Manipur ki Vyatha

मणिपुर की व्यथा | Manipur ki Vyatha

मणिपुर की व्यथा

( Manipur ki vyatha )

 

मूक बधिर हुआ धृतराष्ट्र
द्वापर जैसी फिर चूक हुई
सत्ताधारी अब चुप क्यों है,
राज सभा क्यूं अब मुक हुई ।।

लोक तंत्र की आड़ न लेना
क्या वोटो के ही सब गुलाम है
या द्वापर जैसी सभा हुई एक
पांचाली आज भी समक्ष सबके
निर्वस्त्र हुई सरे आम है ।।

क्या कोई पुरुष नही हुआ होगा
या कलयुग का ही सारा काम है
क्या कृष्ण नही किंचित भी कही
धर्म धारण करने का क्यूं फिर स्वांग है ।।

कलयुग में क्या धर्म यूंही
हर पल पग से कुचला जाएगा
क्या स्त्री के सम्मान की खातिर
अब कोई पुरुष न कभी आएगा ।।

क्यूं चुप थे सभी पुरुष पुरोधा ,
आज मानवता हुई शर्मसार हैं
हैवानियत देखो ये कैसी थी कि,
आज हर स्त्री फिर क्यूं लाचार हैं।।

 

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

लड्डू गोपाल | Laddu Gopal

Similar Posts

  • पापा आपके जाने के बाद | Papa ki yaad kavita

    पापा आपके जाने के बाद ( Papa aapke jane ke baad )   आपके जाने के बाद आँगन का ख़ालीपन कभी न भर पाया दहलीज लांघ तो ली मगर खुशियों को तिनके में ही जुटाया कभी ना खिली माँ के चेहरे की रंगत खिली फिर खिला कोई फूल यहाँ   पापा आपके जाने के बाद…

  • नव ऊर्जा का उत्सव

    नव ऊर्जा का उत्सव युवाओं का यह दिन अनमोल,बनाता है हर सपने को गोल।जोश, जुनून, और हौसलों का संग,युवाओं के दम पर बढ़ता ये रंग। देश की ताकत, नई उमंग,युवाओं में दिखता हर तरंग।ज्ञान की गंगा, साहस की धारा,युवा ही तो हैं भारत का सहारा। स्वामी विवेकानंद के शब्दों का असर,युवाओं में जलता है प्रेरणा…

  • रामधारी सिंह दिनकर | Ramdhari Singh Dinkar

    रामधारी सिंह दिनकर ( Ramdhari Singh Dinkar )   हिंदी के प्रख्यात कवियों लेखकों मे जिनका नाम, देशभक्ति रचनाऍं रचकर पाऍं वो राष्ट्रीय सम्मान। सामान्य किसान घर जन्मे रामधारी सिंह था नाम, रश्मिरथी उर्वशी कुरूक्षेत्र कृतियों से मिला मान।। कवि लेखक साहित्यकार एवं आप थें निबंधकार, स्वतंत्रता सेनानी संसद सदस्य रहें आप पत्रकार। २३ सितम्बर…

  • मुझे आज भी याद है | Prem ras kavita

     मुझे आज भी याद है  ( Mujhe aaj bhi yaad hai )     मुझे आज भी याद है वो कमरा जहाँ…….. आखिरी बार मिले थे हम आज भी गवाह है, वो बिस्तर की चादर वो कम्बल……. जिसमें लिपटे थे हम एक दूसरे की बाहों में।   मुझे आज भी याद है वो कमरा जहां………..

  • सुना था | Suna Tha

    सुना था ( Suna Tha ) ( बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ) सुना था बचपन में हमने एक छोटा सा राजकुमार आएगा सुनहरे घोड़े पर बिठाकर अपने महलों में ले जाएगा सुना था हमने दादी के मुंह मैं हूं एक छोटी सी राजकुमारी कहते कहते गले लगाकर मुझे सुनाती एक कहानी सपने देखे थे…

  • बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

    बोलो जय जय शेखावाटी   रज रज शौर्य अनूप श्रृंगार, अनंत देश प्रेम अंतर पटल । जीवन आह्लाद राष्ट्र रक्षा , शिक्षा प्रगति संकल्प अटल । सेठ साहूकार अवतरण स्थली, वीर प्रसूता अलंकृत धरा माटी । बोलो जय जय शेखावाटी ।। झुंझुनूं सीकर चूरू सह, नीम का थाना उपमा परिधि । राव शेखा जी संस्थापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *