Na Kahiye Baat

ना कहिए बात | Na Kahiye Baat

ना कहिए बात

( Na kahiye baat )

 

न कहिए किसी से दिल की बात
बात बातमें ही बातों का रंग बदल जाता है
समझते हैं जिसे आप अपने बेहद करीब
कल वह किसी और के महफिल में नजर आता है

आईना भी कभी अपना खास नहीं होता
दिलों की दूरी में कोई भी अपने पास नहीं होता
परछाई भी छोड़ देती है साथ जब अंधेरे में
तब उजाले पर भी कभी विश्वास नहीं होता

यकीन, दिल से कहो खुद पर भी कहां होता है
छुपाई न गई बात जब खुद ही आपसे अपनी
तब छुपा लगा कोई आपकी बात को भला कैसे
आपसे बेहतर होगा कोई और भला कैसे

आज की बात भी कल एक जैसी नहीं रहती
सुबह भी शाम को एक जैसी नहीं रहती
आंगन के फूल भी मुरझा ही जाते हैं शाम तक
हर रात की चांदनी भी एक जैसी नहीं होती

वक्त भी तौलता है आपको आपके साथ
आपकी हर बात पर वक्त की नजर रहती है
हर बात को रखिए संभाल कर भीतर अपने
कहिए हर बात को केवल वक्त की बात पर

कहिए किसी से दिल की बात बातों का रंग बदल जाता है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मौके का वक्त | Mauke ka Waqt

Similar Posts

  • गौरव का क्षण

    गौरव का क्षण हर जागरूक इन्सानअपने जीवन में सुख चाहता हैवह उसका जीवन हो सुन्दरऔर सार्थक इस हेतु प्रयासभी उसका सदैव होता है किबड़े भाग्य से मिलने वालायह मानव जीवन न जाए निरर्थककुछ लोग सुखी रहने का मंत्रखोजने में जिंदगी गुजार देते हैंपर प्रायः निराश ही होते हैंवह अगर कोई गुणवान औरप्रतिभावान हो तो उसे…

  • वैवाहिक वर्षगाँठ

    26वीं वैवाहिक वर्षगाँठ राजेन्द्र और स्वाति भाभीजीको खूब- खूब “प्रदीप”की बधाई ।पति पत्नी का बंधन प्रेम की फुलवारी है ।राजेन्द्र और स्वाति भाभीजी का रिश्ता अटूट है ।बारिश की कुछ बूँदें- बूंदे आसमान से उतर,आती हैं जब धरती पर, बारिश की कुछ बूंदे,एक आहट सी होने लगती हैं,इंतजार में खड़ा हो जैसे कोई,प्यार की लगती…

  • हरियाली जमीं | Hariyali Jameen

    हरियाली जमीं ( Hariyali Jameen )    कहीं हरियाली कहीं बंजर जमीं रहती है मेरे यार ज़ब बारिश अपनी बूँद जमीं रखती है है कौन खुशनुमा इस गर्दीशे जहाँ में जिसपर उसकी माँ की हरपल नजर रहती है कोई घर से दूर रहकर भी सुकूँ पाता है किसी को अपनों के सँग भी कमी रहती…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

  • मेरी कविता के शब्द | Meri Kavita ke Shabd

    मेरी कविता के शब्द ( Meri Kavita ke Shabd ) तुम्हारे शब्द निहार रहे हैं मुझे और लज्जा से गढ़ी जाती हूं मैं बंद करके भी देखा है मैंने किताब में खुद को तुम्हारे शब्दों में फिर पढ़ी जाती हूं मैं मेरे कंधों को छूते हुए गुजर रही थी तुम्हारे शब्दों की क्यारी पलकें झुका…

  • मां सिद्धिदात्री | Maa Siddhidatri

    मां सिद्धिदात्री ( Maa Siddhidatri )    नवरात्रि का नवम दिन है माता सिद्धिदात्री का, जग पालन कर्ता सम्पूर्ण जगत की अधिष्ठात्री का। चतुर्भुजी स्वरूप में आती माता कमलासना, नवरात्रि व्रत पूर्ण होता इनकी करके उपासना। शंख पद्म चक्र गदा धारी अद्भुत रूप दिखलाए, इनकी पूजा जो भक्त करे वो सब सिद्धियां पाए। एक ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *