Rafu na Karna

रफ़ू न करना | Rafu na Karna

रफ़ू न करना

( Rafu na karna ) 

 

मेरी क़ुर्बतों के ग़म में ,कभी दिल लहू न करना
मैं जहाँ का हो चुका हूँ, मेरी आरज़ू न करना

ये यक़ीन कर तू मेरा, मैं न भूल पाऊं तुझको
कहीं दिल खराब कर के, मेरी जुस्तजू न करना

कहीं जल न जाये तेरा, इसी आग में बदन भी
मेरे ज़ख़्म खौलते हैं, इन्हें तू रफ़ू न करना

सरे-बज़्म आबरू का मेरी ध्यान रखना मोहसिन
किसी ग़ैर की नज़र में, मुझे तुम से तू न करना

बड़ी मुश्किलों से साग़र हुई है बहार हासिल
यहाँ रंजो-ग़म की कोई, कभी गुफ़्तगू न करना

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

मज़ा आ गया | Mazaa aa Gaya

Similar Posts

  • सदी बन जाइए | Ghazal Sadi Ban Jaaiye

    सदी बन जाइए ( Sadi Ban Jaaiye )   आप इक इतिहास इक युग इक सदी बन जाइए बात यह सबसे बड़ी है आदमी बन जाइए बह रहे जो आँख से उन आंसुओं को पोछ कर बा- ख़ुशी दे दूसरों की जिंदगी बन जाइए सोचिए मत आप कुछ ज्यादा यहाँ पर कौन क्या आ किसी…

  • धूल को फूल बनाने वाले

    धूल को फूल बनाने वाले धूल को फूल बनाने वालेराग औ रंग सजाने वाले अब नही साथ निभाने वालेलाख कसमें वो उठाने वाले सब खरीद्दार ही निकले देखोरूह तक आज वो जाने वाले कर रहे बात यहां उल्फ़त कीदिल में वो आग लगाने वाले कुछ नही पास हमारे अब हैरंक से आज बताने वाले क्या…

  • गिले-शिकवे की रीत

    गिले-शिकवे की रीत पहर-दर-पहर वो मुझे शिद्दत से याद आते रहे, वो क्या जाने ये चांँद-सितारे किस कदर उनकी यादों के नश्तर मेरे सीने में चुभाते रहे, बहुत चाहा था कि भूल जाएं उस बेवफ़ा को, मगर ख़्याल उनके दिल से निकलते ही नहीं, बनाकर आशियाना इस कदर वो दिल में हलचल मचाते रहे, शब-ए-हिज्रा…

  • दुश्मनों पे वार कर लूँ

    दुश्मनों पे वार कर लूँ आज खुल कर दुश्मनों पे वार कर लूँउनकी ख़ातिर ख़ुद को मैं अख़बार कर लूँ रफ़्ता-रफ़्ता मैं तुम्हीं से प्यार कर लूँजब तलक साँसे हैं मैं इकरार कर लूँ प्यार कर लूँ कुछ मैं अब तक़रार कर लूँउल्फ़तों से ज़ीस्त ये गुलज़ार कर लूँ वो दवा देंगे यक़ीनन आ के…

  • होली में

    होली में किया जख़्मी उसी ने है मुझे हर बार होली मेंगुलो के रंग से मुझपर किया जो वार होली में नही रूठों कभी हमसे भुला भी दो गिले सारेतुम्हारे ही लिए लाएँ हैं हम यह हार होली में रही अब आरजू इतनी कि तुमसे ही गले लगकरबयां मैं दर्द सब कर दूँ सुनों इस…

  • भूलना होगा | Ghazal Bhoolna Hoga

    भूलना होगा ( Bhoolna hoga )    हमें ये लग रहा है की उसे अब भूलना होगा मनाया है बहुत इस बार लेकिन रूठना होगा। बहुत मसऱूफ़ है वो आजकल सब महफ़िलें छोड़ी मगर रहता कहां है आज उससे पूछना होगा। हमारी चाहतों ने कर दिया मग़रूर उस बुत को बना है वो ख़ुदा कहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *