स्वर्ग-नर्क

स्वर्ग-नर्क | Poem in Hindi on Swarg narak

स्वर्ग- नर्क

( Swarg – Narak )

 

स्वर्ग है या नर्क है कुछ और है ये।
तूं बाहर मत देख तेरे ठौर है ये।।

तेरे मन की हो गयी तो स्वर्ग है।
मन से भी ऊपर गया अपवर्ग है।
आत्मतत्व संघत्व का सिरमौर है ये।। तूं बाहर०

मन की अभिलाषा बची तो नर्क है।
गहन घन सघनन में आया अर्क है।
तेरे द्वारा आग्रहित नित कौर है ये।। तूं बाहर०

कार्य कारण कर्ता ही आधार है।
स्वर्ग नर्क की कल्पना तो विचार है।
करनी जैसी वैसी श्यामल गौर है ये।। तूं बाहर०

अर्द्ध जल का भार घट कब तक सहे।
असह्य छलकन हूक से पीड़ित रहे।
शेष तूं भी सम्भल जा जग चौर है ये।। तूं बाहर०

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

पीर हमरे करेजवा में आवल करी | Bhojpuri Kavita in Hindi

 

Similar Posts

  • बसो इस हिये | Baso is Hiye

    बसो इस हिये ( Baso is hiye )   पास जब तुम रहे क्षण वही तो प्रिये। गीत मैंने लिखे सब तुम्हारे लिये। जानता हूॅ कि यह स्वप्न संसार है। कुछ अनिश्चित क्षणों का सब व्यापार है। एक नाटक सतत चल रहा है यहाॅ; सूत्रधारी का ही सब चमत्कार है। साथ जब तक रहे तुम…

  • सतत विद्रोही | Satat Vidrohi

    सतत विद्रोही ( Satat Vidrohi )  सतत् विद्रोही-मैं सतत्,सनातन, निरपेक्ष, निर्विकार, निर्भीक’ विद्रोही’ मैंने गान सदा, सत्य का ही गाया धन- यश, वैभव, सत्ता सुंदरी का आकर्षण मेरे मन को तनिक डिगा नहीं पाया… धन -कुबेरों की अट्टालिकाओं को देख मेरा हृदय कभी नहीं अकुलाया क्रांतिवीरों के यशोगान में ही मैंने जीवन का सब सुख…

  • मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

    मुझे संभालो  ( Mujhe Sambhalo )   मुझे संभालो न मेरे दोस्त अमानत की तरह पडा़ रहने दो मुझे यहाँ आफत की तरह इस कदर सबके सीने में उतर जाउंगा मैं की छोड़ न पाओगे मुझे आदत की तरह|| याद रखो मुझे तुम एक कहावत की तरह छोड़ना नहीं कभी मुझे बगावत की तरह यूँ मुसाफ़िर…

  • तुम जादुई इक पारस हो | Tum Paras ho

    तुम जादुई इक पारस हो ( Tum jadui eik paras ho )    मैं मामूली इक कंकड़ हूं तुम जादुई इक पारस हो। मैं खट्टा मीठा स्वाद सही, तुम काव्य का नवरस हो। मैं अनाड़ी हूं प्यारे, तुम काव्य के बड़े खिलाड़ी हो। मैं जोधपुरी साफा ही सही, तुम बनारसी साड़ी हो। मैं शब्दाक्षर का…

  • बड़ा गुणकारी है पपीता | Papita

    बड़ा गुणकारी है पपीता ( Bada gunkari hai papita )    नही फलों का राजा ‌है पर महाराजा से कम नही, बड़ा गुणकारी फल है ये हम बात बता रहें सही। सुबह रोज़ाना इसको खाने से फ़ायदे होते है कई, बढ़ती आयु के संकेतों को कम करता‌ है यही।। इसी विषय पर लिखीं है हमनें…

  • भाव भक्ति के मारे | Bhav Bhakti ke Mare

    भाव भक्ति के मारे  ( Bhav Bhakti ke Mare ) त्रिदेव तुम्हारी महिमा का, रस पीकर मतवारे, घूम रहें हैं गाते महिमा, गली-गली द्वारे-द्वारे, ढोलक झांझ म॔जीरा लेकर, नाचें भजन कीर्तन गाकर, भाव भक्ति के मारे, गली-गली द्वारे-द्वारे, जल नारियल बेलपत्र धतूरा, जिसके बिन अनुष्ठान अधूरा, चलें सभी सामग्री साजे, गली-गली द्वारे-द्वारे, चंद्र नाग डमरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *