Kavi ki sahityik safar par kavita

शब्दों को गढ़ना सीख लिया | Shabdon ko Gadhana Seekh Liya

शब्दों को गढ़ना सीख लिया

( Shabdon ko gadhana seekh liya ) 

 

रंग बदलती दुनिया में हमने भी बदलना सीख लिया।
भाग दौड़ के जीवन में संभल के चलना सीख लिया।

कुंदन बनने की खातिर ज्वाला में जलना सीख लिया।
सुरभित सी पुरवाई में मादक बन बहना सीख लिया।

सपने सच हो जाएंगे आंखों को पढ़ना सीख लिया।
बुलंद हौसलों साहस से हमने भी लड़ना सीख लिया।

परचम लहरा जाएगा हमने अब उड़ना सीख लिया।
हुई कृपा मां वाणी की शब्दों को गढ़ना सीख लिया।

तेरी किस्मत में क्या लिखा भाग्य जगाना सीख लिया।
रोशन कर दे जग सारा अंधकार भगाना सीख लिया।

आओ मीठी बातें कर ले घुल मिल जाना सीख लिया।
दुश्मन की औकात नहीं आंख मिलाना सीख लिया।

बिना बुलाए हम ना जाए नया बहाना सीख लिया।
मुस्कानों के मोती बांटे थोड़ा मुस्काना सीख लिया।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आ चले लौटकर फिर उसी गांव में | Poem in Hindi on Gaon

Similar Posts

  • बाजार | Geet bazaar

    बाजार ( Bazaar )   नफरत का बाजार गर्म है स्वार्थ की चलती आंधी। निर्धन का रखवाला राम धनवानों की होती चांदी। बिक रहे बाजार में दूल्हे मोटर कार बंगलो वाले। मांगे उंचे ओहदे वालों की संस्कार जंगलों वाले। आओ आओ जोत जलाओ कलम का जो धर्म है। नफरत का बाजार गर्म है -2  …

  • ऋषि नार | Rishi naar kavita

    ऋषि नार ( Rishi naar )   विश्वामित्र मुनि संग वन गए जब लक्ष्मण राम ताड़क वन ताड़का मारी रघुपति नंदन श्रीराम   मार्ग में प्रस्तर शिला बनी गौतम ऋषि घरनार अहिल्या पतित पावन तब प्रभु ने किया उद्धार   राम जी अवतारी है लक्ष्मण जी बलधारी है दीनों के रखवारे राम राम की लीला…

  • आखिरी दौर | Aakhri Daur

    आखिरी दौर ( Aakhri daur )   आखिरी दौर है जीवन का क्यों न हम याद कर लें अपने किए कर्मों को, इसी आखिरी दौर में याद आता है सारे अच्छे,बुरे कर्म, हम भूल नही पाते हैं सारे मर्मों को। कौन कहता है कि हम भूल जाते हैं अपने सारे किए कर्म गलत या सही,…

  • इस दिवाली हर दिल हो दीया | Diwali par kavita

    इस दिवाली हर दिल हो दीया ( Is diwali har dil ho diya : Deepawali kavita )     इस दिवाली हर दिल हो दीया   रूह उसकी बाती प्रेम, प्यार महोब्बत भरे जज्बातों के तेल में जल कर   तेरे मेरे हर इक की अमावस की रात भी बने   पूनम सी पूरनमासी तभी…

  • पश्चाताप | Poem paschatap

    पश्चाताप ( Paschatap )   पश्चाताप सम्राट अशोक किया, कलिंग युद्ध बाद। भीषण नरसंहार हुआ, उन्नति मूल्य हो गये बर्बाद।   राम को बनवास भेज, दशरथ ने किया परिताप। राम राम रटते मर गए, हुआ पुत्र वियोग संताप।   पछतावा फिर होता जब, चिड़िया चुग जाये खेत। सोना उगले धरती मांँ, मोती निपजे ठंडी बालू…

  • धीरे धीरे | Dheere Dheere

    धीरे धीरे ( Dheere dheere )    होता है प्यार ,मगर धीरे धीरे उठती है नजर,मगर धीरे धीरे चढ़ता है खुमार,मगर धीरे धीरे होता है इजहार,मगर धीरे धीरे…. खिलती है कली,मगर धीरे धीरे आते हैं भंवरे ,मगर धीरे धीरे होती है बेकरारी ,मगर धीरे धीरे बढ़ता है इंतजार ,मगर धीरे धीरे…. लरजते हैं होठ,मगर धीरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *