बनना है तो दीपक बन | Deepak Ban

बनना है तो दीपक बन

( Banna hai to deepak ban ) 

 

अगर बनना है तो दीपक बन,
दिल जीतना है तो बाती बन।
छू ही, लेते वह चाॅंद और तारें,
भाव हो जिसके प्यारे ये मन।।

जब ये जलता प्रकाश करता,
लेकिन स्वयं अन्धेरे में रहता।
दीपक से है यह बाती महान,
जलती करती प्रकाश जहान।।

सीखो ‌सभी ये बाती से आज,
बनना जलना इसके है काज।
निर्माण करते इसका इसलिए,
उजाला करे यह सबके लिए।।

दीपक को सभी करते है याद,
बाती का कोई लेते नही नाम।
मानव धर्म हमको है निभाना,
दीपक व बाती संग लेवे नाम।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • पिता के संग | Pita ke sang

    पिता के संग ( Pita ke sang ) पिता के संग देखे है कई रंग जीवन की आंख मिचोली वक्त के भिन्न रंग दिल में दबे पिता के अरमान आँखों में सजे सपने भूतकाल की जमीं गर्द भविष्य के उजले सवेरे की उम्मीद बांहों में खेलने से लेकर उनके काँधे तक पहुंचने का सफर जिंदगी…

  • आदर्श समाज एक परिकल्पना

    आदर्श समाज एक परिकल्पना आदर्श समाज की कल्पना करें,जहां हर व्यक्ति सम्मानित हो।जहां हर कोई अपने अधिकारों को जानता हो,और अपने कर्तव्यों को निभाता हो।जहां समाज में शांति और सौहार्द हो। आदर्श समाज में शिक्षा का महत्व होगा,हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार होगा।जहां हर कोई अपने सपनों को पूरा कर सकेगा,और अपने लक्ष्यों को…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस   भुवाल माता पर सदा विश्वास अक्षय कोष शक्ति का भीतर है । एक बार उसको जो पहचान जाता है वह शिव पथ गामी बन जाता है । कर्मों की गति से जीवन में बार – बार दुर्दिन देखा है बार – बार चोटे खाई है । असफलता ,…

  • Prem ki Holi | कविता प्रेम की होली

    प्रेम की होली ( Prem Ki Holi )   खेलेंगे हम प्रेम की होली। अरमानों की भरेगी झोली। खुशियों की बारात सजेगी, बिगड़ी सारी बात बनेगी। नोंक-झोंक कुछ हल्की-फुल्की, होगी हॅंसी-ठिठोली। खेलेंगे हम प्रेम की होली।   महुए की मदमाती गंध, फूलों की खुशबू के संग। आया है दुल्हा ऋतुराज, चढ़कर फाग की डोली। खेलेंगे…

  • Kavita | गजगामिनी

    गजगामिनी ( Gajagamini )   मन पर मेरे मन रख दो तो,मन की बात बताऊं। बिना  तेरा  मै  नाम  लिए ही, सारी बात बताऊं। महफिल में कुछ मेरे तो कुछ,तेरे चाहने वाले है, तेरे बिन ना कटते दिन, हर रात की बात बताऊं।   संगेमरमर  पर  छेनी  की,  ऐसी  धार ना देखी। मूरत जैसे सुन्दर…

  • लो आया राखी का त्यौहार | Geet

    लो आया राखी का त्यौहार ( Lo aaya rakhi ka tyohar )   लो आया राखी का त्यौहार, बरसे भाई बहन का प्यार, कच्चे धागों में बसता है, सुहाने रिश्तो का संसार, लो आया राखी का त्यौहार-2   माथे चंदन अक्षत रोली, बहना नेह भरी रंगोली, कलाई पर बांध रही है, बहना अपना प्यार, लो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *