Navdurga

नवदुर्गा | Navdurga

नवदुर्गा

( Navdurga )

 

नवदुर्गा के नौ रूपों को पूजे हैं संसार।

मात  करतीं सबका कल्याण ।

सिंह सवारी वाली मैया ,आईं गज पे सवार।

 मात करतीं जग का कल्याण।

 प्रथम शैलपुत्री कहलातीं,

 पिता हिमाचल के घर जनमीं।

 द्वितीय ब्रह्मचारिणी हो माते,

संयम नियम का पाठ पढ़ातीं।

 माथे पर घंटा सा चंदा, चंद्रघंटा है नाम।

 करतीं ,सुख शांति संचार..

 मात जग का करती कल्याण।

 कुष्मांडा भय को हर लेतीं,

 राह सफलता की है देतीं।

 कार्तिकेय की मां हो माते,

 स्कंदमाता हो कहलातीं।

 कात्यायन की पुत्री रूप में, कात्यायनी है नाम।

हरतीं रोग शोक संताप

मात करतीं जग का कल्याण।

 कालरात्रि सिद्धि देतीं हो,

उन्नति की राहें खोलतीं हो।

महागौरी का रूप हो माते,

 उज्ज्वल चरित्र का बल देतीं हो।

 हर सिद्धि को देने वाली सिद्धिदात्री है नाम ।

कुशलताओं को देंय निखार

मात करतीं जग का कल्याण।

 

श्रीमती अनुराधा गर्ग ‘ दीप्ति ‘

जबलपुर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बेटियां – पूर्णिका

Similar Posts

  • उमर लडकइयाॅ

    उमर लडकइयाॅ उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, चिंता मे चैन नहीं दिन रातन के, आबा लगाई पता इन बातन के, फेर कसी उनके नशा मा लगाम, का जानी कारण का है मेरे राम, उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, सबहि…

  • प्रगति दत्त की कविताएं | Pragati Dutta Hindi Poetry

    थोड़ा सा उजाला मिल जाए थोड़ा सा उजाला, मिल जाए ।डूबे को ,किनारा मिल जाए ।हो जायेंगे , दुख दूर सभी ।आशा का ,सहारा मिल जाए ।पा लेंगे पुनः ,जो भी खोया ।यदि धैर्य , ह्रदय से ,मिल जाए ।पहुँचेगे, विजय की , चोटी पर ।निश्चय यदि, मानव कर जाए ।होगा पूरा, हर एक सपना…

  • शतरंज | Shatranj par Kavita

    शतरंज ( Shatranj )    भारत देश के पुरानें खेलों में से एक यह शतरंज, जिसकी उत्पत्ति यही हुई जिसे कहते थें चतुरंग। लेख व आलेख मिलेंगे जिसके भारतीय ग्रंथों में, आगे चलकर ये चतुरंग खेल कहलाया शतरंज।। पहले जिसको खेला करते थें वो राजा महाराजा, जिसमें भरपूर-बुद्धि का यह प्रयोग किया जाता। उब चुके…

  • हाथरस की भीड़ में

    हाथरस की भीड़ में हाथरस की भीड़, में शून्य हुआ जीवन रस अंधविश्वासी बनकर बाबा के दरबार में मैं तो नत मस्तक करने गई थी। अपनों के पास पहुंचने से पहले मैं बाबा धाम पहुंच चुकी थी। सुलझाने कुछ समस्या उलझन में सांसे फस गई थी अंधविश्वासी बनकर मैं तो बाबा के दरबार में गई…

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • सपनों की गहराई | New kavita

    सपनों की गहराई ( Sapno ki gahrai )   कितने  हंसी  ख्वाब, कितने  हंसी  स्वप्न मेरे। सपनों की गहराई, थाह नापने लगे नयन मेरे। मधुर मधुर मीठे मीठे, भावन से प्यारे प्यारे। मन को लुभाते स्वप्न, दिल को सुहाते सारे। कल्पनाओं की उड़ान, सपनों का सुंदर संसार। सारे जहां से प्यारा लगे, खुशियों का हमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *