Dundlod Ashta Vinayak Dham

डूंडलोद अष्ट विनायक धाम | Dundlod Ashta Vinayak Dham

डूंडलोद अष्ट विनायक धाम

( Dundlod Ashta Vinayak Dham )

 

डूंडलोद अष्ट विनायक धाम,अद्भुत अनुपम व विशेष

वीर प्रसूता धरा शेखावाटी,
डूंडलोद शोभित विनायक धाम।
अष्ट विनायक एक्य दर्शन,
हिंद राष्ट्र सौम्य एकमात्र नाम ।
धर्म आस्था परम केंद्र
गणपति कृपा वृष्टि अशेष ।
डूंडलोद अष्ट विनायक धाम, अद्भुत अनुपम व विशेष ।।

अनु अनिल अग्रवाल जी स्वप्रेरणा,
अनूप मंदिर दिव्य निर्माण ।
धोक लगाकर भक्तजन पाते ,
अथाह सुख समृद्धि कष्ट निर्वाण ।
सकल मनोरथ सदा पूर्ण,
जनमानस खुशियां अधिशेष ।
डूंडलोद अष्ट विनायक धाम, अद्भुत अनुपम व विशेष ।।

राजस्थान प्रथम मंदिर उपमा,
स्थापत्य कला शीर्ष आकर्षण ।
मंगल फलदायक उर कामना,
विलोपन जीवन पथ घर्षण ।
सन दो हजार पंद्रह शुभ बेला,
वंदन विध्नहर्ता प्राण प्रतिष्ठा निर्मेष ।
डूंडलोद अष्ट विनायक धाम, अद्भुत अनुपम व विशेष ।।

मनोरम भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी ,
गजानन अवतरण पावन दिवस ।
उत्साह उमंग सरित प्रवाह,
सर्वत्र दर्शित एकदंत पियस ।
सर्व अनंत हार्दिक शुभकामनाएं ,
सुफलित धर्म कर्म प्रगति अन्वेष ।
डूंडलोद अष्ट विनायक धाम, अद्भुत अनुपम व विशेष ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi

Similar Posts

  • रे आदमकद | Re Aadamkad 

    रे आदमकद !  ( Re aadamkad )    हो गया है तू कितना बौना! तुझे हर वक्त चाहिए सुख सुविधाओं का बिछौना! भूल गया है तू इस पुण्य धरा में कहांँ-कहांँ महान सभ्यता- संस्कृति के गौरव चिन्ह छुपे हुए हैं अपने मन से पूछ क्या तूने कभी खोजें हैं! अधुनातन रंग में रंग गया है…

  • भाव जगाने निकला हूँ | Kavita bhav jagane nikla hoon

    भाव जगाने निकला हूँ ( Bhav jagane nikla hoon )   बुझे हुए मन के भावों को, पुनः जलाने निकला हूँ। सुप्त हो चुके हिन्दू मन में, भाव जगाने निकला हूँ। अपनी काशी अपनी मथुरा,अपनी जो साकेत यहाँ। बुझी हुई चिंगारी से फिर, अग्नि जलाने निकला हूँ। जगा सकूँ कुछ हिन्दू मन को,तो मुझको भी…

  • चक्र जो सत्य है

    चक्र जो सत्य है कुछ भी अंतिम नहीं होता,न स्पर्श , न प्रकृति और न कविता ,बस दृष्टिकोण बदल जाता हैक्योंकि, चक्र जीवन , पवन , गुरुत्वाकर्षण काअनवरत सहयात्री बन धरा को थामे ,खड़ा है पंच तंत्र के केंद्र पर तन्हा,पूछताक्या मजहब पेड़ , पानी, धरा, पवन , आकाश का ,लिखा है किसी ने बस…

  • बच्चे देश का भविष्य

    बच्चे देश का भविष्य हे बच्चे मन के सच्चे सारी जग की आंखों के तारे बच्चे आने वाले कल का सुंदर भविष्य है बच्चे ही नव भारत का निर्माण करेंगे बच्चों को ना मंदिर मस्जिद में उलझाऐगे धर्मनिरपेक्षता का ज्ञान कराओ मिलजुलकर त्यौहार मनाए शिक्षा को आधार बनाकर नवनिर्माण कराएं यही तो अंबेडकर, गांधी ,अब्दुल…

  • प्रेम की गंगा नहाऊँ | Prem ki Ganga Nahaoon

    प्रेम की गंगा नहाऊँ कि जिसकी प्रीत का दीपक जलाऊं, उसी के प्रेम की गंगा नहाऊँ। वो मेरा श्याम है सुंदर सलोना उसी की बावरी राधा कहाऊं।। वो मेरा देव मैं बन कर पुजारन, उसी को मन के मंदिर में सजाऊं। लगन ऐसी लगी उस बावरे से, उसी से रूठ कर उसको मनाऊं। बिना देखे…

  • कर्म पथ | Karm Path

    कर्म पथ ( Karm Path )   जुड़ने की कोशिशों मे टूटा हूं कई बार अपनों के साथ होने मे छूटा हूं कई बार पहुंचकर भी ऊंचाई तक गिरा हूं कई बार फिर भी अभी हारा नही हूं कमजोर जरूर हूं,बेचारा नही हूं…. मरते देखा हूं कई बार अपनों के नाते ही स्वाभिमान को कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *