Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

( Prime Minister Narendra Modi )

 

मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है

वर्तमान विश्व राजनैतिक पटल,
हिंद प्रधानमंत्री अनूप स्थान ।
सोच वसुधैव कुटुंबकम् ,
मानव सेवा परम आह्वान ।
लक्ष्य स्वच्छ स्वस्थ शासन तंत्र,
राष्ट्रीयता अभिवंदन दिव्य नारा है ।
मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है ।।

निर्धन कृषक श्रमिक नारी वंदन,
उत्थान हित तत्पर अग्र कदम ।
शिक्षा विज्ञान सह धर्म उन्नयन,
देश स्वाभिमान रक्षित प्रक्रम ।
भ्रष्टाचार अपराध रहित राष्ट्र निर्माण,
आत्म विश्वास दृढ़ संकल्प कियारा है ।
मोदी एक व्यक्ति नहीं, वैश्विक विचारधारा है ।।

सर्व विकास प्रगति सहभागिता,
जन विश्वास नैतिक मंत्र ।
युवा शक्ति प्रेरणा महापुंज,
पटाक्षेप निम्न सोच षडयंत्र ।
मुखर स्वर अभिव्यंजना,
शब्द श्रृंगार हिंद जयकारा है ।
मोदी एक व्यक्ति नहीं ,वैश्विक विचारधारा है ।।

लोकतंत्र भाषा परिभाषा,
सकारात्मकता ओतप्रोत ।
राष्ट्र धरा अगाध स्नेह प्रेम,
वंदन संस्कृति इतिहास श्रोत ।
ज्वलंत मुद्दे सहज समाधान,
अंतर स्वप्न विकसित शिक्षित हिंद सारा है ।
मोदी एक व्यक्ति नहीं, वैश्विक विचारधारा है ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

Similar Posts

  • जरूरत-मन्द -hindi poetry || jaroorat mand

    जरूरत-मन्द   –>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||   1.नकली जेवर की चमक मे, असली सोना फीका पड गया | नकली नगीनों की चमक मे, असली हीरा फीका पड गया | दिखावटी लोगो की चमक मे, असली इंसान फीका पड गया | मतलबी दोस्तों की धमक मे, सच्चा दोस्त फीका पड गया…

  • जोत जले मां | Kavita Jyot Jale Maa

    जोत जले मां ( Jyot Jale Maa )   सजा दरबार निराला जोत जले मां अंबे ज्वाला। सबके दुखड़े हरने वाली कर सोहे मां चक्र भाला। कालरात्रि तू महागौरी तू कुष्मांडा चामुंडा माता। ढाल खड्ग खप्पर वाली तू ही मां भाग्यविधाता। तू ही काली तू महाकाली रणचंडी दुर्गा मतवाली। दानव दलनी मां जगदंबे यश वैभव…

  • मेरे घर राम आये है | Mere Ghar Ram Aaye Hai

    मेरे घर राम आये है ( Mere Ghar Ram Aaye Hai )   मेरे प्रभु श्री राम आये है, जनजन मंगल गीत गाये है ! मैं भी आँगन सजाऊंगी, आज मेरे घर राम आये है ! दीप जलाओ मंगल गाओ, चरण प्रभु श्री राम छाये है ! सज गई है अयोध्या नगरी, सरयू के घाट…

  • दीवाली का राम राम

    दीवाली का राम राम दीवाली के पावन पर्व पर मेरा सबको राम राम,टूटे रिश्ते भी जोड़ देती है अदृश्य इसका काम।नही लगता ख़र्चा इसमे कुछ भी न लगता दाम,दूरियां पल-भर में मिटाती बस करलो प्रणाम।। गले-मिलों वफादार-बनों समाज में बढ़ेगी शान,अमावसी अंधेरा दूर करलो खोलों ऑंख कान।हॅंसता खेलता घर लगता है तभी मन्दिर समान,खील बताशे…

  • मेरा परिचय | Sumit ka Parichay

    मेरा परिचय ( Mera Parichay )   सुमित मानधना ‘गौरव’ नाम है, व्यापार करना मेरा मूल काम है। लेखक शायर कवि हूँ मैं बाय प्रोफेशन, कहानी शायरी कविता लिखना है पैशन। पैरोडी सोंग्स भी मैं अक्सर बनाता हूँ, स्टैंड अप कॉमेडी से सबको हँसाता हूँ । एक्टिंग व राइटिंग के ऐप्स रहते मेरे संग है,…

  • मेरे प्यारे भैया | Kavita Mere Pyare Bhaiya

    मेरे प्यारे भैया ( Mere Pyare Bhaiya ) मेरे प्यारे भैया राखी के वचन निभाना तुम मेरे प्यारे भैया इस बार राखी में नई रित चलाओ तुम। अपनी प्यारी बहना को आत्मरक्षा के गुर सिखाओ तुम। अच्छी नौकरी वाला लड़का ढूंढने के बजाय उसे खुद आत्मनिर्भर बनाओ तुम। जो मुझे चाहे उसे मेरा जीवन साथी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *