बड़ा गुणकारी है पपीता | Papita

बड़ा गुणकारी है पपीता

( Bada gunkari hai papita ) 

 

नही फलों का राजा ‌है पर महाराजा से कम नही,
बड़ा गुणकारी फल है ये हम बात बता रहें सही।
सुबह रोज़ाना इसको खाने से फ़ायदे होते है कई,
बढ़ती आयु के संकेतों को कम करता‌ है यही।।

इसी विषय पर लिखीं है हमनें आज यह कविता,
भरपूर मात्रा में होते पौषक तत्व नाम है पपीता।
है स्वास्थ्यवर्धक अनेंक बीमारियां दूर यह करता,
साल के १२ महिनों मिलता ये फल है पपीता।।

साधारण सा फल है यह कब्ज़-अपच करता दूर,
पोटेशियम कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन फाइबर भरपूर।
शुगर विटामिन ए एवं सी भरा है इसी में ये प्रचुर,
कील मुंहासे एवं झाइयां चेहरे से करता है दूर‌।।

है हितकारी ऑंखों के लिए भी एवं पीलिया रोग,
दांतो के लिए भी है फायदेमंद और रतोंधी रोग।
राम बाण है डायटिंग वालें हर व्यक्तियों के लिए,
कोलेस्ट्रॉल भी कम करके ये बनाता है निरोग।।

मासिक परेशानी में देता है ये स्त्रियों को आराम,
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाना पपीता का काम।
गठिया रोग और ब्लड शुगर ये करता है कन्ट्रोल,
कैंसर किडनी स्किन वाले भी लेवें सुबह शाम।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बरसाती मेंढक!

    बरसाती मेंढक! *** माह श्रावण शुरू होते ही- दिखते टर्र टर्र करते, जाने कहां से एकाएक प्रकट होते? उधम मचाते, उछल कूद करते। कभी जल में तैरते, कभी निकल सूखे पर हैं धूप सेंकते। माह दो माह खूब होती इनकी धमाचौकड़ी, लोल फुला फुला निकालते कर्कश ध्वनि। इन्हें देख बच्चे खुश होते, तो कभी हैं…

  • प्रकृति की गोद में

    प्रकृति की गोद में जगमगाते सितारों से, आसमान सजता है।प्रकृति की शांति में, मन को सुकून मिलता है।। विस्तृत मैदानों में, खुशी दोस्तों के संग।मन के सारे दर्द, भूले जाते हैं वहां।। प्रकृति का सौंदर्य है, जो सबको मोह लेता है।मन की तनाव से राहत, इससे ही मिलती है।। बारिश के गीत से, जीवन को…

  • भोलेनाथ है मतवाला | Kavita Bholenath

    भोलेनाथ है मतवाला ( Bholenath Hai Matwala )   औघड़ दानी शिव भोले हैं वरदानी। भस्म रमाए बैठे शिवशंकर ध्यानी। काशी के वासी बाबा है अविनाशी। बम बम भोले शिवशंकर हे कैलाशी। शिव डमरू वाले हैं बाघाम्बर धारी। सर्पों की माला शिव महिमा है भारी। जटा गंग साजे चंद्रमा मस्तक साजे। शंकर गौरी संग बैठे…

  • गाँव अराॅंई | Gaon Arai par Kavita

    गाँव अराॅंई ( Gaon Arai )   एक कहावत बहुत ही पुरानी, बावन फोर्ट छप्पन दरवाजा। आभा नगरी चन्दवा था राजा, जो था गाँव अराँई का राजा।। वीर बहादूर और बलशाली, सेना जिसकी करें रखवाली। धन- धान्य से गाँव था सम्पन्न, हीरे और मोती नही थें कम।। कहते है यहाँ धन था अपार, सुख सम्पन्न…

  • दाने-दाने पर लिखा है नाम | Daane – Daane

    दाने-दाने पर लिखा है नाम ( Daane-daane par likha hai naam )    जिसकी किस्मत में जो लिखा, आता उसके काम। दाने-दाने पर लिखा होता, बस खाने वाले का नाम। जो धरती पर हमें भेजता, भाग्य बनाने वाला। सारे जग का पालनहारा, हम सबका रखवाला। सब जीवों का पेट वो भरता, चाहे चींटी हो या…

  • मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई!

    मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई! हे ईश्वर ! आज तेरे मनुष्यों में,दयाभाव एवं मनुष्यता न रही।एक दूसरे के प्रति इन मनुष्यों में,बस! घृणा व शत्रुता समा रही है।मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई!हैवानियत, हिंसा खूब बढ़ रही है।पति पत्नी की हत्या कर रहा है।आजकल मनुष्य पशु समान है।चंद पैसे हेतु हत्याएँ भी होती हैं।आज मनुष्य का,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *