कहने को नया साल है

कहने को नया साल है

कहने को नया साल है

 

कहने को नया साल है,
मेरा तो वही हाल है।
वही दिन महीने वही खाने-पीने
वही मरना जीना जिंदगी का जहर पीना
वही जी का जंजाल है ..
कहने को नया साल है..
वही मन में सपने जो पूरे नहीं अपने
जिसके लिए मन प्यासा हर साल नयी आशा
बस आता वही ख्याल है …
कहने को नया साल है…..
वही घर गिरस्ती वही अपनी हस्ती
वही खाना चारा जीने का सहारा
वही रोटी दाल है …
कहने को नया साल है…
वही दोस्त यार वही दोस्तों का प्यार
वही धरती अंबर वही मोबाइल नंबर
वही कॉल मिस कॉल है …
कहने को नया साल है ….
वही रूप रंग है जीने का वही ढंग है
वही बोली भाषा भावों से सजी आशा
वही सुर ताल है …
कहने को नया साल है…

?

कवि : रुपेश कुमार यादव
लीलाधर पुर,औराई भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

साल गया है

 

Similar Posts

  • घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

    घर होना चाहिए! ( Ghar hona chahiye )    घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए, परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए। जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें? वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए। दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो, करो कुछ देश…

  • मणिपुर की व्यथा | Manipur ki Vyatha

    मणिपुर की व्यथा ( Manipur ki vyatha )   मूक बधिर हुआ धृतराष्ट्र द्वापर जैसी फिर चूक हुई सत्ताधारी अब चुप क्यों है, राज सभा क्यूं अब मुक हुई ।। लोक तंत्र की आड़ न लेना क्या वोटो के ही सब गुलाम है या द्वापर जैसी सभा हुई एक पांचाली आज भी समक्ष सबके निर्वस्त्र…

  • क्या कहना

    क्या कहना     सरस सरगम सुधा सी सुंगधित बयार क्या कहना। चलन चपला सी चंचल छन छनन झंकार क्या कहना।।   विकट लट की घटा की छटा न्यारी, कशिश ऐसी अनुचरी प्रकृति है सारी, घूंघट पट अपट अनुपम निष्कपट श्रृंगार क्या कहना।।   कमल दल विकल लखि अधरन की आभा, रंक जग है तुम्हारा…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

  • प्रतिस्पर्धा | Pratispardha

    प्रतिस्पर्धा ( Pratispardha )    एक स्पर्धा ही तो है जो ले जाती है मुकाम तक लक्ष्य के अभाव मे हर प्रयास सदैव बौना ही रहता है…. कामयाबी की चाहत ही उभरती है आपने ऊर्जा बनकर भटकाव के रास्तों से भी मंजिल ,अपने दिशा का चयन कर ही लेती है… प्रतिस्पर्धा किसी विशेष एक की…

  • पता नहीं क्यों | Pata Nahi Kyon

    पता नहीं क्यों ( Pata nahi kyon )    घर छोटा कमरे भी कम थे रिश्ते नाते सब चलते थे फिर भी प्रेम बाकी था पता नहीं क्यों पति-पत्नी में प्यार बड़ा था एक दूजे को खूब समझा था आज खड़े हैं कोर्ट के द्वारे पता नहीं क्यों बहन भाई के झगड़े होते थे आपस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *