Kal aur Aaj

कल और आज | Kal aur Aaj

कल और आज

( Kal aur aaj ) 

 

पहले जब सात्विक खाते थे,
तब हम तंदुरुस्त कहलाते थे।
आज केएफसी में जाते हैं,
तामसी आहार मंगवाते हैं।

पहले घर पर खाना बनता था,
शुद्ध और सतोगुणी होता था।
आज बाहर से खाना आता हैं,
साथ में ढेरों बीमारी लाता हैं।

पहले घर पर गेहूं पिसता था,
फिर भी स्वास्थ बढ़िया था।
रोटी तैयार आटे की होती है,
फिर भी जान निकल जाती है।

मसाले घर पर कुटे जाते थे,
खाने का भी स्वाद बढ़ाते थे।
आज मसाले रेडीमेड लाते हैं,
साथ में कई बीमारियाँ पाते हैं।

पहले कुऍं से पानी भरते थे,
रस्सी से घड़े को खींचते थे।
आज फ्रिज का पानी पीते हैं,
बीमारियो के साथ में जीते हैं।

पहले घर में जल के घड़े थे,
लोग व्याधि से दूर बड़े थे।
आज सभी के पास में आरो है,
लेकिन संग में रोग हज़ारों है।

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#sumitgaurav

#sumitmandhana

यह भी पढ़ें :-

क़ुबूलनामा | Qubool Nama

Similar Posts

  • अमन का दरख्त | Aman ka Darakht

    अमन का दरख्त! ( Aman ka darakht )   काँटा बोनेवाला आदमी, इंसान तो नहीं, पर डरो नहीं उससे, वो भगवान तो नहीं। एक आदमी में होते हैं दस-बीस आदमी, मतकर उसपे ऐतबार,नुकसान तो नहीं।   डरते हैं हम जमीं वाले ऐ! खुदा, हम कोई फरिश्ता, कोई आसमान तो नहीं। बारूद से पाटी जा रही…

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

  • किसी को भूलना | Kisi ko Bhulna

    किसी को भूलना ( Kisi ko bhulna ) कभी कभी की ज़रूरत को अहमियत न कहेंकिसी को भूलना तो जुर्म है सिफ़त न कहें कहेंगे ठीक तो ख़स्ता समझ ले कैसे कोईगुज़र है हश्र के जैसा तो ख़ैरियत न कहें अधूरा रब्त है सूखा हुआ ये फूल जनाबबड़ा सहेज के रक्खे हैं ख़्वाब, ख़त न…

  • नारी!कौन हो तुम | Nari Kaun ho Tum

    नारी!कौन हो तुम? ( Nari Kaun ho Tum )   नारी! कौन हो तुम? नारी! शिव की पार्वती है हम, विष्णु की लक्ष्मी है हम, ब्रह्मा की गायत्री है हम, कान्हा की राधा है हम, पांडवों की द्रौपदी है हम, राम की सीता है हम। नारी! कौन हो तुम? नारी!वाणी में सरस्वती है हम, विद्या…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *