माॅं

माँ पर नरेन्द्र सोनकर की ४ कविताएँ

माॅं कभी दगा नहीं देती

जन्म देती है
शिक्षा-संस्कार देती है
लाड़-प्यार देती है
आचार-विचार देती है
रूप-आकार देती है
पुष्टाहार देती है
घर-परिवार देती है
माॅं संसार देती है
दुश्चरित होने पर भी
लगा लेती है ऑंचल से
हमें भगा नहीं देती
माॅं कभी दगा नहीं देती

मालती देवी

( जिस कोख से मैंने जनम लिया )

करके जतन जतन से पाला
संघर्षों का आदी है
जिस कोख से मैंने जनम लिया
वह कोख मानवतावादी है

न्याय,बन्धुता,शिक्षा इसको
प्रिय समता-आज़ादी है
लड़ता हक़-हुकूक के खातिर
जनता का फ़रियादी है
जिस कोख से मैंने जनम लिया
वह कोख मानवतावादी है

अन्याय,ज़ुल्म के पहाड़ों से
लड़ता यूॅं उन्मादी है
टकरा जाए चट्टानों से
कि इतना फ़ौलादी है
जिस कोख से मैंने जनम लिया
वह कोख मानवतावादी है

छू रही सफलता की मुकाम
नहीं किसी पर लादी है
आज भी आधी इस दुनिया में
नारी की आबादी है
जिस कोख से मैंने जनम लिया
वह कोख मानवतावादी है
चूॅंकि इलाहाबादी है…।

माॅं नहीं थी वह

कुल थी
गुल थी
चमन थी
बुद्धि थी
शुद्धि थी
आचमन थी
घर थी
बसर थी
पिता की हमसफ़र थी
माॅं नहीं थी वह
ज़िन्दगी की पहर थी।

माॅं सृष्टि है

माॅं
सृष्टि है
सृष्टि का वजूद है
आधार है

माॅं
जिंदगी का एहसास है
शोध है
बोध है

माॅं
हौसला है
प्रेरणा है
चेतना है

माॅं
धन है
बल है
ताकत है

माॅं
खुशियों का घर है
स्रोत है
संसाधन है

माॅं
जन्नत है
उपहार है

माॅं
संसार है

संसार की सारी दुनियाएं
माॅं के भीतर हैं
माॅं दुनिया की घर है

माॅं के बिन
घर
उदासी का ऋतु है
आलम है

माॅं बसंत है
माॅं फाग है

माॅं
घर में खुशियों का चिराग है

 

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’
नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं
यमुनापार,करछना, प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

ईश्वर ओम हो जाएगा | Ishwar Om ho Jayega

Similar Posts

  • चाह | Chaah

    चाह ( Chaah )   ना जरूरत की ना दौलत की ना कुरबत की ना बरकत की ना शोहरत की ना सोहबत की ना मोहलत की ना जहमत की ना खिदमत की ना नेमत की ना सहमत की ना बहुमत की ना हुकूमत की ना हिमाकत की ना नफरत की चाह है तो सिर्फ हमें…

  • गौरी विनायकम | Aarti Gauri Vinayakam

    गौरी विनायकम ( Gauri Vinayakam )   एकदंत दयावंत लंबोदर गौरी विनायकम कृपा दृष्टि कीजिए l सुखकर्ता दुखहर्ता विघ्नहर्ता कष्टों को दूर कर ज्ञान हमको दीजिए l वक्रतुंड महाकाय शंभू सुत पूज्य प्रथम आप तो सवार काज दीजिए l जय देव मंगल मूर्ति गणेश दुष्टों का दलन कर विघ्न हर लीजिए l रिद्धि सिद्धि भालचंद्र…

  • हताश जिन्दगी | Hataash Zindagi

    हताश जिन्दगी ( Hataash zindagi )  देखा है हमने अक्सर हताश जिन्दगी। हमने भी नही पाई कुछ ख़ास जिन्दगी।। बे-मौत मर रहे हैं हजारों यहाॅं वहाॅं, क्यूॅं आती नही है फिर भी,ये रास जिन्दगी, आकर कोई बताये,ये कैसा फ़लसफ़ा है, दिखती है कभी दूर कभी पास जिन्दगी। ऊपर ख़ुदा है रोशन,मैं झूठ न कहूॅं, जम्मे-ग़फ़ीर…

  • आओ चले योग की ओर | Kavita

    आओ चले योग की ओर ( Aao chale yoga ki ore )   आओ चले योग की ओर आओ चले योग की ओर तन  मन  अपना चंगा होगा सेहत रहेगी सिरमौर   व्याधि  बीमारी  महामारी हाई-फाई हो रही भारी शुगर बीपी का मचे शोर आओ चले योग की ओर   संतुलित  सुखकर्ता  जीवन  में हर्ष…

  • दिव्य भूमि | Kavita divya bhumi

    1.दिव्य भूमि   दिव्य भूमि साकेत जहाँ पर, राम ने जन्म लिया था। कलयुग में वो भाग्य पे अपने, जार जार रोया था।   सृष्टि के साथ ही उदित हुआ,उस नगर का नाम था काशी। नराधमों ने काशी की महिमा को बना दिया दासी।   नाम बदल दी धर्म बदल दी, इतिहास मिटा दी सारी।…

  • पायल | Payal kavita

    पायल ( Payal )   कहीं सीमा का बंधन देखो कहीं रात अलबेली है पैरों की पायल है मेरी या जंजीर की बेडी है   रुके रुके कदमों से देखो अठखेली ये करती है रुनझुन रुनझुन करते करते सांझ सलोनी कटती है   छम छम करता बचपन बीता झनक झनक करते यौवन छनक छनक सी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *