Umeedon ka Daman

उम्मीदों का दामन | Umeedon ka Daman

उम्मीदों का दामन

( Umeedon ka daman )

 

उम्मीदों का दामन यूं कभी ना छोड़िए।
उम्मीद पे दुनिया टिकी मुंह ना मोड़िए।

आशाओं के दीप जला खुशियां पाईए।
प्यार के अनमोल मोती जग में लुटाइए।

हारकर जो थक चुका हौसला बढ़ाइए।
बढ़कर जरा थामिए हमें यूं ना गिराइए।

मिलने को है आतुर थोड़ा शीघ्र आइए।
चेहरे को खिलने दो थोड़ा मुस्कुराइए।

अधरो की मधुर वाणी सबको सुनाइए।
गीत हो कोई गजल जरा गुनगुनाइए।

सब्र का है बांध बड़ा धीरज भी धारिए।
सुख-दुख में काम आए जरा पुकारिए।

दीपों की सजी कतार रोशनी में नहाइए।
हिलमिल दिवाली पर्व खुशी से मनाइए।

दस्तक दे वो गीत हमें सुहाना सुनाइए।
उम्मीद उनके आने की समां महकाइए।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दो दिन की जिंदगानी | Do Din ki Zindagani

दो दिन की जिंदगानी | Do Din ki Zindagani

Similar Posts

  • छत्तीसगढ़िया किसान | Chhattisgarhia Kisan

    छत्तीसगढ़िया किसान ( Chhattisgarhia kisan )   छत्तीसगढ़िया बेटा हरव मे छत्तीसगढ़ मोर महतारी, धरती दाई के सेवा करथव किसानी मोर रोजगारी। धन्हा खेत अऊ अरई तुतारी मोर हावय चिन्हारी, नागर बईला अऊ खेत खार मोर हावय संगवारी। माटी ले सोना उपजाथव भईया मे हा खेतिहर किसान, मे गहूं उपजाथव तब सबला मिलते रोटी बर…

  • दीप दिवाली के | Happy diwali kavita

    दीप दिवाली के ( Deep diwali ke )   आओ,दीप दिवाली के मिलकर जलाएँ हम आओ, गीत  दिवाली के मिलकर गाएँ हम  ।   खुशियों से चमके सबके उर-घर-आँगन हर्ष की विजय पताका चहु ओर फहराएँ हम ।   महलों के चौबारे से लेकर, हर चौराहे तक सबको प्रेम-बंधुत्व से रहना सिखाएँ हम ।  …

  • कहां अब पहले से त्यौहार | Tyohar kavita

    कहां अब पहले से त्यौहार ( Kahan ab pehle se tyohar )     कहां अब पहले से त्यौहार रहा ना अपनापन प्यार बड़ों का होता सम्मान लुप्त हो रहे सभी संस्कार   सद्भावों की बहती गंगा घट घट उमड़ता प्यार बहन बेटी बुजुर्गों का होता तब आदर सत्कार   अतिथि को देव मानते पत्थर…

  • तूफान | Kavita toofan

    तूफान ( Toofan )   सर पे आसमां रखता दिल में समाए तूफां रखता। शमशीरो का आगार हूं हृदय में हिंदुस्तान रखता।   तूफान उठे उठने दो चाहे बिजलिया गिरे अविरत। बुलंद हौसला रखे दिल में रहती माँ भारती मूरत।   हम आंधी तूफानों को भी मोड़ नया दिखा देंगे। काली अंधियारी रातों में हम…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • नव वर्ष का आगमन

    नव वर्ष का आगमन नव वर्ष का आगमन, बीते का अवसान।इस मिश्रित बेला में, देता हूँ यह पैगाम।। हुआ साल पुराना, वर्ष नया आएगा।बीते दिनों का, लेखा-जोखा पाएगा।। हर्ष-उल्लास के, अक्सर कई पल पाए।एक नहीं अनेक, दुखद प्रसंग भी आए।। जाने-अनजाने, अवसर भी रहे होते।कुछ को पाया हमने, बाकी रहे खोते।। रख विषाद साल पूरे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *