इन लम्हों को मत जाने दो | In Lamhon ko

इन लम्हों को मत जाने दो

( In lamhon ko mat jane do ​) 

नज़्म

 

जीतने की खुशी में किसी को बे-कफ़न मत करो,
क़त्ल का सामान इस तरह कभी जमा मत करो।
सदियों पुरानी है विश्व की सभ्यता और संस्कृति,
किसी साजिश के तहत इसे छिन्न-भिन्न मत करो।

साज मत बिगाड़ो तुम इस खूबसूरत सृष्टि का,
हो सके जश्न मनाओ,आग के हवाले मत करो।
इन लम्हों को मत जाने दो तू ख़ूनी संघर्षो में,
महफूज रखो हसीं जवाँ रात,महरूम मत करो।

दुनिया आखिर कब तक मातम,ये सोग मनाए,
इस तरह की कोई तुम वारदात मत करो।
लोग चैन की साँस लें अब अपने -अपने घरों में,
फिजाओं में न खिले दर्द का फूल,ऐसा मत करो।

किसी की छत पे रोज उतरे चाँद,तुझे क्या गिला,
हो किसी का ख्वाब टुकड़े -टुकड़े, ऐसा मत करो।
मासूम बच्चों का खिलौने न सनें बारूदी खूनों से,
लोरियाँ सुनाने के लिए न बचें माँयें,ऐसा मत करो।

चाँद -सितारे नहलाने के लिए खड़े हैं चाँदनी से,
पड़े उनके दिल पे छाला, ऐसा मत करो।
बचा लो तबाह होने से पहले जग की मुस्कान को,
उतार ले किसी के चेहरे से कोई नूर,ऐसा मत करो।

ये दरिया,ये समंदर कुदरत बनाई हमारे लिए ही,
लहरों को जंजीर से बाँधने निकले,ऐसा मत करो।
अंधेरों के सैलाब में मत डुबाओ इस कायनात को,
मिसाइलों की बदौलत सूरज चुराएँ, ऐसा मत करो।

वो दरीचे, वो कूचे, वो उसके बदन की खुशबू,
घुट-घुट के मरे न उसकी तलब,ऐसा मत करो।
कब तलक सोए उन राखों के ऊपर ये दुनिया,
हो रही उस तरह के धुएँ से घुटन,ऐसा मत करो।

न बिस्तर है, न नींद है और न ही बचा है ख्वाब,
उठने लगा अब मोहब्बत का साया,ऐसा मत करो।
कहाँ गुम हुई वो रंगीन शाम,मोहब्बत भरी गुफ़्तगू,
लोग जाम की जगह जहर पियें, ऐसा मत करो।

ताज-ओ-तख़्त सिर्फ मोती बिछाने के लिए है नहीं,
लोग दबें गम के बोझ तले, ऐसा मत करो।
माँगो दुआ खुदा से कि जहां में अम्न-शान्ति लौटे,
धरा कब्रिस्तान से सजे,तुम कभी ऐसा मत करो।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

अमेरिका | America

Similar Posts

  • होना संवाद जरूरी | kavita

    होना संवाद जरूरी ( Hona samvad jaroori )   घटा प्रेम की सबके दिल मे लबों पर मुस्काने छाई हो अटूट प्रेम के रिश्तो में भाव मधुरता आई हो अपनापन परिवार में जो राष्ट्र प्रेम की धूरी है दिल में जगह बनाने को होना संवाद जरूरी है   जो रूठे हो उन्हें मनाए भटके को…

  • पगड़ी | Pagadi par Kavita

    पगड़ी ( Pagadi )    ये है कपड़े की एक छोटी सी पगड़ी, हरियाणा राजस्थान का मान पगड़ी। आन बान और शान भी यही पगड़ी, इज्जत और ईमान यह प्यारी पगड़ी।। बुजूर्गों की यही पहचान है ये पगड़ी, परिवार की यह एक लाज ये पगड़ी। दादा व नाना काका बाबा एवं मामा, पहनते है इसको…

  • बुद्धिमती नारी | Buddhimati Nari

    बुद्धिमती नारी ( Buddhimati Nari )   नहीं लगती सबको प्यारी! जब भी मुखर, प्रखर दिखती है, तुरंत बन जाती है कुछ आंँखों की किरकिरी। अहं के मारे इन दिलजलों को, सुंदर लगती है मौन व्रत धारित, हांँ में हांँ मिलाती दीन-हीन, बुद्धिहीन नारी- बेचारी! देख-देख खुश, होते रहते हैं शिकारी। जब पड़ने लगते हैं…

  • नियति | Poem niyati

    नियति ( Niyati )   नियति ने क्या खेल रचाया हे ईश्वर ये कैसी माया कहर बन कोरोना आया कांपी दुनिया घर बैठाया   नीति नियम तोड़े न जाते कुदरत का पार न पाते डोर थामे ऊपर वाला कठपुतली सा नाच नचाते   सुखों का सागर उमड़े कहीं दुखों की गिरती गाज विधि का विधान…

  • चुनाव आइल बा | Chunav Par Bhojpuri Geet

    चुनाव आइल बा ( Chunav aail ba )  आइल चुनाव बा… नेता घुमेलें, भर भर के गड़िया हो.. भर भर के गड़िया! सांझ सबेरे दुपहरिया!! नेता जी, नेता जी आवेले, हमके लुभावेलें। कह कह के बतिया हो, दीहें रोजगार आउर करीहें विकास हो। पूरा हो जाइ अबकी सभन के आस हो, लाचारी भटकी अब कबो#ना…

  • शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो | Baba Saheb Ambedkar par Kavita

    शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो ( Shikshit bano sangathit raho sangharsh karo )   भारत-वर्ष को देकर गयें है वो बाबा संविधान, युगों-युगों तक याद करेंगा आपकों हिंदुस्तान। सबसे अलग वो कर गुज़रें रचा ऐसा इतिहास, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई पहलें आप इन्सान। ऊॅंच नीच व जाति धर्म का किया सदा विरोध, करतें रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *