Khamoshi Shayari

खामोशी | Khamoshi Shayari

खामोशी

( Khamoshi ) 

 

नहीं कुछ भी है कहने को तो ओढ़ी आज खामोशी
ज़रा सुनिए तड़पते दिल की है आवाज़ खामोशी।

समंदर सी है गहरी जलजले कितने समेटे है
छुपाए है हज़ारों ग़म हज़ारों राज़ खामोशी।

नहीं लब से कहा उसने मगर सब कुछ बयां करती
वो उसका हाले दिल बदले हुए अंदाज़ खामोशी।

ख़ुदाया शोर है कितना कहा आकर कभी तो मिल
मगर मिलती नहीं लगता है कुछ नाराज़ खामोशी।

जरूरी है बहुत इज़हार उल्फ़त में मगर यारों
है ये भी सच की रख लेती भरम हमराज़ खामोशी।

कभी तन्हाइयों में बात करके देखिए इससे
लगा के पर बना देती है ये परवाज़ खामोशी।

नयन कहती गज़ल सुनती तबीयत से बहुत अक्सर
कभी लगती तरन्नुम सी कभी है साज़ खामोशी

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

ग़लती हमारी थी | Galti Hamari thi

Similar Posts

  • कुछ नज़ीरों से

    कुछ नज़ीरों से ये बात आज भी साबित है कुछ नज़ीरों सेगये हैं शाह सुकूँ माँगने फ़क़ीरों से क़दम बढ़ाने से मंज़िल करीब आती हैउलझ रहा है तू क्यों हाथ की लकीरों से बहुत दिनों से है बरबाद ज़िन्दगी अपनीलड़ाई कितनी लड़ें अपने हम ज़मीरों से किया है सामना कुछ यूँ भी तंग दस्ती कालिबास…

  • मेरे पास तुम हो | Ghazal on Ishq

    मेरे पास तुम हो ( Mere paas tum ho )   सुब्ह हो या शाम,मेरे पास तुम हो दिल को है आराम,मेरे पास तुम हो देखता रहता हूँ मैं सूरत तुम्हारी और क्या है काम,मेरे पास तुम हो हमसफ़र तुम हो तो अब इस ज़िंदगी का कुछ भी हो अंज़ाम,मेरे पास तुम हो एक दूजे…

  • कैसे हो दीदार सनम का | Deedar Ghazal

    कैसे हो दीदार सनम का ( Kaise ho deedar sanam ka )    कैसे हो दीदार सनम का पर्दे में जब प्यार सनम का रुत मस्तानी हो और यूं हो बाहें डालें हार सनम का दिल दीवाना बन जाता है ऐसा है मेआर सनम का मीठा दर्द जगाये दिल मे तीर लगे जब पार सनम…

  • प्यार की पहल | Pyar ki Pahal

    प्यार की पहल ( Pyar ki pahal )   आसमां में खिला कँवल कहिए चाँद पर आप इक ग़ज़ल कहिए जो बढ़ा दे फ़िजा मुहब्बत की प्रेयसी के नयन सजल कहिए बाँध दे जो नज़र से धड़कन को प्यार की आप वो पहल कहिए बो दिया नब्ज़ मे दर्द-ए-कसक प्रेम की बढ़ गई फसल कहिए…

  • वो चाहें हो कुछ हंगामा | Vo Chahe

    वो चाहें हो कुछ हंगामा ( Vo chahe ho kuch hungama )   वो चाहें हो कुछ हंगामा, बन जाए कोइ फसाद नया ! इस पावन भू में फैल सके, कोई हिंसक उन्माद नया !! मतलब की बातों के बदले, मुद्दे बेमतलब उठा रहे अपनी ही बनाई बातों पर,करने लगते प्रतिवाद नया !! कहते खुद…

  • जानते हैं | Ghazal Jante Hain

    जानते हैं ( Jante Hain ) वो रहते कहाँ हैं पता जानते हैं । कि उनकी सभी हम अदा जानते हैं ।।१ लगा जो अभी रोग दिल को हमारे ।। न मिलती है इसकी दवा जानते हैं ।।२ मनाएं उन्हें हम भला आज कैसे । जिन्हें आज अपना खुदा जानते हैं ।।३ मिटेगा नहीं ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *