Kavita Phir usi Kandhe par

फिर उसी कांधे पर सिर | Kavita Phir usi Kandhe par

फिर उसी कांधे पर सिर

( Phir usi kandhe par seer )

 

बचपन में मां के आंचल में सिर देकर सो जाते थे।
मीठी मीठी लोरियां सुनकर सपनों में खो जाते थे।

बैठ पिता के कंधों पर हाथी घोड़े का चलता खेल।
कागज की नाव चलाते साथियों संग चलती रेल।

फिर पिता के कंधों पे सिर रखने को जी करता।
दो घड़ी चैन की सांस आंचल में सोने को करता।

थक गया हूं भागदौड़ के दिखावे के आडंबर से।
रास नहीं आता मुझको तूफान बरसते अंबर से।

चल रही स्वार्थ की आंधी टूट रही रिश्तो की डोर।
अपनापन अनमोल कहां गई कहां सुहानी भोर।

फिर उन्हीं कंधे पे सिर रख खुलकर जब मैं रोया।
आंसुओं की धार निकली जाने क्या-क्या खोया।

बन गये अतीत के पन्ने मैं अक्षर पढ़ नहीं पाया।
नैनो के झरोखों में आज यादों का सैलाब आया।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेरे खुदा | Poem Mere Khuda

Similar Posts

  • बधाई बजे यशोदा द्वार | Poetry On Krishna Janmashtami

    बधाई बजे यशोदा द्वार ( Badhai baje yashoda dwar )   -कृष्ण ने लिया मनुज अवतार             लयबद्ध—–   बधाई बजे यशोदा द्वार, कृष्ण ने लिया मनुज अवतार।।   उस कंस ने जुल्म उचारा,  बहना को जेल में डारा। रात में हो गए यमुना पार।। कृष्ण ने लिया ——  …

  • ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार | Zindagi Tere Rang Hazaar

    ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार ( Zindagi Tere Rang Hazaar ) ज़िन्दगी तेरे, रंग हज़ार ।किसी में नफ़रत , किसी में प्यार । कहीं है पतझड़ ,कहीं बहार ।किसी में जीत , तो किसी में हार । कहीं सुकून तो , कहीं तनाव ।हर पल रंग ,बदलती ज़िन्दगी । कभी सुख, देती बेशुमार ।कभी कभी ,…

  • जब मर्यादाएं बोझ लगे | Jab Maryadaye

    जब मर्यादाएं बोझ लगे ( Jab maryadaye bojh lage )   जब मर्यादाएं बोझ लगे, जरा अंतर्मन में झांको तुम। क्या हमको संस्कार मिले थे, संस्कृति में ताको तुम। मर्यादा पालक रामजी, मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। मातपिता की आज्ञा लेकर, लक्ष्मण संग वन धाए। मर्यादा में रहकर सीताजी, सतीव्रता नारी कहलाई। सावित्री यमराज से, पति के…

  • प्यार सबको जोड़ता है | Kavita

    प्यार सबको जोड़ता है ( Pyar sab ko jodta hai )   प्यार मधुर एहसास रिश्तो का हर  बाधाओं  को  तोड़ता है अपनेपन  का  भाव  जगाता प्यार  सब  को  जोड़ता  है   हर रिश्तो में प्यार जरूरी मधुर प्रेम रग रग दौड़ता है दिल से दिल को दस्तक देता प्यार सब को जोड़ता है  …

  • सरहदें

    सरहदें कौन कहता है,सरहदों का कोई रंग नहीं होता,वो बताएँगे सरहद का रंग,जिसने इन लकीरों को बनते देखा,बहते गर्म लहू से,बनती खिंचती रेखा सरहद का रंग लाल होता हैगाढ़ा तरल लालजो बहता रहता हैगलेशियर से निकलीनदी की तरहजो कभी सूखती नहीं धर्म और भाषा का भेदबड़ा होता है, बहुत बड़ाजिसे नहीं मिटा पायागाँधी जैसा महामानव…

  • पगडंडी | Hindi kavita

    पगडंडी ( Pagdandi )   पगडंडी वो रस्ता है, जो मंजिल को ले जाती है। उबड़ खाबड़ हो भले, मन को सुकून दिलाती है।   शहरों की सड़कों से ज्यादा, प्यारी लगे पगडंडी। प्रदूषण का नाम नहीं है, बहती हवा ठंडी ठंडी।   पगडंडी पर प्रेम बरसता, सद्भावो की धारा भी। हरी भरी हरियाली से,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *