दो बूँद पानी चाहिए | Do Boond Pani Chahiye

दो बूँद पानी चाहिए

( Do boond pani chahiye )

 

बात तो अहल-ए-ख़िरद यह भी सिखानी चाहिए
हर बशर को देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए

ऐ मेरे मालिक ये तेरी मेहरबानी चाहिए
काम आये सब के ऐसी ज़िंन्दगानी चाहिए

दे गया मायूसियाँ फिर से समुंदर का जवाब
जबकि मेरी प्यास को दो बूँद पानी चाहिए

क्यों भला पकड़े हुए हो रहबरों की उँगलियाँ
राह अपनी मंज़िलों की ख़ुद बनानी चाहिए

जिससे मिल जायें तेरे किरदार को रानाइयाँ
ऐसी इक तस्वीर भी घर में लगानी चाहिए

सुनते ही मेरी ग़ज़ल चेहरा सभी का खिल उठा
दाद अब इस अंजुमन से कुछ तो आनी चाहिए

ख़ुद ब ख़ुद आजायेंगी सहन-ए-चमन में तितलियाँ
फ़स्ल कुछ फूलों की भी साग़र उगानी चाहिए

 

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

 

ख़िरद–बुद्धि
अहले –वाले
अज़्मत–गौरव ,सम्मान

यह भी पढ़ें:-

चंद्रयान से | Chandrayaan se

 

Similar Posts

  • तारीफ़ तेरे हुस्न की | Tarif Tere Husn ki

    तारीफ़ तेरे हुस्न की ( Tarif Tere Husn ki ) तारीफ़ तेरे हुस्न की हर शाम करेंगेमहबूब तेरे इश्क़ में हम नाम करेंगे डरते न ज़माने से हुकूमत हो किसी कीइज़हार ए मुहब्बत भी सरे-आम करेंगे जो मोम था पत्थर हुआ दिलदार भी लेकिनखुद क़त्ल भी हों उसको न बदनाम करेंगे ऊँचा हो भले दाम…

  • हमेशा रहे बेसहारों में शामिल

    हमेशा रहे बेसहारों में शामिल रहे तनहा होकर हज़ारों में शामिलहमेशा रहे बेसहारों में शामिल सदा ही रही है ख़ुशी दूर हमसेरहे हम सदा ग़मगुसारों में शामिल नहीं बन सके हम महाजन कभी भीसदा ही रहे देनदारों में शामिल ज़मीं पे मिलन हो न पाया हमाराचलो होंगे अब हम सितारों में शामिल मिली हमको मन…

  • सनम मुझे मिलो कभी | Sanam Mujhe Milo Kabhi

    सनम मुझे मिलो कभी ( Sanam Mujhe Milo Kabhi ) सनम मुझे मिलो कभीनदी बनो बहो कभी अभी न जाओ छोड़करसनम मुझे कहो कभी सनम के मौन प्यार कीपुकार तुम सुनो कभी कहे बिना सुने बिनाझुके बिना झुको कभी बसे हो पत्थरों में तुमहृदय में भी बसो कभी जुड़ो किसी से भी मगरस्वयं से भी…

  • दौर-ए-जदीद | Daur-e-Jadid

    दौर-ए-जदीद ( Daur-e-jadid ) नफ़रत का दौर है न मुह़ब्बत का दौर है।दौर-ए-जदीद सिर्फ़ सियासत का दौर है। बातिल के साथ सैकड़ों, तन्हा है ह़क़ परस्त।कैसे कहूं यह दौर सदाक़त का दौर है। लहरा के क्यों न रक्खें क़दम वो ज़मीन पर।यह ही तो उनकी नाज़ो नज़ाकत का दौर है। जिस सम्त देखता हूं क़ज़ा…

  • क्या कहने | Kya Kahne

    क्या कहने इक तो जुल्फें दराज़, क्या कहनेउसपे बाहें ग़ुदाज़, क्या कहने मुँह को तेड़ा किये यूँ बैठे हैंहुस्न और उसपे नाज़, क्या कहने अहले-दुनिया को ताक पर रख करएक उसका लिहाज़, क्या कहने जब भी गाऐ तो अंदलीब लगेउस पे परवाज़-ए-बाज़, क्या कहने गुफ़्तुगू भी पहेलियों जैसीऔर आँखों में राज़, क्या कहने कल तलक…

  • तूफान उठाया है

    तूफान उठाया है इस दिल के समुंदर में तूफान उठाया हैमासूम निगाहों ने जब तीर चलाया है वो दिल के दरीचों से नज़दीक लगा इतनाइक पल में उसे हमने हमराज़ बनाया है ताउम्र रहे रौशन दहलीज़ तेरे घर कीयह दीप मुहब्बत का यूँ हमने जलाया है तुमने जो किया दिल को उम्मीद से वाबस्ताइक ताजमहल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *