Dhoka Shayari Hindi

अज़ब धोखा हुआ | Dhoka Shayari Hindi

अज़ब धोखा हुआ

( Ajab dhoka hua ) 

 

कल, बुलंदी की तलब में रूह का सौदा हुआ

ज़िन्दगी भारी हुई देखो अज़ब धोखा हुआ ॥

 

राह-ए-उल्फ़त में चले नीयत सदाक़त अर्श पर

फिर तभी रुसवाइयों का भी उन्हें ख़द्शा हुआ  ॥

 

बढ़ रहे बेगार, मुफ्लिश सर- जमीं मक्तल हुई

हिल गया रब, बेखबर अहल-ए-सियासत,क्या हुआ ?

 

रोक कर आब-ए-रवाँ मैंने असर भी देख ली

दफ़अतन शैलाब से बर्बाद जग सारा हुआ ॥

 

गर मिरे अल्फ़ाज़ भी  जाते फ़लक तक, ऐ ख़ुदा !

रहमत-ए-ताक़ीद है ‘याशी’ घुटन ज़्यादा हुआ   ॥

 

Suman Singh

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

रदीफ़= हुआ

क़ाफिआ = आ स्वर की बंदिश

अरकान = फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फइलुन

बाहर= बहरे रमल मुसद्दस महजूफ

वज्न = २१२२ २१२२ २१२२ २१२

शब्द :-

आब-ए-रवाँ:  पानी का बहाव
अहल-ए-सियासत: रजनीति में सक्रिय योग्य लोग

यह भी पढ़ें :-

अगर साकी | Agar Saqi

Similar Posts

  • तुझे ताजदार करना है

    तुझे ताजदार करना है वफ़ा की राह को यूँ ख़ुशग़वार करना हैज़माने भर में तुझे ताजदार करना है भरम भी प्यार का दिल में शुमार करना हैसफ़ेद झूठ पे यूँ ऐतबार करना है बदल बदल के वो यूँ पैरहन निकलते हैंकिसी तरह से हमारा शिकार करना है ये बार बार न करिये भी बात जाने…

  • घर को संभाले | Ghazal Ghar ko Sambhale

    घर को संभाले ( Ghar ko Sambhale ) इस दिल को बता तू ही करूँ किसके हवाले अब तेरे सिवा कौन मिरे घर को संभाले इक बात ही कहते हैं यहाँ आके पड़ोसी जब तुम थे बरसते थे यहाँ जैसे उजाले मेरे ही तबस्सुम से तिरा रूप खिला है तू अपनी निगाहों के कभी देख…

  • गुज़र जाते हैं | Guzar Jaate Hain

    गुज़र जाते हैं ( Guzar jaate hain )   पल रहे क़ल्ब में मलाल गुज़र जाते हैं आते जब नव्य,विगत साल गुज़र जातें हैं ॥ रंज शिकवे शिकायतें भी कही दम भर के जश्न के साथ बहरहाल गुज़र जातें हैं ॥ शादमानी थी रही या कि रही ये नुसरत ताज़े वादों के संग हाल गुज़र…

  • आसमान छोड़ गये | Aasman Chhod Gaye

    आसमान छोड़ गये ( Aasman Chhod Gaye ) 1.ख़मोशियों का फ़कत आसमान छोड़ गयेकिसी की याद के पंछी मचान छोड़ गये2.महक रहा है उसी की महक से तन सारावो दिल दिमाग़ में जो जाफ़रान छोड़ गये3.घड़ी-घड़ी ही ये लगता है आसपास हो तुमदयारे-होश में कैसा गुमान छोड़ गये4.उसी सहारे से मंज़िल पे आ गया मैं…

  • दिल से | Dil Se

    दिल से ( Dil Se ) आप क्या,सबसे बाख़ुदा दिल से।हमने की है सदा वफ़ा दिल से। चैन हम को ज़रूर आएगा।आप दे-दें अगर दवा दिल से। हम पे मरता है या नहीं मरता।पूछ कर देखिए ज़रा दिल से। हम तो रूठे हैं बस मुरव्वत में।आपसे कब हैं हम ख़फ़ा दिल से। अपनी तक़दीर भी…

  • ग़म-ए-इ़श्क़ | Gham-e-Ishq

    ग़म-ए-इ़श्क़ ( Gham-e-Ishq ) पहले पत्थर सा कलेजे को बनाया होगा।तब कहीं उसने ग़म-ए-इ़श्क़ छुपाया होगा। ख़ूब कोहराम हर इक सम्त मचाया होगा।जब ह़सीं रुख़ से नक़ाब उसने हटाया होगा। याद जब मेरी उसे भूल से आयी होगी।आबे-चश्म-उसने बहुत देर बहाया होगा। सांस तारों की भी थम सी गई होगी वल्लाह।चांदनी शब में वो जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *