Hey Pitratma

हे पित्रात्मा आप परमात्मा | Hey Pitratma

हे पित्रात्मा आप परमात्मा

( Hey pitratma aap parmatma ) 

 

जन्म- मरण और मानव बन्धनों से,
छुटकारा पाकर के मोक्ष पा लिया।
मोह- माया तिनको का आशियाना,
छोड़कर परमधाम जो पहुँच गया।।

आज फिर से याद आ गऐ मुझको,
बचपन के वह खिल-खिलाते दिन।
जब बैठा करता था मैं माॅं-पिताजी,
आपके कंधों पर हर एक वो दिन।।

बहुत ही खुश था मैं उस बचपन में,
जब आप लोरी, कहानी सुनाते थे।
लेकिन रोया बहुत था उस वक़्त में,
जब हमारे कन्धों पर आप लेटे थे।।

एक पिता की अहमियत क्या होती,
इसी का अहसास मुझे आज हुआ।
किस‌- २ हालत से आप गुजरे होगें,
खुद पिता बनकर ये समझ आया।।

हे पित्रात्मा करतें वन्दना आराधना,
सब कष्टों व दुष्टों का करों खात्मा।
सदा रखना आशीष, शीतल ‌छाया,
आप ही हमारे परमेश्वर परमात्मा।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kishangarh/

Similar Posts

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

  • उजाला | Kavita Ujala

    उजाला  ( Ujala )   रहती तो है कोशिश यही कि रहूँ मुकम्मल बात पर अपने कर देते हैं लोग हि मजबूर इतना कि फिर ख्याल बदल जाते हैं शिला पर भी यदि गिरती रहे धार तेज जल के प्रवाह की, तो निशान की पड़ हि जाती है छाप संगत बेअसर नही हो पाती होती…

  • भुजंग भूषण कैलाशपति | Mahakal Kavita

    भुजंग भूषण कैलाशपति ( Bhujang Bhushan Kailashpati )    तेरे दर पर शीश नवाता बाबा तेरे मंदिर जाता हूं लोटा भर के जल चढ़ाऊं अर्पण करने आता हूं तेरा नाम जपूं निशदिन बाबा तेरा ध्यान लगाता हूं मंझधार में डूबी नैया शिव दिल का हाल सुनाता हूं हे कैलाशी तू अविनाशी शिव नीलकंठ महादेव डमरू…

  • जाते हुए लम्हें | Poem Jaate Hue Lamhe

    जाते हुए लम्हें! ( Jaate hue lamhe )    ख्वाहिशों की ये बारिश देर तक नहीं टिकती, रितु चाहे हो कोई देर तक नहीं टिकती। लूटो नहीं दुनिया को चार दिन का मेला है, गिनकर दिया साँसें देर तक नहीं टिकती। आँखें उसकी हिरनी-सी पागल कर देती है, जवानी की ये खुशबू देर तक नहीं…

  • सूर्योदय | Suryoday par kavita

    सूर्योदय ( Suryoday )   पूरब में छा गई लाली धूप खिली है मतवाली। रश्मि रथ पर हो सवार सूर्योदय छटा निराली।   पंछी कलरव गीत गाते भंवरे मधुबन लहरी गाई। भोर की बेला मुस्काती सूर्योदय हुआ जागो भाई।   सूरज किरणें धरती छाई शुभ प्रभात बेला आई। हरियाली ने पांव पसारे मधुर मधुर बही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *