सेल्फी | Selfie

सेल्फी

( Selfie ) 

सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग

आत्ममुग्धता का पर्याय,
खुशियों का महासागर ।
परम प्रथम श्री काज ,
सर्वत्र असीम आदर ।
आत्म प्रेम अभिव्यंजना ,
भर जीवन आनंद रंग ।
सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग ।।

आधुनिक युग यह जतन,
सम जप तप साधना ।
भगवान पूर्व हर जगह,
दर्शित स्तुति आराधना ।
बच्चे वरिष्ठ नौजवानों का,
बदला इसने जीवन ढंग ।
सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग ।।

मनमोहक मनुज श्रृंगार,
सौंदर्य नव परिभाषा ।
पद सदा अग्र सर्वश्रेष्ठ,
अंतर्मन पलित अभिलाषा ।
सर्व कार्यक्रम मापदंड ,
नित बनती इति श्री कंग ।
सेल्फी बनी आज,जीवन का अभिन्न अंग ।।

पर परवाह नहीं यहां,
आत्मसम्मान अहम सवाल ।
इसके हेतु प्रायः मचता,
आजकल बड़ा बवाल ।
शोभित सार्थक यह कृत्य,
अपनत्व प्रसून खिलते अंतरंग ।
सेल्फी बनी आज,जीवन का अभिन्न अंग

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

सामाजिक चिंतन | Samajik Chintan

Similar Posts

  • वासंतिक नवरात्र द्वितीय | Kavita Vasantik Navratri

    वासंतिक नवरात्र द्वितीय   जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से नवरात्र द्वितीय परम बेला, रज रज आध्यात्म सराबोर । भक्तजन शीर्ष स्तुति भाव, भक्ति आह्लाद चारों ओर । मां ब्रह्मचारिणी वंदन अभिनंदन, मंगल पावन हिय भावना से । जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से ।। अमोध फलदायिनी आभा, अद्भुत अनुपम व विशेष ।…

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • सुमन हिय के खिल गये | Geet

    सुमन हिय के खिल गये ( Suman hiye ke khil gaye )   मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए। खुशियों की बारिश में, हमको नहाना है। उर प्रेम भाव पले, आशाओं के दीप जगे। प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।   भाव उर में खिल उठे, सपने सुनहरे सजाना है। रौनक…

  • आप कहके मुकर जाइये। Poem on mukar jaiye

    आप कहके मुकर जाइये ( Aap kahke mukar jaiye )      अब इधर न उधर जाइये। आप दिल में उतर जाइये।।   आईना भी जले देखकर, इस कदर न संवर जाइये।।   हमको अच्छा लगेगा बहुत, आप कहके मुकर जाइये।।   आखिरी इल्तिजा आपसे, मेरे घर से गुज़र जाइये।।   गांव है शेष भोले…

  • जब उनसे मुलाकात हुई | Geet

    जब उनसे मुलाकात हुई ( Jab unse mulaqat hui )   खिल गई मन की बगिया मधुर सुहानी रात हुई महक उठा दिल का चमन जब उनसे मुलाकात हुई   साज सारे थिरक उठते मधुर वीणा के तार बजे होठों पर सुर मुरली के मधुर हंसी चेहरे पे सजे गीतों की मोहक बहारें संगीत की…

  • तुम मेरे हो | Geet

    तुम मेरे हो ( Tum mere ho )   तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो। जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।   मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा। महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।   मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *