को भगाओ।।

यह सुख दुःख आते जाते रहते इनसे न घबराओ,
अपनों का संग ना छोड़ों ये जिंदादिली दिखाओ।
ये रिश्ता चाहें कोई हो सबमे अपनापन दिखाओ,
जीवन अपना करों सार्थक सच्चा फ़र्ज़ निभाओ।।

दीन-दुखियों की भलाई में अपना समय लगाओ,
उनके भी है कई सपने कोई उनको भी सजाओ।
न टूटो न बिखरो तुम पहाड़ सी चट्टान बन जाओ,
अगर लड़ना पड़े उनके हक के लिए लड़ जाओ।।

मानव बनकर जन्में हो इसलिए लक्ष्य तो बनाओ,
बुजदिल बनकर न जीओ गगन तारा बन जाओ।
ज़रुरत पड़े तो देश सेवा में अमर आप हो जाओ,
मुर्दों सा जीवन न जीओ ये जिंदादिली दिखाओ।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

  • आओ रोएँ

    आओ रोएँ ०जिसको खोया उसे याद कर बिलखें कलपें नयन भिगोएँआओ रोएँ०जो न खो गए उनको भूलेंखुशी दफ़्न कर, मातम वर लेंनंदन वन की जमीं बेचकरझट मसान में बसने घर लेंसुख-सपनों में आग लगाकरदुख-दर्दों के बीजे बोएँआओ रोएँ०पक्ष-विपक्ष नयन बन जाएँभूले से मत हाथ बँटाएँसाथ न चलकर टाँग अड़ाएँफूटी आँख न साथी भाएँनहीं चैन से…

  • कलम तुम्हें मरने ना देंगे | Kalam Tumhe

    कलम तुम्हें मरने ना देंगे ( Kalam tumhe marne na denge )   जब तलक जिंदा है हम, कलम तुम्हें मरने ना देंगे। उजियारे से अंधकार में, कदम तुम्हें धरने ना देंगे। उठो लेखनी सच की राहें, सत्य का दर्पण दिखाओ। कलमकार वाणी साधक, सृजन का दीप जलाओ। चंद चांदी के सिक्कों में, हम धर्म…

  • मीराबाई | Meerabai par kavita

    मीराबाई ( Meerabai )   कृष्ण भक्ति में मीरा नाची लेकर हाथों में इकतारा। मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया गिरधर लगता प्यारा। विष का प्याला राणा भेजा अमृत रस बन आया। सुंदर पुष्प माला सज गई विषधर जब भिजवाया। भक्ति में शक्ति भारी पावन मेवाड़ धरा हो गई सारी। मीरा माधव प्रेम पुजारी तान मुरलिया वो…

  • बनना है मुझे सैनिक | Banna hai Mujhe Sainik

    बनना है मुझे सैनिक! ( Banna hai mujhe sainik )    बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा। प्यारा है वतन मेरा, प्यारा है चमन मेरा, मैं कूच करूँ पहले नभ-थल को नमन मेरा। गर जंग हुई लाजिम श्मशान बना दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं…

  • जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

    जिम्मेदारी ( Jimmedari )   रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं   घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *