Beti Maa ki Parchai

बेटी मां की परछाई | Beti Maa ki Parchai

बेटी मां की परछाई

( Beti maa ki parchai ) 

 

मां की तरह,
मीठी मीठी बातें करती।
घर आंगन महका देती,
नन्हे नन्हे हाथों से,
ला रोटी पकड़ा देती।
एक रोज जो साड़ी पहनी,
मां जैसी वो लगने लगी,
सच कहूं तो बिटिया मेरी,
अपनी मां की परछाई है।

कुछ मन का न हो तो,
डांट लगाती,
गुस्सा भी हो जाती है।
भैया को बड़े प्यार से,
रात को लोरी सुना सुला देती।
हाथ पकड़ लिखना सिखाती,
बांहे भर स्नेह लुटाती है।
मेरी नन्ही सी गुड़िया,
अपनी मां की परछाई है।

गुस्सा होती मेरे जैसे,
मां की सूरत पाई है।
ननिहाल में सब देखते हि कहते,
लाडो की बिटिया आई है।
देखो देखो बिल्कुल मां सी,
जैसे ये मां की परछाई है।

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

प्रतापगढ़, ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

महत्त्व समय का | Mahatva Samay ka

Similar Posts

  • बैंगनी रंग | Baigani Rang par Kavita

    बैंगनी रंग ( Baigani rang )    लाल नीला मिलके बन जाता रंग बैंगनी मनभावन। शीतलता का एहसास हो प्यार का बरसता सावन। राजसी वैभव प्रतीक वर्ण जादुई रहस्यों को समाए। कल्पनाओं की उड़ानें भरें उत्साह उमंगे हृदय आए। जीवन में संतुलन लाएं खुशियों के पुष्प खिलाएं। तरोताजगी उमंगों से ओज कांति यौवन बरसाए। रक्तचाप…

  • सोलह श्रृंगार | Kavita Solah Shringar

    सोलह श्रृंगार ( Solah Shringar ) मैं तो सुहाग सिंदूर मांग सजाऊँ, मैं तो कंगन ,चूड़ी खन – खन खनकाऊँ, मैं तो पायलियाँ छन – छन छनकाऊँ , होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार, चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार। मैं तो मेंहदी हाथ रचाऊँ, मैं तो महावर पांव लगाऊँ, काजल…

  • चाँद को निखार कर

    चाँद को निखार कर चाँद को निखार कर आज बहुत प्यार दूँ,प्रेमिका की झूमती लटे बिन कहे संवार दूँ निज हृदय प्रतीत होते प्रेम की बात हैछोड़कर समाज य़ह कामना की बात हैहृदय के प्रकोष्ठ यूँ अनुभाव कांपते रहेहृदय को न्यौछावर कर भावना की बात हैरूप कांच को छुए नहीं दृश्य को संवार लूँअपनी निश्चल…

  • ईमानदारी | Imandari par kavita

    ईमानदारी ( Imandari )    ईमानदारी बहुत दुखी है झूठ का बोलबाला है लूट खसोट निरंतर जारी निकल रहा दिवाला है   दीन ईमान की बातें सारी जनभाषण में बह जाती है छल कपट का राज हो रहा ईमानदारी दब जाती है   मेहनत मजदूरी जो करते सदा चलते सीना तान अटल रहे सच्चाई पर…

  • तारों की महफ़िल | Kavita Taaron ki Mehfil

    तारों की महफ़िल ( Taaron ki Mehfil )   जब शाम होने को होती है एक एक तारा निकल आता है, ज्यों ज्यों रात की शुरुआत होती इनका झमघट हो जाता है। रात का नया पड़ाव ऐसे सजाती तारें जैसे रोज दिवाली है, दीपों जैसी सुन्दरता इठलाती बलखाती रात सुहानी है। जब लेटा किसान मजदूर…

  • लाला लाजपत राय | Lala Lajpat Rai par Kavita

    लाला लाजपत राय ( Lala Lajpat Rai )    ऐसे नेताओं में एक थें वह लाला लाजपत राय, स्कूली शिक्षण पश्चात किए जो‌ कानूनी ‌पढ़ाई। धर्म-पत्नी जिनकी राधा देवी भाई धनपत राय, सम्पूर्ण स्वतन्त्रता के खातिर लड़ते रहें लड़ाई।। कलम जिनकी ऐसी भयंकर आग जो उगलती, ये वाणी जिनकी ऐसी क्रान्ति उत्पन्न कर देती। दोनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *