तारीफ़ तेरे हुस्न की

तारीफ़ तेरे हुस्न की | Tarif Tere Husn ki

तारीफ़ तेरे हुस्न की

( Tarif Tere Husn ki )

तारीफ़ तेरे हुस्न की हर शाम करेंगे
महबूब तेरे इश्क़ में हम नाम करेंगे

डरते न ज़माने से हुकूमत हो किसी की
इज़हार ए मुहब्बत भी सरे-आम करेंगे

जो मोम था पत्थर हुआ दिलदार भी लेकिन
खुद क़त्ल भी हों उसको न बदनाम करेंगे

ऊँचा हो भले दाम ख़रीदार हों लाखों
इज़्ज़त को मगर अपनी न नीलाम करेंगे

जाया न करें वक़्त यूँ बेकार में हम तो
तकलीफ़ हो कितनी भी न आराम करेंगे

डूबेगा जो उल्फ़त का समुंदर में सफ़ीना
हम बैठ के साहिल पे तो कुहराम करेंगे

रखते हैं तेरी याद को इस दिल में सजाकर
खाली न कभी अश्क के हम जाम करेंगे

सरनाम करेंगे सदा अपने भी हुनर को
बदनाम न ख़ुद को कभी हम राम करेंगे

मीना नहीं डरते कभी अंजाम से हम तो
दुश्मन की हरिक चाल को नाकाम करेंगे

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करो

    इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करो इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करोइस कदर जाने की जल्दी है तो आया मत करो। जानते हम अहमियत अपनी तुम्हारे सामनेतो ये किस्से बेक़रारी के सुनाया मत करो। मुस्कुराने पे बहुत दिलकश लगा करते हो तुममहफिलों में बेवजह तब मुस्कुराया मत करो। एक दूजे के…

  • उनसे उम्मीद कैसी | Unse Umeed Kaisi

    उनसे उम्मीद कैसी ( Unse Umeed Kaisi ) उनसे उम्मीद कैसी वफ़ा की जनाब।बात है जिनके लब पर दग़ा की जनाब। यार नाख़ुश हैं अग़यार भी हैं ख़फ़ा।कौन सी हम ने ऐसी ख़ता की जनाब। ठीक हो कर वही दिल दुखाने लगे।रात-दिन जिनकी हमने दवा की जनाब। जिसके शैदाई हैं एक मुद्दत से हम।यह है…

  • इक इक करोड़ के | Emotional Heart Touching Shayari

    इक इक करोड़ के ( Ek ek crore ke )    वो अश्क हर नज़र में थे इक-इक करोड़ के दामन सजा रहा था कोई दिल निचोड़ के शाम-ए-फ़िराक़ में ये बहुत काम दे रहा तुम जामे-ग़म गये जो मिरे नाम छोड़ के करता है बात वो तो बड़ी एहतियात से लफ़्ज़ों को तोड़ के…

  • तौबा | Tauba

    तौबा ( Tauba ) बगावत से करो तौबा, अदावत से करो तौबामगर हर्गिज़ नहीं यारो मुहब्बत से करो तौबा सही जाती नहीं ये दूरियाँ अब इश्क़ में हमसेकहा मानो सनम अब तुम शरारत से करो तौबा बिना मतलब ही मारें लोग पत्थर फेंक कर हमकोये रोने और रुलाने की जहालत से करो तौबा हसीं तुमसा…

  • अपने सजन पर रहे

    अपने सजन पर रहे बोझ बाक़ी न इतना भी मन पर रहेकुछ भरोसा तो अपने सजन पर रहे राहे- मंज़िल थी काँटो भरी इस कदरदाग़ कितने दिनों तक बदन पर रहे आज जी भर के साक़ी पिला दे हमेंमुद्दतों से ही हम आचमन पर रहे कह रहे हैं ग़ज़ल हम तो अपनी मगरवोही छाये हमारी…

  • उनकी चाहत में | Unki Chahat Mein

    उनकी चाहत में ( Unki Chahat Mein ) इश्क़ में जब से वो कबीर हुएउनकी चाहत में हम सग़ीर हुए कोई तुम सा नहीं है जाने जाँइश्क़ में तुम तो यूँ नज़ीर हुए उठ के ताज़ीम अब वो करते हैंजिनकी नज़रों में हम हक़ीर हुए तिश्नगी मेरी बुझ न पाई कभीचाहे कितने ही आब गीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *