वही मिट्टी वही खुशबू | Wahi Mitti Wahi Khushboo

वही मिट्टी वही खुशबू

( Wahi mitti wahi khushboo ) 

 

वही मिट्टी वही खुशबू वही बयार आई है।
लौट आओ गांव फिर नई बहार लाई है।

गीत गजलों के तराने वही झंकार आई है।
बजी मंदिर की घंटियां कर्ण टंकार लाई है।

ओढ़कर धानी चुनरिया धरा यूं हरसाई है।
हरियाली खेतों में लहरे सरसों महकाई है।

अधरो पे हंसी चेहरों पे मुस्कान छाई है।
प्रीत भरी पाती लहरों ने आन सुनाई है।

सादगी सद्भावो की पावन रसधार आई है।
दिलों में पलता प्रेम पावन संस्कार लाई है।

निर्मल मन के भाव बहती गंगधार आई है।
शहरों की चकाचौंध हरने जलधार लाई है।

धड़कनों की आवाज़ें माटी की पुकार आई है।
गांव की वो खुशबू खुशियों के अंबार लाई है।

 

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अच्छी नहीं होती खामोशी | Khamoshi

Similar Posts

  • एक ही भूल | Ek hi Bhool

    एक ही भूल आज बरसों बाद तुम्हारा दीदार हुआ,दूरियाँ बनी हुई थी फिर से प्यार हुआ। लबों को तुम्हारे लबों का स्पर्श हुआ,बदन की महक का यूँ एहसास हुआ। ग़र ये ख़्वाब है तो ख़्वाब ही रहने दो,मैं सो रहा हूँ सोया हुआ ही रहने दो । चली क्यों नही जाती हो मेरी बातों से,जिस…

  • परख | Kavita Parakh

    परख ( Parakh )   न था आज कल से जुदा न होगा आज कल से होती नही स्थिरता जल में कभी हो रही नित हलचल से जुड़ा है धागा समय से घटनाएं हैं मनके जैसी हर मनके का है मूल्य अपना जीवन में हर एक सांस जैसी हर लम्हे दे जाते हैं कुछ हर…

  • नया साल | Naya Saal par Kavita

    नया साल ( Naya saal ) जशन ऐसा मनाओं नये साल में। रास्तों को सजाओ नये साल में।। हो न नफरत कहीं प्रेम ही प्रेम हो। सबको दिल से लगाओ नये साल में।। ग़म ज़दा हो कोई या परेशान हो। मिल के उसको हंसाओं नये साल में।। भूल कर आज अपनों से शिकवे गिले। कसमे…

  • अंधापन | Kavita Andhapan

    अंधापन ( Andhapan ) मेल, एक्स्प्रेस का नही, अब बुल्लेट ट्रेन या हवाई सफर का जमाना है यादों के फूटे हुए घड़े मे अब यादेँ भी अधिक देर तक नही ठहरती भागती हुयी रफ्तार मे वर्तमान बहुत तेजी से अतीत में बदलने लगा है नये की चाहत में पुरानी वस्तुयें हि नही पुराने लोग और…

  • चीख | Cheekh par kavita

    चीख ( Cheekh )    चीरती नीले गगन को हृदय विदारक चीख सी है। ले लिया सब कुछ हमारा देता हमको भीख सी है।‌।   छोड़कर घर द्वार तेरे पास आयी यहां मैं, सगे सम्बन्धी सब छूटे अब बता जाऊं कहां मैं‌, दो रोटी के बदले देता लम्बी लम्बी सीख सी है।।ले लिया ०  …

  • जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

    जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है जिन्दगी परिणाम कम परीक्षा ज्यादा लेती है, खुशियों से खेलती बहुत, दुख ज्यादा देती है। इरादों पर बार बार चोट कर निराशा जगाती , जब हों हताश, निराशा में आशा उपजा देती है। कभी निहारती अपने को, कभी भूल जाती श्रृंगार करती हो बेखबर, प्रेम जगा देती है वक्तव्य कब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *